by aditi | May 13, 2025 | बॉलीवुड
Anushka Sharma- Virat Kholi: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान किया था। इस घोषणा के बाद “विरुष्का” अब वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में जा पहुंचे है। सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो भी सामने आई है।
क्या वह खुश हैं
“विरुष्का” का महाराज से बातचीत करने वाला भी वीडियो सामने आया है, जिसमे प्रेमानंद महाराज जी ने पूछा कि क्या वह खुश हैं, तो दोनों ने मुस्कुराते हुए हामी भरी। साथ ही महाराजा जी ने उन्हें जिंदगी और भक्ति के बारे में समझाया।
सादगी में दिखे ‘विरुष्का’
इस मौके पर ये कपल बिना किसी तामझाम के साधारण से कपड़ों में नजर आया और सादगी के साथ संस्कार दिखा दिल जीत गए। विराट सी ग्रीन कलर की शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहनकर यहां आए। इस पर उन्होंने चश्मा लगाया था।

अनुष्का ने बेज कलर का सूट सेट पहना था, जिसकी वी नेकलाइन को ब्लैक थ्रेड से कढ़ाई करके हाइलाइट किया। तो बाकी के सूट पर फूलों की बेल वाला पैटर्न बना है।
आश्रम में साढ़े तीन घंटे रहे कोहली-अनुष्का
कोहली और अनुष्का ने संत प्रेमानंद के आश्रम में साढ़े तीन घंटे से भी ज्यादा समय बिताया। दोनों सुबह करीब छह बजे आश्रम पहुंचे और करीब साढ़े नौ बजे वहां से निकले। अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने संत प्रेमानंद से गहन चर्चा की। इस दौरान विराट ने पूछा कि असफलता से कैसे बाहर निकला जाए? इस पर प्रेमानंद ने कहा कि अभ्यास करना जारी रखें।
अनुष्का शर्मा का सवाल: बाबा क्या नाम जप से हो जाएगा?
संत प्रेमानंद: पूरा। ये हम अपने जीवन का अनुभव बताते हैं। सांखयोग, अष्टांगयोग, कर्मयोग और भक्तियोग, चारों योगों में प्रवेश रहा है। स्वयं भगवान शंकर से बढ़कर तो कोई ज्ञानी नहीं है। सनकादि से बढ़कर कोई ज्ञानी नहीं है। सनकादि ‘हरिशरणम, हरिशरणम’ हमेशा जपते रहते हैं। भगवान शिव राम राम राम राम जपते रहते हैं। हम वृंदावनवासी प्रिया प्रितम के उपासी राधा राधा जपते हैं। जो राम में रा है और जो धा है वो रस देने वाली वस्तु है। हमारी तार्किक बुद्धि रही है श्रद्धालु बुद्धि नहीं रही है। तो अगर आप राधा राधा जपते हो तो इसी जन्म में भगवत की प्राप्ति होगी।
हमारी आखिरी सांस अगर राधा कहती है तो सीधे श्री जी की प्राप्ति, भगवान की प्राप्ति हो जाएगी। इसमें कोई संशय नहीं और किसी साधन की कोई आवश्यकता नहीं। अगर आप राधा लिख रहे हो तो मन भागेगा नहीं। तो चाहे 10 बार लिखो या 100 बार लिखो, लेकिन एक अभ्यास बनाओ। कुछ समय शांति से स्नान आदि करके राधा-राधा लिखें और फिर उसी का चिंतन भी करें। इसे अपना जीवन बना लें फिर आप परिणाम खुद देख लेना। कोई घाटे का सौदा तो है नहीं। ठीक है।
by aditi | May 12, 2025 | ट्रेंडिंग
Virat Kohli And Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से मुंबई मे थे। अब इस कपल को सोमवार सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कहा जा रहा है कि ये कपल लंदन के लिए रवाना हुआ है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट
12 मई 2025 को, विराट और अनुष्का (virat and anushka) को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। विराट ने टी-शर्ट और ट्राउजर पहने दिखाई दिए। जबकि अनुष्का एक स्टाइलिश जंपसूट में दिखीं।
लंदन शिफ्ट हुआ ये कपल ?
विराट और अनुष्का (virat and anushka Video) के लंदन रवाना होने की खबर ने एक बार फिर उन अटकलों को हवा दी, जो पिछले कुछ समय से चल रही हैं कि यह जोड़ा भारत छोड़कर लंदन में बस गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं में यह कहा गया कि वे अपने बच्चों, वामिका और अकाय को एक सामान्य और निजी जीवन देने के लिए लंदन में रह रहे हैं।
विराट कोहली का रिटायरमेंट
विराट कोहली के फैंस उनके टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की खबर सुनकर काफी इमोशनल हो गए हैं। एक शख्स ने उनकी लेटेस्ट तस्वीरों पर लिखा है, ‘आपको बहुत याद करेंगे हम विराट.’ वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है, ‘लेजेंड लेजेंड होता है….आपकी जगह कोई नहीं ले सकता है।
विराट ने सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफेद जर्सी में खेलना एक बहुत ही इमोशनल एक्सपीरियंस है।
by aditi | Jan 12, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollywood Baithak: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने परिवार के साथ भारत में हैं। दो दिन पहले उन्हें पति विराट कोहली और दोनों बच्चों के श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम वृंदावन में देखा गया था।
महाराज जी के दर्शन के बाद कोहली परिवार वापस मुंबई लौटे और दोनों अपने अपने काम में बिजी हो गए। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के बेटे यानी अकाय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका चेहरा साफ-साफ नजर आ रहा है।
फैंस को दिखा अकाय का चेहरा
अनुष्का और विराट साल 2024 के फरवरी महीने में दूसरी बार पेरेंट्स बनें थे। एक्ट्रेस ने अकाय को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने अपने लाडले का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था, लेकिन बेटे अकाय कोहली का पहला लुक सामने आया है।
https://www.instagram.com/p/DEpFDEMT6Z5/
मम्मी की गोद में दिखें अकाय
ये वीडियो मुंबई के एयरपोर्ट का है, जिसमें अनुष्का ने अपने लाडले को गोद में लिया हुआ है और वह गाड़ी की तरफ बढ़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिए पहली बार लोगों ने अकाय को देखा है। इस वीडियो को heyyy._ashu नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।
https://www.instagram.com/p/DEru4nZypMG/
अकाय को देख लोगों के जेह से किया कंपेयर
इस वीडियो पर फैंस अकाय की क्यूटनेस की काफी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा अकाय को करीना और सैफ अली खान के सबसे छोटे बेटे जेह अली खान से भी कंपेयर कर रहे हैं।