Site icon Bollywood Baithak

Nirmal Kapoor Funeral:  नम आंखों के साथ कपूर परिवार ने किया निर्मल का अंतिम संस्कार

Nirmal Kapoor Funeral

Nirmal Kapoor Funeral

Nirmal Kapoor Funeral: अनिल कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) अब इस दुनिया में नहीं रही। 2 मई की शाम करीब 5.45 में निर्मल कपूर ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली, जिसके चलते शनिवार का उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूरा कपूर परिवार और बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई।

अनिल कपूर की आंखें हुई नम

मां के जाने के बाद अनिल कपूर (Anil Kapoor) एकदम बदहवास अवस्था में दिखाई दिए। वह सफेद कुर्ते-पायजामे में मां के आखिरी दर्शन करने उनके घर पहुंचे और फिर पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे।

 

जब अनिल ने सुनाया था मां का किस्सा

अभिनेता के चेहरे पर उदासी और मायूसी साफ झलक देखने को मिली। बता दें, कुछ साल पहले अनिल एक रियलिटी शो में अपनी मां के साथ बिताए बचपन की यादों को याद करते हुए रो पड़े थे। उन्होंने बताया था कि कैसे निर्मल कपूर हाथ से चलने वाली सिलाई मशीन से उनके लिए कपड़े सिलती थीं और कैसे वह हमेशा परिवार में एक सहारा रही हैं।


अर्जुन- सोनम समेत खुशी भी पहुंची  

अर्जुन कपूर भी दादी निर्मल के अंतिम संस्कार (Nirmal Kapoor Funeral) में शामिल होने के लिए पहुंचे। इसके अलावा शनाया कपूर, सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर, खुशी कपूर, जान्हवी कपूर भी दादी की अंतिम यात्रा में शामिल हुई। सभी के चेहरे पर उदासी नजर आई।

Exit mobile version