इस वजह से Karisma Kapoor ने नहीं की कभी दूसरी शादी? Randhir Kapoor ने किया था खुलासा

इस वजह से Karisma Kapoor ने नहीं की कभी दूसरी शादी? Randhir Kapoor ने किया था खुलासा

Karishma Kapoor: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के ऊपर बीते दिनों दुखों का पहाड़ टूटा था। उनके एक्स पति संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। संजय कपूर को पोलो खेलते हुए हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को लंदन से दिल्ली आया गया। जहां उनके परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ, करीना कपूर और सैफ अली खान दिल्ली पहुंचे थे।

वहीं रविवार को संजय कपूर की प्रेयर मीट थी। इस खास मौक पर भी करिश्मा कपूर अपने बच्चों और बहन के साथ दिल्ली पहुंची। सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज वायरल हुए। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सभी जानते है कि करिश्मा और संजय (Karishma And Sanjay) साल 2003 में शादी की थी और साल 2016 में दोनों का तलाक ले लिया था। करिश्मा ने संजय पर कई आरोप भी लगाए थे। दोनों का तलाक काफी चर्चा में रहा था। इन सबके बाद संजय ने फिर से शादी कर अपना घर बसाया, लेकिन करिश्मा ने दूसरी शादी नहीं की।

जब बेटी की दूसरी शादी पर बोले थे रणधीर कपूर 

साल 2017 में डीएनए को दिए इंटरव्यू में करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के पिता और एक्टर रणधीर कपूर ने अपनी लालड़ी की दूसरी शादी को लेकर बात की थी। ‘मुझे लगता है कि करिश्मा अच्छे से सेटल है और खुश है। मैंने कभी भी उसके साथ शादी के टॉपिक पर चर्चा नहीं की है, लेकिन अगर वो ऐसा करने की प्लानिंग बनाती है, तो उसे हमेशा मेरा आशीर्वाद मिलेगा।

 

मुझे नहीं लगता कि वो दोबारा शादी करना चाहती हैं। वो हैप्पी मदर हैं लेकिन अगर वो चाहें तो वो कभी भी दूसरी शादी कर सकती हैं। लेकिन फिलहाल वो अभी शादी नहीं करना चाहती। वो जैसे है वैसे खुश है। इतना ही नहीं आगे रणधीर ने कहा था कि, ‘करिश्मा शानदार मां हैं जो अपने बच्चों का ख्याल रखती है और उसे अभी दूसरी शादी करने की इच्छा नहीं है।

कौन है संजय कपूर की तीसरी पत्नी 

संजय कपूर ने तीन शादियां की थी। उनकी पहली शादी साल 1996 में नंदिता महतानी से हुई थीं, जिनसे उनका 2000 में तलाक हो गया था। इसके बाद संजय ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से साल 2003 में शादी की थी, लेकिन यह शादी भी 2016 में खत्म हो गई। करिश्मा से उन्हें दो बच्चे हैं। वहीं, संजय ने 2017 में प्रिया से शादी की थी जिनसे एक बेटा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kareena Kapoor से लेकर Alia Bhatt ने साड़ी में लूटी लाइमलाइट, करिश्मा ने भी धांसू अंदाज में मारी एंट्री

Kareena Kapoor से लेकर Alia Bhatt ने साड़ी में लूटी लाइमलाइट, करिश्मा ने भी धांसू अंदाज में मारी एंट्री

Bollywood Baithak: बॉलीवुड के कपूर परिवार में आज जश्न का माहौल है। दरअसल, करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की बुआ रीमा जैन के छोटे बेटे आदर जैन शादी (Aadar Jain Wedding) के बंधन में बंध चुके हैं। अभिनेता आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी  (Alekha Advani Wedding) से शादी रचाई है। दोनों ने पहले गोवा में क्रिश्चयन वेडिंग की थी। वहीं आज मुंबई में पूरे परिवार और रिश्तेदारो के सात फेरे लिए हैं। इस खास मौके पर पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है। करीना कपूर से लेकर करिश्मा और आलिया भट्ट समेत हर कोई साड़ी में लाइमलाइट लूट रहा है। आईए एक नजर डालते है किसने क्या पहना है।

करीना कपूर

सबसे पहले बात करते हैं आदर जैन की कजिन बहन और बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान की। जो इस मौके पर रेड कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। करीना कपूर इस मौके पर पति सैफ अली खान के साथ पहुंची। दोनों ने मीडिया में पोज दिए। बता दें, करीना ने ऋतु कुमार की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी।  तो सैफ काले बंदगले के साथ सफेद पजामा पहने हैंडसम दिखे। इस साड़ी की कीमत इंटरनेट पर 1,50,000 रुपये दी गई है।

 

करिश्मा कपूर

आदर जैन की दूसरी बहन और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी इस मौके पर साड़ी लुक में नजर आईं।  करिश्मा कपूर इस मौके पर गोल्डन सिल्क साड़ी पहने नजर आई। उन्होंने इस साड़ी को काफी स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया हुआ था।

https://www.instagram.com/p/DGVgp3UsCbc/?hl=en

आलिया भट्ट

आदर जैन की भाभी और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस शादी की सारी लाइमलाइट लूटी। आलिया ने करीना और करिश्मा को भी अपने लुक से काफी पीछे छोड़ा। राहा की मम्मी इस मौके पर लाइट पिंक कलर की शिमरी साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपना लुक बालों में स्टाइलिश बन, ग्लोसी मेकअप और डायमंड सेट पहनकर पूरा किया।

 

नीतू कपूर

आलिया भट्ट की सास यानी नीतू कपूर बेटे की शादी में येलो कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। उन्होंने येलो कलर का हैवी वर्क वाला लहंगा कैरी किया।

रिद्धिमा कपूर

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी इस शादी में शामिल हुई। उन्होंने बेटी के साथ शादी में एंट्री की। इस खास मौके पर दोनों मां और बेटी लहंगे में नजर आईं।