Site icon Bollywood Baithak

सामंथा से तलाक के तीन साल बाद नागा चैतन्य ने रचाई दूसरी शादी, शोभिता धुलिपाला बनीं दुल्हनिया

Naga-Sobhita Wedding: साउथ एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आखिरकार शादी के बंधन में बंध ही गए। इस कपल ने 8 अगस्त को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी। करीब 4 महीने बाद दोनों परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। सोशल मीडिया पर इस कपल की वेडिंग फोटोज तेजी से वायरल हो रही है।

दूसरी बार दूल्हा बने नागा चैतन्य

नागा चैतन्य आज दूसरी बार दूल्हा बनें हैं। इससे पहले उन्होंने साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा से शादी रचाई थी, लेकिन साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया।  सामंथा से तलाक के बाद नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला एक-दूसरे को डेट करने लगे। ऐसे में अब ये कपल हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गया।

अक्किनेनी नागार्जुन ने शेयर की तस्वीर

नागा चैतन्य की शादी की पहली झलक अभिनेता के पिता और साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लिखा- शोभिता और चाय को एक साथ इस खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करते देखना मेरे लिए एक विशेष और भावनात्मक क्षण रहा है। मेरी प्यारी चाय को बधाई और प्रिय शोभिता का परिवार में स्वागत है-आप पहले ही हमारे जीवन में बहुत सारी खुशियां ला चुकी हैं।

इसके आगे अभिनेता ने लिखा है- यह उत्सव और भी गहरा अर्थ रखता है क्योंकि यह एएनआर गरू की प्रतिमा के आशीर्वाद के तहत प्रकट होता है, जिसे उनके शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्थापित किया गया है। ऐसा महसूस होता है मानो इस यात्रा के हर कदम पर उनका प्यार और मार्गदर्शन हमारे साथ मौजूद है। मैं आज हम पर मिले अनगिनत आशीर्वादों को धन्यवाद देता हूं।

दोनों के चेहरे पर दिखीं खुशी

दूल्हा-दुल्हन के लिबास में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला बेहद ही खूबसूरत नजर आए। बता दें, नागा चैतन्य अपनी शादी में पंचा पहनने नजर आए। वहीं दुल्हन शोभिता धुलिपाला पारंपरिक रेशमी साड़ी पहने नजर आईं।  कहा जा रहा है कि शोभिता धुलिपाला की साड़ी असली सोने की जरी से बनी हुई है।

बता दें, इस मौके पर शोभिकता ने मिनिमम मेकअप किया था। इसी के साथ उन्होंने साथ उन्होंने कुंदन की ज्वैलरी को कैरी की थी। शोभिता धुलिपाला ने बालों में गजरा लगाया है। जो उनकी खूबसूरत पर चार चांद लगा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version