Site icon Bollywood Baithak

कब आएगा ‘Stranger Things’ का फाइनल सीजन? मेकर्स ने वीडियो शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज

Stranger Things 5

Stranger Things 5

Stranger Things 5: नेटफ्लिक्स की सुपरहिट साइंस-फिक्शन और हॉरर ड्रामा सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’का पांचवां (Stranger Things 5) और अंतिम सीजन (सीजन 5) 2025 में रिलीज होने जा रहा है। इस सीजन का फैंस को लंबे समय से इंतजार है और मेकर्स ने इसे तीन हिस्सों में रिलीज करने की घोषणा की है। यह सीजन कहानी को एक भव्य और भावनात्मक समापन देने का वादा करता है। 

जानें कब होगा रिलीज 

अमेरिकी टीवी सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सीजन 5 को तीन हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। सी साल के एंड में नेटफ्लिक्स पर फैन्स को पांचवां यानी फाइनल सीजन देखने को मिलेगा। यानी वॉल्यूम 1: 26 नवंबर 2025 को रिलीज होगा। इसके बाद वॉल्यूम 2: 26 दिसंबर 2025 (क्रिसमस) को रिलीज होगा और वॉल्यूम 3 (फिनाले): 1 जनवरी 2026 (न्यू ईयर) के मौके पर रिलीज होगा। 

अनाउंसमेंट वीडियो किया शेयर 

नेटफ्लिक्स ने यूट्यूब पर 2 मिनट का एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, जिसके शुरुआत में ही इलेवन यानी मिली बॉबी ब्राउन की झलक देखने को मिलती है। यहां वो उसी रात के बारे में बात करती दिख रही हैं, जिसे यह बच्चे भुलाना चाहते हैं, पर कहीं न कहीं से फिर वो मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं।


सीजन 5 हॉकिन्स, इंडियाना में सेट 1980 के दशक की कहानी को अंतिम रूप देगा। यह सीजन पिछले सीजन के क्लिफहैंगर को आगे बढ़ाएगा, जहां वेकना (Vecna) और अपसाइड डाउन की ताकतों ने हॉकिन्स को तबाह करने की धमकी दी थी। इलेवन (मिली बॉबी ब्राउन) और उसके दोस्तों की टोली इस अंतिम युद्ध में अपसाइड डाउन की ताकतों से लड़ेगी।

 

 

 

 

 

Exit mobile version