
Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya क्या ले रहे हैं तलाक, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
Divyanka Tripathi Divorce: टीवी का मोस्ट फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की जोड़ी का हर कोई दीवाना है। सालों पहले इस कपल ने बड़ी ही धूम-धाम से शादी की थी, जिसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं अब दोनों के रिश्ते को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि ये कपल अब अलग हो रहा है दोनों तलाक ले रहे हैं। वहीं अब इसपर दोनों ने रिएक्ट किया है और सच बताया है।
विवेक और दिव्यांका क्या हो रहे हैं अलग
विवेक और दिव्यांका (Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya’s divorce) ने अपनी तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और कहा कि वो इन खबरों को सीरियसली नहीं लेते। ‘एबीपी न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक दहिया ने तलाक की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘बहुत मजे आ रहे हैं। मैं और दिव्यांका, हम लोग हंस रहे थे। हम लोग आइसक्रीम खाते-खाते सोच रहे थे कि अगर और लंबा होगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे।
आगे कहा, ‘मैं भी व्लॉगिंग करता हूं और मुझे पता है कि ये क्लिकबेट क्या होता है। मैं ये सबकुछ अच्छे से समझता हूं। कुछ सनसनीखेज डाल दोगे तो लोग आएंगे और उसे देखेंगे। लेकिन, उसमें कुछ होता नहीं है। ऐसी झूठी और फर्जी चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।’
विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की लव स्टोरी
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक (Vivek Dahiya and Divyanka Tripathi Love Story) की की लव स्टोरी की बात करें, तो उनकी पहली मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हुआ, और फिर 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली।
दिव्यांका ने 2006 में ड्रामा बनू मैं तेरी दुल्हन से टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की, जबकि विवेक की पहली टेलीविजन भूमिका 2013 में ये है आशिकी में मुख्य भूमिका के रूप में आई। इस जोड़ी ने डांस रियलिटी शो नच बलिए 8 जीता।