Fawad Khan की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के गाने यूट्यूब से किए डिलीट, भारत में बैन हुई फिल्म

Fawad Khan की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के गाने यूट्यूब से किए डिलीट, भारत में बैन हुई फिल्म

Fawad Khan Post:  पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले के बाद देश में सभी के अंदर आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस समय हर किसी के दिल में बदले की भावना है। तो वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार ने पाकिस्तान को लेकर कई कड़े नियम लागू कर दिए हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) पर भी लोग गुस्सा निकाला है। इस आतंकी हमले के बाद से फवाद खान और उनकी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ (Abir Gulaal) निशाने पर आ गई। सोशल मीडिया पर भारत में इस फिल्म को बैन करने की मांग  की जा रही है।

अबीर गुलाल के गाने डिलीट

निर्माताओं ने अपने यूट्यूब इंडिया चैनल से फिल्म के गाने भी हटा दिए हैं। बीते दिनों फिल्म के दो दो गाने रिलीज हुए थे। पहला खुदाया इश्क नाम का एक रोमांटिक ट्रैक और अंग्रेजी रंगरसिया नाम का एक पेपी डांस नंबर। हालांकि, दोनों गाने यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। बता दें, फिल्म का नया गाना तैन तैन बुधवार को रिलीज होना था जो अब नहीं हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaani Kapoor (@vaanikapoor)

 

फवाद खान ने का पोस्ट

फवाद खान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की दुख जाहिर किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए स्ट्रेंथ और हीलिंग की प्रार्थना करते हैं।

 

भारत में बैन हुई फिल्म


पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर फिल्म अबीर गुलाल की रिलीज को रोकने के लिए आवाज उठाई गई। गुरुवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अभिनीत फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

 

 

 

 

Raid 2 Trailer:  ‘दादा भाई’ के घर रेड मारने पहुंचे अजय देवगन, अभिनेता के चक्रव्यूह में फंसे रितेश देशमुख

Raid 2 Trailer: ‘दादा भाई’ के घर रेड मारने पहुंचे अजय देवगन, अभिनेता के चक्रव्यूह में फंसे रितेश देशमुख

Raid 2 Trailer: अजय देवगन और रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म रेड 2 (Raid 2) एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है।

यह फिल्म आयकर विभाग के एक ईमानदार अधिकारी की कहानी को आगे बढ़ाती है, जो भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखता है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है, जिन्होंने पहली फिल्म का भी निर्देशन किया था। लंबे समय के इंतजार के बाद मंगलवार को रेड 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया।

रेड 2 का ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत दमदार सीन से होती है, जहां अजय एक हवेली में दस्तक देकर गेट खोलने के लिए कहते हैं, जो रितेश देशमुख का घर है। रितेश की मां पूछती हैं कि ये कौन हैं तो रितेश उन्हें याद दिलाते हैं कि सात साल पहले ताऊ जी (सौरभ शुक्ला) के घर पर जिसने रेड की थी, ये वो ऑफिसर है। ट्रेलर में अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, जहां रितेश एक खलनायक की भूमिका में हैं। बता दें, अभिनेत्री वाणी कपूर अभिनेता अजय देवगन की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं, जिनकी एक बेटी भी हैं।  ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

 

कलाकार और किरदार

  • अजय देवगन: फिल्म के मुख्य नायक अमय पटनायक के रूप में, जो एक दमदार और निष्ठावान IRS अधिकारी है।
  • वाणी कपूर: इस बार फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के तौर पर वाणी कपूर नजर आएंगी, जो पहली फिल्म में इलियाना डिक्रूज की जगह लेंगी।
  • रितेश देशमुख: फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं, जो एक भ्रष्ट और शक्तिशाली राजनेता का किरदार निभा रहे हैं। यह उनकी पहली बार अजय देवगन के साथ टक्कर होगी।
  • सौरभ शुक्ला: रेड में ताऊजी के किरदार में नजर आए सौरभ शुक्ला इस बार भी अहम भूमिका में हो सकते हैं, हालांकि उनकी भूमिका की पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है।
  • अन्य सहायक कलाकारों में रजत कपूर और रवि तेजा जैसे नाम भी शामिल हो सकते हैं। फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।