Manish Malhotra Hosted Diwali Party: 20 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाने वाला है। ऐसे में इस त्यौहार की तैयारियां पूरी हो चुकी है। घर-घर में इसकी रौनक देखने को मिल रही है। फिल्मी दुनिया में हर साल प्री-दिवाली सेलिब्रेशन देखने को मिलता है। इस बार भी यहीं हुआ, जिसकी शुरुआत फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने की।
हर साल की तरह इस साल भी 12 अक्टूबर को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra Diwali Party) ने अपने घर पर दिवाली का ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा, जिसमें कई फिल्मी सितारें शामिल हुए। पार्टी का थीम था ट्रेडिशनल ग्लैमर, जहां गेस्ट्स ने लहंगे, साड़ियां, शेरवानी और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स में चमकी। इस खास मौके पर नई जोड़ियां जैसे तारा सुतारिया-वीर पहारिया ने हैंड-इन-हैंड एंट्री की, जबकि नई डैड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फादरहुड ग्लो के साथ सबको इम्प्रेस किया। आइए देखते है इस दिवाली पार्टी की गेस्ट लिस्ट, उनके लुक्स और हाइलाइट्स।
करीना कपूर खान
मनीष की दोस्त और एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस पार्टी का हिस्सा रहीं। उन्होंने रॉयल व्हाइट अनारकली सूट पहना था, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसी के साथ उन्होंने हीरों की ज्वेलरी कैरी की थी। बेबी पार्टी की शोस्टॉपर बनीं, उनकी ‘फेस कार्ड’ ने सबको इम्प्रेस किया।
तारा सुतारिया और वीर पहारिया
इस मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री का नया कपल तारा और वीर भी नजर आए। तारा ने क्रिस्टल-एम्बेलिश्ड बेज-गोल्ड लहंगा पहना हुआ था। तो वहीं वीर आइवरी अंगरखा कुर्ते में नजर आए।
हेमा मालिनी
हेमा मालिनी इस मौके पर टाइमलेस साड़ी में ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस 75 साल की उम्र में भी बला की खूबसूरत दिख रही हैं।
उर्मिला मातोंडक
51 की उम्र में भी उर्मिला मातोंडक सब पर भारी रही। इस मौके पर उन्होंने ग्लिटरी साड़ी कैरी की हुई और बोल्ड मेकअप।
सारा अली खान
सारा अली खान बनारसी हल्के नारंगी रंग के लहंगे में पहुंची थीं।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने मनीष मल्होत्रा की पार्टी में फिश ट्रेल मेटेलिक लहंगा पहना, जिसमें बड़े-बड़े स्टोन का वर्क था। जूलरी कैरी न कर एक्ट्रेस ने अपना लुक सिंपल रखा।
