Urvashi Rautela का सोशल मीडिया पर फिर उड़ा मजाक, यूजर बोले- ‘ये नॉर्मल नहीं है…’

Urvashi Rautela का सोशल मीडिया पर फिर उड़ा मजाक, यूजर बोले- ‘ये नॉर्मल नहीं है…’

Urvashi Rautela Met Kate Middleton:  बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)  फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के चलते सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर दर्शक उन्हें ट्रोल करते नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस बार उन्होंने बताया है कि वह वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन से मिली। बीते दिनों एक्ट्रेस विंबलडन 2025 में शामिल हुई। जहां वह व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरती नजर आई।

लाबूबू डॉल्स के साथ आई नजर 

इस मौके पर उन्होंने अपने बैग से बंधी चार लाबूबू डॉल्स (Labub Dolls) के साथ पोज दिए, जिसकी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर कीं। इसी के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें मैदान में वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन दिख रही हैं। उर्वशी ने दूर से उनका वीडियो बनाया है, लेकिन पर जब उन्होंने दावा किया कि वो केट से मिली हैं तो यूजर्स ने उन्हें जमकर लताड़ा और कहा कि मिलने और देखने में फर्क होता है दीदी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)


 

यूजर्स ने किया ट्रोल 

 

एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा- ‘बिना किसी एनकाउंटर (मुलाकात) के भी इतना साहसी कैप्शन लिखने का आत्मविश्वास। आप पर गर्व है। दूसरे यूजर ने खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, दीदी इस हिसाब से आईपीएल में कोहली से मिला था। तीसरे यूजर ने लिखा- ठीक वैसे ही जैसे वह रोनाल्डो से मिली थी, लेकिन तस्वीरों में उसे टैग नहीं करती क्योंकि तस्वीरें ऐसी हैं ही नहीं।

 

 

कौन है उर्वशी के साथ मिस्ट्री मैन?

इसके अलावा उर्वशी ने एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की थी, जिसमें वे पोज देती नजर आई और उनके बराबर में एक शख्स खड़ा है। अभिनेत्री ने शख्स का चेहरा व्हाइट हार्ट इमोजी से हाइड कर दिया है। उर्वशी की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि जिस शख्स का चेहरा छिपाया गया है, आखिर वह मिस्ट्री मैन कौन है?


 

 

 

 

 

 

 

 

अभिनेता Dheeraj Kumar की कंडीशन क्रिटिकल, ICU में करवाया गया भर्ती

अभिनेता Dheeraj Kumar की कंडीशन क्रिटिकल, ICU में करवाया गया भर्ती

Dheeraj Kumar On Ventilator Support: भारतीय फिल्म और टेलीविजन उद्योग के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता धीरज कुमार (Dheeraj Kumar) को लेकर एक खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस वक्त धीरज (Dheeraj) मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 79 साल के धीरज कुमार कथित तौर पर एक्यूट निमोनिया से पीड़ित हैं और फिलहाल आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर उन्हें रखा गया हैं।

परिवार ने शेयर किया पोस्ट 

एक ऑफिशियल स्टेटमेंट उनके परिवार और प्रोडक्शन टीम ने इस खबर को कन्फर्म किया है और कहा कि उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम इस वक्त उनके लिए इलाज में जुटी है। बयान में कहा गया है, ‘परिवार उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना और सभी से इस मुश्किल वक्त में उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने की विनती करता है।’ बता दें, अभिनेता को निमोनिया का गंभीर संक्रमण हुआ है। 

 

धीरज कुमार मशहूर शोज 

 

धीरज कुमार ने भारतीय टेलीविजन पर कई लोकप्रिय धारावाहिकों का निर्माण और अभिनय किया है, जिनमें “ओम नमः शिवाय” जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शो शामिल हैं। उनकी कंपनी, क्रिएटिव आई लिमिटेड, ने टेलीविजन उद्योग में कई उल्लेखनीय योगदान दिए हैं। उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की खबर से उनके प्रशंसकों और सहकर्मियों में चिंता की लहर है।

