LIVE कॉन्सर्ट में सोनू निगम की बिगड़ी तबीयत, सिंगर को पीठ में उठा भयानक दर्द
Bollywood baithak: 90 के दशक के मशहूर सिंगर सोनू निगम सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं। इन दिनों वह अपने लाइव कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में है। बीते दिनों उनका पुणे में एक लाइव कॉन्सर्ट हो रहा था। जहां उनकी तबीयत बिगड़ी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपने फैंस के लिए कॉन्सर्ट पूरा किया।
सोनू निगम का वीडियो
सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह कराहते हुए भी दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये उनकी जिंदगी का सबसे कठिन दिन रहा। सिंगर ने कहा, ‘मैं गा रहा था और हिल रहा था, जिससे ऐंठन शुरू हो गई, लेकिन मैंने किसी तरह से इसे संभाल लिया। मैं कभी भी लोगों की अपेक्षा से कम नहीं करना चाहता या कम नहीं देना चाहता। मुझे खुशी है कि ये सब ठीक रहा।’
https://www.instagram.com/p/DFkoY8FB106/?hl=en
आगे कहा, ‘लेकिन बहुत भयानक दर्द था, बहुत भयानक, ऐसा लग रहा था जैसे मेरी रीढ़ में सुई चुभो दी गई हो और अगर वह जरा सी भी हिलती तो रीढ़ में घुस जाती। सरस्वती जी ने कल रात मेरा हाथ पकड़ा था।’
फैंस कर रहे हैं दुआ
सिंगर के इस वीडियो पर फैंस उनके ठीक होने की कामना करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सरस्वती मां अपने पसंदीदा बच्चे का साथ कैसे नहीं दे सकती?’ दूसरे ने लिखा, ‘चाहे कुछ भी हो जाए, आपको कोई नहीं रोक सकता!’ एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं तुम्हें दर्द में भी नहीं देख सकता..तुम्हारे लिए यह कितना कठिन होगा! हे भगवान.. आप एक चमत्कार है। भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दे रहे हैं प्रिय दयालु आत्मा। एक फैन ने लिखा- जिनके साथ सच्ची जनता का प्यार हो और महादेव जी का आशीर्वाद हो वो गिरकर दोबारा उठना जानते है।




