Site icon Bollywood Baithak

Boney Kapoor की दूसरी शादी पर सालों बाद अंशुला कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसा बीता था बचपन

Anshula Kapoor On Boney Kapoor Second Marriage:  बॉलीवुड का कपूर परिवार हमेशा सुर्खियों में रहा है। इस परिवार से कई शानदार एक्ट्रेस और डायरेक्टर हिंदी सिनेमा को मिला है। फिर चाहे वो अनिल कपूर हो, बोनी कपूर हो या फिर सोनम कपूर ही क्यों न हो। इस परिवार की हर जनरेशन में एक शानदार सितारा फिल्मी दुनिया को मिला है। इतना ही नहीं इस परिवार की बहू भी बेहद फेमस रही, जिनका नाम था श्रीदेवी।

बोनी कपूर और श्रीदेवी की पॉपुलर जोड़ी काफी फेमस हुई। सभी जानते है कि बोनी ने श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। वह पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। मोना शौरी और अर्जुन-अंशुला को छोड़कर बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ घर बसाया था। ऐसे में अब अंशुल पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी की दूसरी शादी के बारे में बात की है।

बचपन में गुजरीं मुश्किल

अंशुला ने नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में इस पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा- ‘स्कूल में वापस जाने पर, निश्चित रूप से चीजें बदल गईं। आपको ये ध्यान में रखना होगा कि हमारे माता-पिता 1990 के दशक में अलग हो गए थे। हमारे ट्रेडिशन में एक शादी, एकफैमिली, जीवन भर चलने की बात करते हैं। तलाक अनसुना था और बहुत ही असामान्य था। मुंबई जैसे शहर में भी सेपरेशन और भी असामान्य था। जब हमारे माता-पिता अलग हुए, तो लोगों को यह समझने में थोड़ा समय लगा कि किसी के कैरेक्टर में कुछ भी गलत नहीं है। लोगों के दिमाग में यह बात घुसना बहुत मुश्किल हो गया।

अंशुला ने आगे कहा- ‘मैं फर्स्ट क्लास में थी और हुआ ये कि कुछ फैमिली थीं जो नहीं चाहती थीं कि वो हमारी लाइफ से जुड़ें। वो नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे हमारे घर पर आए। 90 के दशक में आप स्कूल के बाद किसी बच्चे के घर जाते थे, है न? मुझे याद है कि मेरे क्लासमेट के व्यवहार में और उनके परिवारों के व्यवहार में मेरे लिए बहुत बड़ा बदलाव आया था। स्कूल में रहना बहुत ही इमोशनल और उलझन भरा समय था।

यह बहुत पब्लिक हो गया

आगे अर्जुन कपूर की बहन ने कहा कि,  ‘पापा ने जिस साथी को चुना दुर्भाग्य से या सौभाग्य से यह बहुत पब्लिक हो गया, क्योंकि वो दोनों ही पब्लिक फिगर थे। अगर वे इतने पब्लिक नहीं होते, तो हमारे लिए इससे निपटना आसान होता।

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version