धीरज कुमार की फिल्में

धीरज कुमार का असली नाम धीरज कोचर है। इनका जन्म 1 अक्टूबर 1944 को हुआ था। ‘क्रिएटिव आई लिमिटेड’ प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत करने वाले धीरज बॉलीवुड और पंजाबी दोनों फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘सरगम’ (1979), ‘रोटी कपड़ा और मकान’ (1974) और ‘बहरूपिया’ (1971) जैसी कई फिल्में की हैं। उनके रोल की बात करें तो वे ‘स्वामी’ जैसी क्लासिक फिल्मों में नजर आए, जिसमें सदाबहार गीत ‘का करूं सजनी आए ना बालम’ उन पर फिल्माया गया था।

जब सलमान खान के साथ जुड़ा था Elli AvrRam का नाम, जानें वो क्या था पूरा किस्सा

जब सलमान खान के साथ जुड़ा था Elli AvrRam का नाम, जानें वो क्या था पूरा किस्सा

Elli Avram Link Up Rumours: एली अवराम (Elli AvrRam) एक स्वीडिश-ग्रीक मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। जो इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में है। शनिवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने यूट्यूबर आशीष चंचलानी संग फोटो शेयर की है, जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी की चर्चा हो रही है। इस बीच एली अवराम के पुराने रिलेशनशिप की भी काफी अफवाह हो रही है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस का नाम किस-किस से जुड़ चुका है।
 

सलमान खान 

एली अवराम सुर्खियों में रह चुकी हैं। दरअसल एक्ट्रेस 2013 में बिग बॉस सीजन 7 का हिस्सा थीं. इस दौरान सलमान खान संग उनके लिंकअप को लेकर कई अफवाह फैली थी

शो के दौरान उनके और भाईजान के बॉन्ड को लेकर कई सारे सवाल खड़े किए गए। इसके बाद भी अफवाहों का सिलसिला जारी रहा। शो के दौरान उनके और भाईजान के बॉन्ड को लेकर कई सारे सवाल खड़े किए गए। इसके बाद भी अफवाहों का सिलसिला जारी रहा।

खान परिवार के साथ आई नजर 

बिग बॉस 7 खत्म होने के बाद भी एक्ट्रेस को सलमान खान के फैमिली इवेंट्स में देखा गया। अब इस पर एली ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था। इस बारे में उन्होंने कहा था कि वो सिर्फ एक गाइड और अच्छा दोस्त है। इसके साथ ही एली का कहना था कि अगर उनका कोई गॉडफादर भी है तो वो सिर्फ उनके अपने पिता है।

 

एली अवराम का डेब्यू कब हुआ 

फिर उन्होंने साल 2013 में फिल्म ‘मिकी वायरस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ मनीष पॉल लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने ‘किस किसको प्यार करूं’, ‘जबरिया जोड़ी’, ‘मलंग’, ‘गुड बाय’ और ‘गणपत’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। इसके अलावा कई हिंदी रियलिटी शोज और ओटीटी पर भी जलवा दिखा चुकी हैं। एली ‘बिग बॉस 7’, ‘झलक दिखला जा 7’ और ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जैसे बड़े शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा है वह ‘टाइपराइटर’ और ‘इनसाइड एज 2’ जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

Kota Srinivasa Rao Dies: कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की आयु में निधन, चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

Kota Srinivasa Rao Dies: कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की आयु में निधन, चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

Kota Srinivasa Rao Dies At 83: एक युग का अंततेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व विधायक कोटा श्रीनिवास राव (Kota Srinivasa Rao) का 13 जुलाई 2025 को हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित फिल्मनगर में उनके निवास पर निधन हो गया। 83 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री, प्रशंसकों और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे

बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और रविवार तड़के सुबह 4 बजे उनका निधन हुआ। इस खुद की घड़ी में उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में अभिनेता विष्णु मांचू भी शामिल हैं। अभिनेता विष्णु मांचू ने भी कोटा श्रीनिवास राव के साथ सेट पर बिताए वक्त को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है।
अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने लिखा ‘उनको खोने के बाद मेरा दिल गमगीन है। कोटा श्रीनिवास राव एक अद्भुत अभिनेता थे। वह एक ऐसे इंसान थे जिसकी उपस्थिति हर फ्रेम में छा जाती थी। चाहे वह गंभीर भूमिका हो, खलनायक हो या कॉमेडी हो।  इसके अलावा उन्हें चिरंजीवी, जूनियर NTR, रवि तेजा और ब्रह्मानंदम जैसे कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी है।

चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

टॉलीवुड मेगास्टार चिरंजीवी ने एक्स पर अपने लंबे पोस्ट में राव को कई प्रतिभाओं का धनी कहा है। उनके शानदार करियर को याद करते हुए, उन्होंने उनकी स्क्रीन उपस्थिति की तारीफ की है। चिरंजीवी ने कहा है वह अपने पीछे एक शून्य छोड़ गए हैं। इसके अलावा साउथ के मशहूर अभिनेता रवि तेजा ने कोटा श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘उन्हें देखते हुए, उनकी तारीफ करते हुए और उनके हर अभिनय से सीखते हुए बड़ा हुआ हूं। कोटा श्रीनिवास राव मेरे लिए परिवार की तरह थे। उनके साथ काम करने की अच्छी यादें मेरे मन में हैं। कोटा श्रीनिवास राव गारू, आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’

कोटा का राजनीतिक सफर

कोटा श्रीनिवास राव सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक राजनेता भी थे। 1990 के दशक में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए और 1999 से 2004 तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। उनकी वक्तृत्व शैली और जनसेवा ने उन्हें एक सम्मानित नेता बनाया।

Ashish Chanchlani का एली अवराम ने चुराया दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई कपल की रोमांटिक फोटो

Ashish Chanchlani का एली अवराम ने चुराया दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई कपल की रोमांटिक फोटो

Ashish Chanchlani Dating Actress Elli Avram: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों आशीष चंचलानी और एली अवराम के प्यार की बाते हो रही हैं, जिसकी शुरुआत इस कपल ने खुद ही की है। शनिवार को आशीष चंचलानी और एली ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरें छा गई। इस फोटो में आशीष ने एली को अपनी गोद में उठाया हुआ था और एली के हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस तस्वीर के साथ आशीष ने कैप्शन में लिखा, “Finally और साथ में रेड हार्ट और स्टार इमोजी, जिसने फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी।

रिश्ते की शुरुआत और अफवाहें

आशीष और एली को पहली बार फरवरी 2025 में ‘Elle List 2025’ इवेंट में एक साथ देखा गया था। इस इवेंट में दोनों ने साथ में फोटो खिंचवाई, जिसके बाद से ही उनके डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गई थीं। फैंस ने अनुमान लगाया कि शायद वे किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं, लेकिन अब ताजा तस्वीर ने इन अटकलों को प्यार की कहानी में बदल दिया।

विक्टोरियन स्टाइल ब्रिज पर किया प्रपोज ?

12 जुलाई 2025 को आशीष और एली ने एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की, जिसमें वे एक खूबसूरत यूरोपीय शहर में एक नदी के किनारे या विक्टोरियन स्टाइल ब्रिज के पास, रोमांटिक अंदाज में नजर आए। इस तस्वीर में आशीष ने सफेद शर्ट और लाइट ट्राउजर पहना था, जबकि एली ने सफेद टॉप और काली जैकेट।

फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं

तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने लिखा, “आशीष भाई ने तो बम फोड़ दिया एली भाभी पक्की!” जबकि कुछ ने मजाक में पूछा, “ये प्रैंक तो नहीं ना?” एक यूजर ने कमेंट किया, “आशीष और एली की केमिस्ट्री गजब है! ये जोड़ी हिट है। इसके अलावा कई सेलिब्रिटीज ने भी इस पोस्ट पर अपनी खुशी जताई। एक्टर नील नितिन मुकेश ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया, जबकि करिश्मा शर्मा ने लिखा, “हे भगवान, शुभकामनाएं।”
पुलकित सम्राट ने भी “बधाई” लिखकर जोड़े को शुभकामनाएं दीं। कुछ यूजर्स को यकीन नहीं हुआ कि यह रिश्ता असली है। उन्होंने इसे प्रैंक, गाना, या किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया। एक यूजर ने लिखा, “कह दो ये झूठ है, प्रैंक है ना,” जबकि दूसरे ने कहा, “गाना है ना?”