Site icon Bollywood Baithak

Raid 2 Box Office Collection Day 5: सोमवार को बुलेट की रफ्तार से दौड़ी अजय की रेड 2

raid-2-box-office-collection-day-5

raid-2-box-office-collection-day-5

Raid 2 Box Office Collection Day 5:  रेड 2, 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह क्राइम थ्रिलर भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी अमय पटनायक की कहानी है, जिसका उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अपने आखिरी आयकर छापे के बाद राजस्थान के भोज में तबादला हो जाता है। सुपरस्टार अजय देवगन की ये मूवी अब वर्किंग डे में आ पहुंची है। जहां इस मूवी की कमाई का भविष्य तय हो रहा है। तो चलिए आपको बताते है कि पांचवे दिन रेड 2 ने कितनी कमाई की और अब तक का पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या है।

रेड 2 का पहला सोमवार

टी-सीरीज के बैनर तले बनी रेड 2 ने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित रेड सीक्वल ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को 19 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दूसरे दिन क्राइम थ्रिलर ने 12.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

मूवी की कुल कमाई

ऐसे में फिल्म की अब तक की कमाई को जोड़ा जाए तो पहले दिन से लेकर पांचवे दिन के आंकड़े 79 करोड़ रुपये में दर्ज किए गए है। रेड 2 से फिल्म निर्माता राज कुमार गुप्ता छह साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। गुप्ता ने पिछली बार अर्जुन कपूर की 2019 में रिलीज़ हुई इंडियाज मोस्ट वांटेड का निर्देशन किया था।

फिल्म की कहानी

बता दें, रेड 2 में अजय देवगन इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर अमय पटनायक की भूमिका में हैं। तो वहीं वाणी कपूर उनकी पत्नी मालिनी पटनायक की भूमिका में हैं। दूसरे अभिनेता रितेश देशमुख एक भ्रष्ट राजनेता मनोहर धनखड़ उर्फ ​​दादा मनोहर भाई की भूमिका निभा रहे हैं। इस क्राइम ड्रामा में सौरभ शुक्ला और सुप्रिया पाठक भी हैं।

 

Exit mobile version