मुसीबत में Jacqueline Fernandez, बीच में छोड़ी शूटिंग मुंबई के लिए रवाना हुईं एक्ट्रेस
Jacqueline Fernandez Mother: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन जैकलीन का नाम उनके एक्स ब्बॉयफ्रेंड ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ नजर आता है। अब एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में है। दरअसल, जैकलीन की मां को लेकर खबर है कि वो अस्पताल में एडमिट है।
अस्पताल में भर्ती है जैकलीन की मां
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की मां किम फर्नांडिस की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है और वह ICU में हैं। कहा जा रहा है कि जैकलीन इस वक्त शहर में नहीं हैं। हालांकि, वह शूटिंग छोड़कर अपनी मां से मिलने मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं।

‘टाइम्स नाउ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन (Jacqueline Fernandez) शूटिंग पर अपना काम छोड़कर सीधे अस्पताल के लिए निकल गई हैं। उनकी मां की तबीयत के बारे में और अधिक जानकारी का अभी इंतजार है। इस बीच सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘जैकलीन फर्नांडिस की मां के आईसीयू में होने की खबर सुनकर वाकई दिल टूट गया है। परिवार हमेशा पहले आता है। जैकलीन को वापस लौटना पड़ा है। इस मुश्किल वक्त में उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने और उनके परिवार के लिए शक्ति की कामना करता हूं।’
किम से मिलने पहुंचे सलमान खान
जैकलीन (Jacqueline Fernandez) की मां से मिलने सलमान खान भी अस्पताल पहुंचे। बता दें, जैक और सलमान काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बता दें , सलमान खान और जैकलीन के रिलेशनशिप की अफवाह फिल्म किक के सेट से शुरू हुई थी। हालांकि ये भी कहा जा रहा था दोनों के बीच कुछ भी नहीं है।
https://www.instagram.com/p/DHk_U_0z-hM/
साल 2022 में किम को आया था स्ट्रोक
बता दें, साल 2022 में जैकलीन की मां किम फर्नांडिस को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई थी। तब उन्हें स्ट्रोक आया था और उन्हें बहरीन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि जैकलीन की मां किम बहरीन के मनामा में रहती हैं। तब एक्ट्रेस उनसे मिलने भी गई थी।




