Site icon Bollywood Baithak

ना लंदन ना मुंबई, इस शहर में शिफ्ट होंगे अनुष्का-विराट

Bollywood Baithak: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक्टिंग करियर को छोड़ अब अपने परिवार के साथ वक्त गुजार रही हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार पर्दे पर फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ देखा गया था। ये फिल्म बुरी तरह से पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई थी।

हालांकि, पर्दे पर उनकी वापसी को लेकर कई बार खबरें भी सामने आई, लेकिन 7 सालों में अनुष्का अभी तक किसी मूवी में नजर नहीं आईं। हालांकि, वह मुंबई शहर को छोड़ अपने परिवार के साथ अब लंदन में जा बसी हैं, लेकिन इन दिनों मुंबई में ही है। हाल ही में विराट और अनुष्का को अलीबाग जाते स्पॉट किया गया था।

कहा रहेंगे विराट और अनुष्का

अब इस कपल को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अब दोनों लंदन नहीं बल्कि अपने बच्चों के साथ अलीबाग में शिफ्ट होंगे। इसके लिए उनके बंगले में तैयारियां भी शुरू हो गई है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/DE2RIYGz23D/?hl=en

अनुष्का-विराट का नया घर

 

हाल ही में अनुष्का और विराट ने अलीबाग में अपना आलीशान बंगला बनवाया है, जिसकी वीडियो अब सामने आई है। जो फूलों से सजा हुआ नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि माना ये कपल गृह प्रवेश की तैयारियां कर रहा है और जल्द ही अपने बच्चों वामिका और अकाय कोहली के साथ इस घर में शिफ्ट हो सकते हैं. हालांकि इसपर अभी कपल का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

 

Exit mobile version