Tamannaah Bhatia-Vijay Varma BreakUp: फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी है, जो तलाक ले रहे हैं और कुछ कपल्स का ब्रेकअप भी हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड गलियारों में गोविंदा और सुनीता आहूजा (Govinda And Sunita Ahuja) के तलाक की खबर ने सबको हैरान किया हुआ है। इस बीच अब एक कपल के भी ब्रेकअप होने की न्यूज सामने आ रही है। ये कपल है एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा।
अलग हुए तमन्ना से विजय
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Varma) इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक रहे है। दोनों लंबे समय से डेट कर रहे थे। इस कपल ने एक साथ वेब सीरीज में भी काम किया हुआ है। अब खबर है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
शादी करने वाले थे दोनों
दोनों के प्यार की खबर सामने तब आई जब इन्होंने गोवा में साल 2023 का एक साथ स्वागत किया था। इस बीच ये कपल लीप किस करता नजर आया था। इसके बाद से दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया। इतना ही नहीं साल 2024 में दोनों की शादी की भी खबर सामने आई थी, कि ये प्लान कर रहे हैं। हालांकि, अब दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है। जो काफी हैरान करने वाली है।
हफ्ते भर पहले हुआ ब्रेकअप
‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप (Tamannaah Bhatia-Vijay Varma BreakUp) हो गया है। रिपोर्ट में बताया गया है, ‘तमन्ना और विजय कपल के रूप में कुछ हफ्ते पहले ही अलग हो गए थे, लेकिन वो अच्छे दोस्त हमेशा रहेंगे।
‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट पर हुआ था प्यार
इन दोनों की प्रेम कहानी ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट पर शुरू हुई थी। विजय वर्मा ने बताया था कि वो एक रैपअप पार्टी करना चाहते थे। जहां सिर्फ 4 ही लोग आए थे। यह वो दिन था जब पहली बार विजय वर्मा ने तमन्ना को कहा था कि वो उनके साथ हैंगआउट करना चाहते हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद ही सब कुछ शुरू नहीं हुआ था।
