Tamannaah Bhatia-Vijay Varma Breakup Reason: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड गलियारों तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की खबर से हंगामा मचा हुआ है। साल 2024 में इस कपल की शादी की खबर सामने आ रही थी। वहीं 2025 में दोनों की ब्रेकअप की न्यूज से इनके चाहने वालों को काफी धक्का लगा है। ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि एक-दूसरे से इतना प्यार करने वाला ये कपल कैसे ब्रेकअप तक पहुंचा। तो चलिए आपको बताते है कि क्यों दोनों ने एक-दूजे को छोड़ा है।
इस वजह से हुआ ब्रेकअप
सियासत डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना (Tamannaah) और विजय (Vijay) के बीच दरार तब शुरू हुई जब तमन्ना घर बसाने की बात करने लगी। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस 35 साल की है ऐसे में वह अब शादी कर अपना घर बसाना चाहती है। यही बात दोनों स्टार्स बीच “टेंशन का मुद्दा” बन गई और दोनों ने आपसी सहेमत से अलग होने का फैसला किया। हालांकि बॉलीवुड बैठक न्यूज इन दावों की पुष्टि नहीं करता है।

ब्रेकअप के बाद कूल नजर आए विजय
बीते कुछ दिन पहले ही तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम से विजय वर्मा के साथ सभी तस्वीरों को हटा दिया है। इस बीच अभिनेता का एक वीडियो भी सामने, जिसमें वह विजय काफी कूल अंदाज नजर आए।

तमन्ना और विजय ने कब डेटिंग शुरू की थी?
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने 2022 में डेटिंग शुरू की थी। उन्हें नेटफ्लिक्स की ‘लस्ट स्टोरीज़ 2’ में सुजॉय के घोष के सेगमेंट में एक साथ देखा गया था, जिसका प्रीमियर जून 2023 में हुआ था।
विजय और तमन्ना का करियर
विजय (Vijay) ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। साल 2012 में फिल्म ‘चीटागॉन्ग’, ‘रंगरेज’ 2013, ‘मॉनसून शूटआउट’ और ‘गैंग ऑफ घोस्ट्स’ जैसी फिल्मों में काम किया था। वहीं तमन्ना भाटिया ने साउथ की फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा और टॉप हीरोइन्स में अपना नाम शामिल करा लिया।




