Ashish Chanchlani Dating Actress Elli Avram: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों आशीष चंचलानी और एली अवराम के प्यार की बाते हो रही हैं, जिसकी शुरुआत इस कपल ने खुद ही की है। शनिवार को आशीष चंचलानी और एली ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरें छा गई। इस फोटो में आशीष ने एली को अपनी गोद में उठाया हुआ था और एली के हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस तस्वीर के साथ आशीष ने कैप्शन में लिखा, “Finally और साथ में रेड हार्ट और स्टार इमोजी, जिसने फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी।
रिश्ते की शुरुआत और अफवाहें
आशीष और एली को पहली बार फरवरी 2025 में ‘Elle List 2025’ इवेंट में एक साथ देखा गया था। इस इवेंट में दोनों ने साथ में फोटो खिंचवाई, जिसके बाद से ही उनके डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गई थीं। फैंस ने अनुमान लगाया कि शायद वे किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं, लेकिन अब ताजा तस्वीर ने इन अटकलों को प्यार की कहानी में बदल दिया।
विक्टोरियन स्टाइल ब्रिज पर किया प्रपोज ?
12 जुलाई 2025 को आशीष और एली ने एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की, जिसमें वे एक खूबसूरत यूरोपीय शहर में एक नदी के किनारे या विक्टोरियन स्टाइल ब्रिज के पास, रोमांटिक अंदाज में नजर आए। इस तस्वीर में आशीष ने सफेद शर्ट और लाइट ट्राउजर पहना था, जबकि एली ने सफेद टॉप और काली जैकेट।
फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं
तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने लिखा, “आशीष भाई ने तो बम फोड़ दिया एली भाभी पक्की!” जबकि कुछ ने मजाक में पूछा, “ये प्रैंक तो नहीं ना?” एक यूजर ने कमेंट किया, “आशीष और एली की केमिस्ट्री गजब है! ये जोड़ी हिट है। इसके अलावा कई सेलिब्रिटीज ने भी इस पोस्ट पर अपनी खुशी जताई। एक्टर नील नितिन मुकेश ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया, जबकि करिश्मा शर्मा ने लिखा, “हे भगवान, शुभकामनाएं।”
पुलकित सम्राट ने भी “बधाई” लिखकर जोड़े को शुभकामनाएं दीं। कुछ यूजर्स को यकीन नहीं हुआ कि यह रिश्ता असली है। उन्होंने इसे प्रैंक, गाना, या किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया। एक यूजर ने लिखा, “कह दो ये झूठ है, प्रैंक है ना,” जबकि दूसरे ने कहा, “गाना है ना?”
