Gende Ka Phool: देश भर के हर कौने में इस समय तेज बारिश और आंधी का मौसम है। यूं तो ये मौसम कई लोगों का पसंद है, लेकिन कइयों के लिए ये बारिश जानलेवा भी साबित होती है। इस मौसम में अक्सर अपने देखा होगा गांव देहात में या यूं कहे की अब तो शहरों में भी सांप निकल आते हैं। सभी जानते है कि बारिश के पानी से उनके बिलों में पानी भर जाता है, जिससे वे सुरक्षित स्थानों की तलाश में बाहर निकलते हैं।
सांप ठंडे खून वाले जानवर हैं और वे गर्मी के लिए बाहरी तापमान पर निर्भर करते हैं। इसलिए गर्मी के महीनों में वे अधिक सक्रिय हो जाते हैं और भोजन की तलाश में बाहर निकलते हैं। ऐसे में कई लोगों के घरों में भी जा घुसते है और फिर उन्हें कांट भी लेते हैं, जिससे लोगों की जाने भी चली जाती है। ऐसे में हम आपके लिए इन सांप से बचने का एक तरीका शेयर कर रहे हैं। जो सस्ता और टीकाऊ भी है। इसके लिए आपको सिर्फ और सिर्फ अपने घर में एक पौधा लगवाना है। आइए जानते हैं वो कौन सा पौधा है।
किस पौधे को देखकर भागते हैं सांप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेंदे का फूल सिर्फ सजावट के काम नहीं आता बल्कि सांपों को भी घर से दूर रखने में मदद करता है। दरअसल गेंदे के पौधे से एक खास तरह की गंध निकलती है जो सांपों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। ऐसे में अगर आप भी सांप के संकट से दूर रहना चाहते है कि घर में यह पौधा लगवाए।

बता दें, गेंदे के फूल की तेज गंध मच्छरों, कीटों और अन्य कीड़ों को भगाने में प्रभावी होती है। इसलिए इसे बगीचों में प्राकृतिक कीट repellent के रूप में लगाया जाता है। इसका तेल या अर्क प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में भी उपयोग किया जाता है।
गेंदे के फूल के अन्य फायदे
इस पौधे को गमले में एक नहीं बल्कि 3 फायदे हो सकते हैं। सांप को दूर रखना, घर की खूबसूरती बढ़ाना और दिवाली पर सजावट के काम आना। गेंदे के पौधों को पूरे साल लगाया जा सकता है, लेकिन सही समय गर्मी होता है। फरवरी से मार्च और मानसून के समय जून-जुलाई में होता है। हालांकि, यदी आप अगस्त के महीने में भी लगवाना चाह रहे हैं तो लगवा सकते हैं।

घाव भरने में मदद: गेंदे के फूल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो घाव, जलन, और त्वचा के संक्रमण को ठीक करने में मदद करते हैं।
धूप में खिलते है ये फूल
गेंदे के गमले को ऐसी जगह रखना चहिए जहां दिन में 5 से 6 घंटे की धूप मिल सके। धूप की कमी से पौधे की ग्रोथ रुक सकती है और फूल भी कम खिलते हैं। तो इसका खास ख्याल रखना होगा।




