by aditi | Jun 17, 2025 | बॉलीवुड
Border 2 Shooting: साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ आज भी हिट फिल्म है। अब इस मूवी का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ आ रहा है, जिसकी चर्चा पिछले एक साल से हो रही है। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हुई थी। फिल्म के दो शेड्यूल पूरे हो चुके हैं और अब तीसरा शेड्यूल पुणे में शुरू हो रहा है, जिसकी एक झलक मेकर्स ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
दिलजीत और अहान आए नजर
इस शेड्यूल में दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी शामिल हो गए हैं। सनी देओल ने सोशल मीडिया पर कास्ट के साथ फोटो शेयर की है. दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, सनी देओल और अहान शेट्टी को साथ में देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं। वरुण धवन का लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। वरुण धवन मूंछों में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनका लुक पसंद किया जा रहा है।
सनी देओल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘जब सभी सेनाएं एक साथ आती हैं! #BORDER2, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सनी देओल और वरुण धवन के साथ शामिल हुए, क्योंकि बटालियन ने पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में तीसरे शेड्यूल की शुरुआत की। ऑन-ग्राउंड, उनके साथ प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता, निर्देशक अनुराग सिंह, को-प्रोड्यूसर शिव चनाना और बिनॉय गांधी भी हैं, क्योंकि फिल्म पूरी तरह से आगे बढ़ रही है, अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें।
जानें कब रिलीज होगी फिल्म
बॉर्डर 2 अगले साल 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है तब से लोग इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
by aditi | Jan 14, 2025 | ट्रेंडिंग
Bollywood Baithak: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की हालिया ‘बेबी जॉन’ बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। इस मूवी में वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश जैसे सितारे नजर आए थे, लेकिन फैंस को ये मूवी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। ऐसे में अभिनेता अब अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो बटोर रहा है सुर्खियां
अभिनेता का ये वीडियो काफी पुराना है, जिसमें वह अभिनेत्री नरगिस फाखरी संग किस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो ‘मैं तेरा हीरो’ के शूटिंग सेट का है। इस वीडियो में वरुण एक इंटीमेट सीन शूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन खास बात यह है कि डायरेक्टर बार-बार “कट… कट… कट बोल रहे हैं और वह हीरोइन को लगातार किस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नरगिस हंसती हुई नजर आ रही हैं।
https://x.com/SAMTHEBESTEST_/status/1878751209546559891
लोगों ने किया अभिनेता ट्रोल
इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी राय रखी है। तो वहीं कईयों ने अभिनेता का जमकर ट्रोल भी किया है।
अभिनेता की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमार’ में दिखाई देंगे। इस मूवी में एक बार फिर उनके साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आएंगी।