by aditi | Apr 8, 2025 | बॉलीवुड
Priyanka Chopra Pune Property: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सालों पहले इंडिया छोड़ अमेरिका में जा बसी हैं। उन्होंने शादी भी अमेरिकन सिंगर निक जोनस से की और साल 2022 में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की मां बनीं। हालांकि, प्रियंका (Priyanka) काम के चलते इंडिया आती रहती हैं। विदेश जाने से पहले पीसी मुंबई अंधेरी वेस्ट के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती थी। एक्ट्रेस की भारत में भी कई प्रॉपर्टीज है, जिन्हें उनकी मां और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा संभालते हैं। अब खबर है कि एक्ट्रेस का पुणे वाला बंगला उनके परिवार वालों ने किराए पर दे दिया है।
कितने स्क्वायर फीट में फैला है बंगला
स्क्वायर यार्ड्स द्वारा रिव्यू किए गए आईजीआर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, मधु और सिद्धार्थ चोपड़ा द्वारा किराए पर दी गई प्रॉपर्टी का एरिया 4,800 स्कवाय़र फुट है। इस लेनदेन में 39,000 रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 1,000 रुपये की रजिस्टेशन फीस शामिल है। रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेट्स में 13.5 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपोजिट और लीज के लिए 36 महीने की लॉक-इन पीरियड स्पेसिफाई किया गया है। ये लेनदेन फरवरी 2025 में रजिस्टर्ड किया गया था। अगर आप भी इस बंगले में रहना चाहते है तो आप इसे किराए पर ले सकते हैं।

सबसे महंगा और फेमस इलाका है
बता दें कि कोरेगांव पार्क पुणे के सबसे महंगे और फेमस इलाकों में से एक है। इस एरिया में हेरिटेज बंगलों, मॉर्डन अपार्टमेंटों और कमर्शियल शॉप्स की भरमार है। इस प्रॉपर्टी को उन्होंने ने अगस्त 2017 में 5.6 करोड़ रुपये में खरीदा था।

इस फिल्म में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो एसएस राजामौली की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी। ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा का इंडियन सिनेमा में ग्रैंड कमबैक होगा। इस फिल्म में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। ये एक एक्शन, एडवेंचर फिल्म है। इस एसएस राजामौली के पिता वि विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है।
by aditi | Feb 12, 2025 | बॉलीवुड
Bollywood baithak: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) ने 7 फरवरी को साउथ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय (Neelam Upadhyaya) संग सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए। वहीं शादी के चार दिन बाद चोपड़ा परिवार की बहूरानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देख फैंस भी हैरान है। नीलम उपाध्याय का ये पोस्ट इस वक्त सुर्खियों में है। शादी के बाद प्रियंका की भाभी के इस पोस्ट को लेकर इंटरनेट पर हलचल मच गई है।
नीलम उपाध्याय का पोस्ट
बता दें, नीलम उपाध्याय (Neelam Upadhyaya) ने अपनी शादी के हर फंक्शन को काफी एन्जॉय किया। फिर चाहे वो मेहंदी सेरेमनी हो हल्दी सेरेमनी हो या फिर संगीत नाइट ही क्यों न हो। इस बीच एक्ट्रेस के साथ एक घटना भी हुई, जिसे अब उन्होंने फैंस के साथ साझा किया है। दरअसल, नीलम को स्किन की प्रॉब्लम हो गई थी।

नीलम ने फैंस से मांगी मदद
हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि शादी (Shaadi) के बाद वह किस तरह की समस्या से जूझ रही हैं। नीलम ने तो छोटी की वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके कंधे के निचले हिस्से पर कई पैचेज दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि, ‘ये क्या हो रहा है? मुझे लगता है कि ये हल्दी के पेस्ट की धूप से होने वाला रिएक्शन है। हालांकि मैंने फंक्शन से कुछ दिन पहले पैच टेस्ट किया था और सब कुछ ठीक था। कोई उपाय है क्या?’
शादी में शामिल हुए थे निक और प्रियंका
बता दें, सिद्धार्थ और नीलम (Siddharth and Neelam) की शादी में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा शामिल हुए थे। पीसी ने अपने भाई की शादी के हर फंक्शन में जमकर मस्ती की थी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के ससुराल वालों ने भी इस शादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

नीलम की फिल्मों
नीलम के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। पहली बार वो चर्चा में तब आई थीं जब उन्होंने ‘एमटीवी स्टाइल चेक’ किया था। 2012 में नीलम ने ‘मिस्टर 7’ के साथ एक्टिंग डेब्यू किया था। नीलम Action 3D, Unnodu Oru Naal, and Om Shanthi Om में काम कर चुकी हैं।