Ankita Lokhande ने ‘लाफ्टर शेफ 2’ पर सुनाई गुड न्यूज, कृष्णा अभिषेक बोले- ‘घर आ रहा लल्ला…’
Ankita Lokhande Pregnancy: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Ankita Lokhande And Vicky Jain) इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ 2’ (Laughter Chef 2) में नजर आ रही है। बिग बॉस के बाद अब दर्शक इस जोड़ी को ‘लाफ्टर शेफ 2’ में भी काफी पसंद कर रहे हैं। अब शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता ने प्रेग्नेंसी का जिक्र किया, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं।
क्या प्रेग्नेंट हैं अंकिता
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के मेकर्स ने हालि ही में शो का एक प्रोमो शेयर किया, जिसमें अंकिता खुद ये ऐलान करती हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस खबर के बाद इस कपल के फैंस खुश हैं। हालांकि, उन्होंने ये बात मजाक में बोली या सच, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
View this post on Instagram
यह सब तब शुरू हुआ जब कृष्णा अभिषेक ने अंकिता लोखंडे के हाथ से एक मसाला छीना। इसके बाद अंकिता, कृष्णा के पीछे भागीं और प्रेगनेंसी का एलान किया। इस बयान ने शो में मौजूद कृष्णा अभिषेक और करण कुंद्रा को हैरान कर दिया। कृष्णा ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए गाना गाया, “आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है,” जिससे माहौल हल्का-फुल्का हो गया।
फैंस की प्रतिक्रिया
अंकिता और विक्की की जोड़ी को टीवी दर्शक खूब पसंद करते हैं। उनकी नोंक-झोंक और केमिस्ट्री ‘स्मार्ट जोड़ी’, ‘बिग बॉस 17’, और अब ‘लाफ्टर शेफ 2’ में चर्चा में रही है। फैंस लंबे समय से उनकी ओर से “गुड न्यूज” की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन बार-बार अफवाहों और मजाक के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि अंकिता वास्तव में प्रेग्नेंट हैं या नहीं।




