by aditi | Aug 4, 2025 | लाइफस्टाइल
Gende Ka Phool: देश भर के हर कौने में इस समय तेज बारिश और आंधी का मौसम है। यूं तो ये मौसम कई लोगों का पसंद है, लेकिन कइयों के लिए ये बारिश जानलेवा भी साबित होती है। इस मौसम में अक्सर अपने देखा होगा गांव देहात में या यूं कहे की अब तो शहरों में भी सांप निकल आते हैं। सभी जानते है कि बारिश के पानी से उनके बिलों में पानी भर जाता है, जिससे वे सुरक्षित स्थानों की तलाश में बाहर निकलते हैं।
सांप ठंडे खून वाले जानवर हैं और वे गर्मी के लिए बाहरी तापमान पर निर्भर करते हैं। इसलिए गर्मी के महीनों में वे अधिक सक्रिय हो जाते हैं और भोजन की तलाश में बाहर निकलते हैं। ऐसे में कई लोगों के घरों में भी जा घुसते है और फिर उन्हें कांट भी लेते हैं, जिससे लोगों की जाने भी चली जाती है। ऐसे में हम आपके लिए इन सांप से बचने का एक तरीका शेयर कर रहे हैं। जो सस्ता और टीकाऊ भी है। इसके लिए आपको सिर्फ और सिर्फ अपने घर में एक पौधा लगवाना है। आइए जानते हैं वो कौन सा पौधा है।
किस पौधे को देखकर भागते हैं सांप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेंदे का फूल सिर्फ सजावट के काम नहीं आता बल्कि सांपों को भी घर से दूर रखने में मदद करता है। दरअसल गेंदे के पौधे से एक खास तरह की गंध निकलती है जो सांपों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। ऐसे में अगर आप भी सांप के संकट से दूर रहना चाहते है कि घर में यह पौधा लगवाए।

बता दें, गेंदे के फूल की तेज गंध मच्छरों, कीटों और अन्य कीड़ों को भगाने में प्रभावी होती है। इसलिए इसे बगीचों में प्राकृतिक कीट repellent के रूप में लगाया जाता है। इसका तेल या अर्क प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में भी उपयोग किया जाता है।
गेंदे के फूल के अन्य फायदे
इस पौधे को गमले में एक नहीं बल्कि 3 फायदे हो सकते हैं। सांप को दूर रखना, घर की खूबसूरती बढ़ाना और दिवाली पर सजावट के काम आना। गेंदे के पौधों को पूरे साल लगाया जा सकता है, लेकिन सही समय गर्मी होता है। फरवरी से मार्च और मानसून के समय जून-जुलाई में होता है। हालांकि, यदी आप अगस्त के महीने में भी लगवाना चाह रहे हैं तो लगवा सकते हैं।

घाव भरने में मदद: गेंदे के फूल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो घाव, जलन, और त्वचा के संक्रमण को ठीक करने में मदद करते हैं।
धूप में खिलते है ये फूल
गेंदे के गमले को ऐसी जगह रखना चहिए जहां दिन में 5 से 6 घंटे की धूप मिल सके। धूप की कमी से पौधे की ग्रोथ रुक सकती है और फूल भी कम खिलते हैं। तो इसका खास ख्याल रखना होगा।
by aditi | Jul 16, 2025 | वायरल Video
Assamese Influencer Archita Phukan: अर्चिता फुकन जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘Babydoll Archi’ के नाम से जाना जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। हाल ही में जब उनकी एक तस्वीर मशहूर एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ वायरल हुई, तो कई लोगों का ध्यान उनकी ओर गया। इन फर्जी तस्वीरों में अर्चिता की तस्वीरें अमेरिकी एडल्ट एंटरटेनर कैंड्रा लस्ट के साथ जोड़कर दिखाई गईं थीं। इससे अर्चिता को काफी मानसिक परेशानी की सामना करना पड़ा और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया।
कौन है अर्चिता फुकन
एक भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, प्लस-साइज मॉडल और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। असम के डिब्रूगढ़ की रहने वाली अर्चिता ने अपनी बोल्ड और आत्मविश्वास भरी ऑनलाइन उपस्थिति के कारण 2025 में व्यापक लोकप्रियता हासिल की। उनकी कहानी संघर्ष, आत्म-स्वीकृति और डिजिटल युग में व्यक्तिगत ब्रांडिंग की है, लेकिन यह विवादों और अफवाहों से भी घिरी रही है। पुलिस ने प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया है और उसके फोन और लैपटॉप को जब्त कर लिया गया है। प्रीतम ने स्वीकार किया है कि उसने यह बदला लेने के लिए किया था।
कंटेंट और ब्रांडिंग
अर्चिता अपने बोल्ड फैशन सेंस, ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो और बॉडी-पॉजिटिव कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल (@babydoll_archi) पर 8 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनके कंटेंट को अक्सर NSFW (Not Safe For Work) के रूप में वर्णित किया जाता है। वह अपने कैप्शन में अक्सर “Be real. Be raw. Be Archi” जैसे स्लोगन का उपयोग करती हैं, जो उनकी बेबाक और प्रामाणिक छवि को दर्शाता है।
by aditi | Jul 16, 2025 | बॉलीवुड
Student Of The Year Cast Are Parents: फिल्म “Student of the Year” साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में तीन नए चेहरों ने बॉलीवुड में कदम रखा और आज इंडस्ट्री में फेमस है। हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की। ये तीनों आज बॉलीवुड के बड़े सितारे हैं और अब ये सभी माता-पिता बन चुके हैं। खास बात यह है कि इन तीनों के घर बेटियों ने जन्म लिया है, जो SOTY फैंस के लिए एक दिलचस्प और भावनात्मक संयोग है।
सबसे पहले आलिया ने दिया था बेटी को जन्म
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 2012 में SOTY के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली ही फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने हाइवे, उड़ता पंजाब, राज़ी, गली बॉय, और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया। आलिया ने 2022 में अपने सह-कलाकार और लंबे समय से प्रेमी रणबीर कपूर से शादी की। आलिया और रणबीर ने 6 नवंबर 2022 को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपनी बेटी राहा का स्वागत किया।

