Site icon Bollywood Baithak

पैसों की तंगी के कारण Charu Asopa ने छोड़ा मुंबई, 3 साल की बेटी के साथ इस शहर में हुई शिफ्ट

Charu Asopa left Mumbai: एक्ट्रेस चारू असोपा जिन्होंने कोरोना से पहले सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) से शादी की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। पति से अलग होने के बाद चारू (Charu Asopa) अपनी बेटी जियाना के साथ मुंबई में किराए के घर में रह रही थी।

जहां वो अपनी बेटी की देख-रेख कर रही थी। हालांकि, वक्त के साथ-साथ एक्ट्रेस के लिए अकेले सब कर पाना बेहद मुश्किल होता जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया। जिसे जानकर उनके चाहने वालों को काफी हैरानी भी हुई है।

एक्ट्रेस ने छोड़ा मुंबई शहर

 एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa Video) ने मुंबई की भागदौड़ को अब पीछे छोड़ दिया है और वह अपनी जीवन की एक नई शुरुआत करने निकली हैं। एक्ट्रेस अब अपनी बेटी जियाना के साथ अपने होमटाउन बीकानेर में शिफ्ट हो गई हैं।

 

क्यों और कब छोड़ा चारू ने मुंबई

एक्ट्रेस ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में बताया है कि,  ‘मैं अपने घर बीकानेर, राजस्थान में शिफ्ट हो गई हूं। मैंने फिलहाल मुंबई छोड़ दिया है और मैं अपने माता-पिता के साथ रह रही हूं। जियाना और मुझे यहां आए एक महीने से अधिक समय हो गया है।’ एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने यह डिसीजन अच्छी तरह से सोच समझ कर लिया है। ऐसा कुछ नहीं जो उन्होंने जल्दबाजी में किया हो।

 

पैसें की तंगी के चलते उठाया ये कदम

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि, ‘मुंबई में रहना आसान नहीं है। इसमें पैसा खर्च होता है। मेरे लिए महीने के रहने की लागत 1 लाख -1.5 लाख रुपये थी, जिसमें किराया और सब कुछ शामिल था जो आसान नहीं था। इसके अलावा जब मैं नायगांव (मुंबई के बाहरी इलाके) में शूटिंग कर रही होती हूं, तो मैं अपनी बेटी को नैनी के साथ अकेले नहीं छोड़ना चाहती। यह बेहद मुश्किल हो जाता था।

एक्ट्रेस ने शुरू किया खुद का काम

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि यहां आकर उन्होंने अपना खुद का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा ‘घर वापस आना और अपना खुद का काम शुरू करना पूरी तरह से प्लान था। यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं था।’

यूजर्स उठा रहे हैं सवाल

एक्ट्रेस के इस कदम पर कई लोगों ने उनपर सवाल भी उठाए तो वहीं कई लोगों ने उनकी तारीफ भी की और सपोर्ट किया। एक यूजर ने कहा,  ‘सुष्मिता सेन की एक्स भाभी ऑनलाइन सूट बेच कर रही हैं गुजारा।’


एक्स हसबैंड को किया था मैसेज

चारू की बेटी जियाना उनके पिता और अपने एक्स हसबैंड को इस बारे में जानकारी भी दी। चारू ने कहा, ‘वह हमेशा बीकानेर में अपनी बेटी से मिलने आ सकते हैं। मुंबई छोड़ने से पहले मैंने उन्हें अपनी प्लानिंग के बारे में बताते हुए एक मैसेज भेजा।’

 

 

 

 

 

Exit mobile version