Meera Vasudevan की टूटी तीसरी शादी, सालभर पहले विपिन पुथियंकम संग लिए थे फेरे

Meera Vasudevan की टूटी तीसरी शादी, सालभर पहले विपिन पुथियंकम संग लिए थे फेरे

Actress Meera Vasudevan Divorce: मीरा वासुदेवन (Meera Vasudevan) भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम, तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में नजर आती हैं। वो पैन-इंडिया अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पति विपिन पुथियंकम (Vipin Puthiyankam)  से तलाक की आधिकारिक घोषणा की है। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस का पोस्ट

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, उन्होंने लिखा, “मैं, एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन, आधिकारिक तौर पर घोषणा करती हूं कि मैं अगस्त 2025 से सिंगल हूं. मैं अपने जीवन के सबसे अद्भुत और शांतिपूर्ण चरण में हूं “, इस पोस्ट को शेयर करने के बाद लोगों का खूब रिएक्शन सामने आ रहा है।

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मीरा और विपिन की पहली मुलाकात सीरियल कुडुम्बविलक्कु के सेट पर हुई थी, जहां उनकी प्रॉफेशनल दोस्ती पर्सनल रिश्ते में बदल गई> हालांकि दोनों की शादी टूटने के एलान करने के बाद 43 साल की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की सभी फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए हैं।

 

मीरा के पिछले विवाह:

विवाह क्रम
पति का नाम
शादी का वर्ष
तलाक का वर्ष
बच्चे
पहला
विशाल अग्रवाल (Vishal Agarwal)
2005
2010
कोई नहीं
दूसरा
जॉन कोक्केन (John Kokken, अभिनेता)
2012
2016
एक बेटा (अरिहा)
तीसरा
विपिन पुथियंकम
2024
2025 (अगस्त)
कोई नहीं

 

मीरा वासुदेवन का करियर 

एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की, जिसमें कई विज्ञापनों (जैसे फेयर एंड लवली, कोका-कोला, रिलायंस आदि) में काम किया और फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा। 2005 में तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार (स्पेशल प्राइज) और 2007 में केरल राज्य टीवी पुरस्कार (बेस्ट एक्ट्रेस) से सम्मानित हो चुकी हैं। मीरा ने टीवी से ही अभिनय की शुरुआत की और दक्षिण भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुईं। मीरा ने 2003 में फिल्मों में डेब्यू किया। उनका करियर शुरुआत में हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में फैला, लेकिन मलयालम में ‘थनमथ्रा’ ने उन्हें स्टार बना दिया। 2010 के दशक में हायतस के बाद 2017 में कमबैक किया।