वरुण धवन भी बने पिता
वरुण धवन ने SOTY से दर्शकों का दिल जीता था। इसके बाद हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जुड़वां 2, और कलंक जैसी फिल्मों में उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई। वरुण ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से जनवरी 2021 में शादी की। वरुण और नताशा ने 3 जून 2024 को अपनी बेटी लारा का स्वागत किया। वरुण ने सोशल मीडिया पर इस खुशी को साझा करते हुए लिखा कि वे अपनी “लिटिल प्रिंसेस” के आगमन से बेहद खुश हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा बने पिता
15 जुलाई 2025 को सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी बेटी का स्वागत किया। इस खबर ने SOTY फैंस को उत्साहित कर दिया, क्योंकि इसके साथ ही SOTY के तीनों मुख्य सितारे बेटियों के माता-पिता बन गए। हालांकि, कपल ने अभी तक अपनी बेटी का नाम नहीं बताया है।

by aditi | Jul 16, 2025 | बॉलीवुड
Sidharth Malhotra And Kiara Advani Baby Girl: बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरकार पेरेंट्स बन गए हैं। कियारा ने मंगलवार, 15 जुलाई 2025 को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में अपनी बेटी को जन्म दिया। इस खुशखबरी ने उनके फैंस के बीच उत्साह और खुशी की लहर दौड़ रही है। अब बुधवार, 16 जुलाई को सिड और कियारा दोनों ने सोशल मीडिया पर भी इसका ऐलान कर दिया है और फैंस को खुद गुड न्यूज सुनाई है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का पोस्ट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर पिंक कलर के नोट पर लिखा, ‘हमारा दिल फुल हो गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। बेबी गर्ल का वेलकम करके हम धन्य हैं। कियारा एंड सिद्धार्थ।’ उन्होंने कैप्शन में हाथ जोड़ने वाला दिल और नजर ना लगने वाला इमोजी यूज किया है।
फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई
सिद्धार्थ को पापा और कियारा को मम्मी बनने की बधाई देते हुए बधाई देने वालों का तांता लग गया है। एक्ट्रेस अदा खान ने कहा- बधाई हो। सुनील ग्रोवर ने लिखा, ‘बेस्ट!!!! बधाई हो मम्मी डैडी को।’ भारती सिंह ने कॉमेंट किया, ‘बधाई।’ इसके अलावा फलक नाज, अथिया शेट्टी, हुमा कुरैशी, संजय कपूर, नेहा धूपिया तक ने दोनों को बधाई दी। बता दें, कियारा और सिद्धार्थ ने 28 फरवरी 2025 को अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी।
2023 में हुई थी शादी
सिद्धार्थ और कियारा ने ‘शेरशाह’ फिल्म में साथ काम किया था। पर्दे पर रोमांस करते-करते दोनों को असल जिंदगी में भी प्यार हो गया। इन्होंने 7 फरवरी 2023 को धूमधाम से ब्याह रचाया। और अब शादी के करीब ढाई साल बाद इनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और उनकी प्रेम कहानी 2021 की फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ी। इस फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को गोपनीय रखा और फरवरी 2023 में जयपुर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक निजी समारोह में शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें और कियारा की दुल्हन की एंट्री सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
by aditi | Jul 15, 2025 | टीवी
Parag Tyagi New Post: ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) अब इस दुनिया में नहीं है। बीते महीने की 27 जून को उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया औ उनकी मौत हो गई। एक्ट्रेस की अचानक मौत से हर किसी को सदमा लगा। खासतौर पर उनके परिवार वाले और पति पराग (Parag Tyagi) तो शेफाली के जाने के गम में टूट चुके हैं। पराग त्यागी इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। रोजाना उन्हें अपनी पत्नी की याद सता रही है। अब एक बार फिर उन्होंने ने अपनी दिवंगत पत्नी को याद कर उनके साथ अपने फन मोमेंट की तस्वीरें शेयर की हैं।
पराग त्यागी का इमोशनल नोट
सोमवार को पराग ने इंस्टाग्राम पर शेफाली संग अपनी पुरानी यादें शेयर कीं। पराग द्वारा शेयर की गई क्लिप में वे शेफाली संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों पूल में एक दूसरे संग खूब मजे लेत हुए और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस तस्वीरों को शेयर करते हुए पराग ने बैकग्राउंड में ‘काश फिर से पास तुझको बिठाऊं’ गाना लगाया है जो साफ बयां कर रहा है कि पराग अपनी पत्नी शेफाली को कितना मिस कर रहे हैं। वहीं पराग ने इस क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा है, “ “मस्ती खोर मेरी गुंडी, बस ऐसे ही मस्ती करते रहना जहां भी हो आप। एक फैन ने लिखा- ‘यकीन नहीं होता कि वो चली गई। बहुत प्यारी थी।’ एक और फैन ने कहा, ‘पराग के लिए बुरा लगता है।’
परी के लिए लगाए पेड़-पौधे
इससे पहले पराग ने शेफाली की याद में कुछ पौधे लगाए थे। उनके साथ उनका पेट डॉग सिंबा भी था। उन्होंने लिखा था, ‘परी को हमेशा से नेचर से प्यार रहा है और वह हमेशा दुनिया से मिले प्यार को वापस देना चाहती थी। प्यार लौटाने की दिशा में पहला कदम है, पेड़ लगाना।’