Bollywood baithak: 90 के दशक के मशहूर सिंगर उदित नारायण इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने एक शो में एक के बाद एक कई महिलाओं को किस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर काफी बवाल मच रहा है। फैंस उदित नारायण की इस हरकत से काफी हैरान और सदमे में नजर आ रहे हैं। इस बीच सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। हाल ही में खुद उदित नारायण ने इस पर अपना बचाव किया था।
कैसे किया अभिजीत भट्टाचार्य ने बचाव
सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने उदित नारायण का बचाव तो किया ही। साथ ही साथ अपने साथ घटी एक घटना को भी दुनिया के सामने बताया। अभिजीत भट्टाचार्य ने ‘न्यूज18’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘उदित एक सुपरस्टार सिंगर हैं और ऐसी घटनाएं हम सिंगर्स के साथ हमेशा घटती रहती हैं। अगर हमारी ढंग से सुरक्षा नहीं की जाती है या बाउंसरों से घिरे नहीं होते हैं, तो लोग हमारे कपड़े फाड़ देते हैं। ऐसा मेरे साथ पहले भी हो चुका है। वह उदित नारायण हैं। लड़कियां उनके पीछे पड़ी थीं। उन्होंने किसी को अपनी ओर नहीं खींचा। कोई उनके साथ खेलने की कोशिश मत करो।’
जब लड़कियों ने किया था अभिजीत को किस
अभिजीत भट्टाचार्य ने आगे बताया कि, ‘जब मैं इंडस्ट्री में नया-नया था तो साउथ अफ्रीका में एक कॉन्सर्ट के दौरान तीन-चार लड़कियों ने मेरे गाल पे इतना खतरनाक किस किया कि मैं स्टेज पर जा ही नहीं पाया। ये सब लता मंगेशकर जी के सामने हुआ। मेरे गालों पर लिपस्टिक के निशान थे।’
इन भाषाओं में गाने गा चुके हैं उदित
बहुत कम लोग जानते है कि उदित नारायण ने नेपाल रेडियो से स्टाफ आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उसके बाद उन्होंने नेपाली के साथ-साथ हिंदी बंगाली समेत 32 भाषाओं में गाने गाए हैं। इतना ही नहीं सिंगर एक्टिंग भी कर चुके हैं। उन्होंने नेपाली फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में सिंगर के तौर पर फिल्म ‘उन्नीस बीस’ के जरिए की थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने ‘मिल गया मिल गया’ गाना गाया था, जिसे ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन ने कंपोज किया था।




