Falaq Naaz ने अपने मुस्लिम दोस्तों पर जाहिर किया गुस्सा, बोलीं- ‘तुम्हारा खून क्यों नहीं खौल रहा..’

Falaq Naaz ने अपने मुस्लिम दोस्तों पर जाहिर किया गुस्सा, बोलीं- ‘तुम्हारा खून क्यों नहीं खौल रहा..’

Falaq Naaz Video:  इस वक्त भारत में काफी तनाव वाला माहौल बना हुआ है, जिसका कारण है पाकिस्तान। जो पिछली तीन रातो से लगातार भारत के अलग-अलग शहरों पर हमला करता नजर आ रहा है, लेकिन भारतीय सेना पाक को उसका मुंहतोड़ जवाब भी दे रही है, जिसके चलते हमारे देश में अब तक कोई बड़ी हानी नहीं पहुंची है। ऐसे में पूरा देश इस वक्त भारतीय सेना को सलमा कर रहा है और उनके अंदर जोश भरता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर पूरी जनता अपने-अपने अंदाज में सेना को सलाम कर रही है। वहीं अब टीवी एक्ट्रेस फलक नाज से अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसके चलते वह काफी चर्चा में आ गई है।

 फलक नाज का वीडियो

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान (India Pakistan) के बीच टेंशन भरा माहौल है। ऐसे में एक्ट्रेस फलक नाज  अपने वीडियो के जरिए मुस्लिम कलाकारों की चुप्पी की आलोचना की है। वीडियो में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के मुस्लिम एक्टर्स को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि,  ‘सभी को सलाम, नमस्ते, मुझे उम्मीद है कि इस वीडियो को देखने वाले सभी लोग ठीक होंगे, क्योंकि भारत में जिस तरह के हालात हैं, मैं प्रार्थना करती हूं कि सभी लोग ठीक हो। मैं ये वीडियो बनाना नहीं चाहती थी, लेकिन मैं खुद को रोक नहीं पाई। मुझे बहुत अफसोस है,गुस्सा है उन लोगों पर जो मेरे साथी मुस्लिम कलाकार है।

एक्ट्रेस ने लगाई फटकार

फलक यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा, ‘ इस टेंशन भरे माहौल में भी मेरे साथ मुस्लिम एक्टर्स कुछ नहीं बोल रहे हैं। शायद इसलिए क्योंकि उन्हें डर है कि उनके फॉलोअर्स और इंस्टाग्राम की रीच कम ना हो जाएं  और उन्हें बुरा ना लग जाए। जो उन्हें पड़ोसी देश य़ानि पाकिस्तान से फॉलो करते हैं। मैं ये सोच रही थी कि क्यों हमारे देश में हमारे हिंदू भाई-बहन मुस्लिम पर भरोसा  नहीं करते। अब मुझे समझ आया है. क्योंकि जब ऐसा माहौल होता है. तो हमारी इंडस्ट्री के जो मुस्लिम एक्टर्स हैं. वो कुछ बोलते ही नहीं है. तो फिर लोग हम पर क्यों विश्वास करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Falaq Naazz (@falaqnaazz)

वो प्यार कहां है? वो जुनून कहां है?

एकट्रेस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आपको उन्हें अपने ऊपर विश्वास दिलाना होगा. आपको उनका विश्वास जीतना होगा.  जब आप मुसलमान होते हैं तो आप बहुत सारे नारे लगाते हैं, दावा करते हैं कि हमसे बड़ा कोई मुसलमान नहीं है. लेकिन एक मुसलमान के तौर पर, ये कहा जाता है कि सबसे पहले आपको अपने देश से प्यार करना चाहिए, और उसके बाद ही आपको बाकी सब के बारे में सोचना चाहिए. तो, वो प्यार कहां है? वो जुनून कहां है? और अगर आप पाकिस्तान के लोगों के लिए सोच रहे हैं तो मैं आपको बता दूं कि आप उन्हीं से कुछ सीख लीजिए. वो सब अपने देश को खुलकर सपोर्ट करते हैं।

फलक ने आगे कहा कि, ‘आप लोग पाकिस्तानी एक्टर्स से ही सीख लीजिए। इस वक्त वो भी अपने देश को सपोर्ट कर रहे हैं। तो आपका खून क्यों नहीं खौल रहा, आप क्यों नहीं कुछ बोल रहे..? तुम्हारे देश तो पूरी तरह से तुम्हारे साथ है। मैं कई मुस्लिम लोगों को देख रही हैं. जो आम जिंदगी की पोस्ट कर रहे हैं। अपने देश के लिए वफादार बनो।

 

 

 

भारत-पाक तनाव में फंसा Aly Goni का पूरा परिवार, एक्टर ने तस्वीरें शेयर कर बताई स्थिती

भारत-पाक तनाव में फंसा Aly Goni का पूरा परिवार, एक्टर ने तस्वीरें शेयर कर बताई स्थिती

Aly Goni Family Face Terror Attack On Jammu: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से हालत अच्छे नहीं चल रहे हैं। बीते तीन दिनों से पाक हमारे देश पर हमला करता नजर आ रहा है, जिसका भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। देर रात पाक ने जम्मू, जैसलमेर, पठानकोट और भारत के कई शहरों पर मिसाइल से हमला किया गया। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को नाकाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बीच कई लोगों को अपने घरों से सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ रहा है। इस बीच टीवी एक्टर अली गोनी (Aly Goni Family) का परिवार भी इस हमले में फंसा हुआ है। इसका जिक्र अली ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

अली का परिवार हमले से सहमा 

अली गोनी (Aly Goni) ने अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘मुझे बिल्कुल नींद नहीं आई, बहुत टूटा हुआ हूं। इस वक्त भारत से बाहर फंसा हुआ हूं और जम्मू में मेरा परिवार कल रात से हमले को झेल रहा है। मेरा पूरा परिवार, बच्चे और माता-पिता ड्रोन और अशांति के आतंक का सामना कर रहे हैं, फिर भी कुछ लोग अपने घरों में आराम से बैठकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस युद्ध का महिमामंडन कर रहे हैं। अली ने आगे लिखा, ‘जो लोग सीमा के पास रहते हैं उनके लिए ये इतना आसान नहीं है। हमारी IAF और भारतीय सेना को धन्यवाद.. सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

 

यूजर्स कर रहे हैं दुआ

अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भगवान सभी लोगों को और भारतीय सेना को सुरक्षित रखे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “कृप्या भारतीय सेना और बॉर्डर के पास मौजूद लोगों के लिए प्रार्थना करें।”

 

 

 

 

 

त्रियुगीनारायण मंदिर में Arti Singh ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

त्रियुगीनारायण मंदिर में Arti Singh ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Arti Singh Remarry Dipak Chauhan:  टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन  सेलिब्रेट किया था। इस खास दिन को एक्ट्रेस ने अपने पति और परिवार वालों के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया था। सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो भी वायरल हुए थे। वहीं अब सोमवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी का वीडियो साझा किया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने दोबारा शादी की है।

आरती सिंह का वेडिंग वीडियो

एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ जमकर इन्जॉय कर रही हैं। पिछले साल 25 अप्रैल 2024 में आरती सिंह ने दीपक चौहान (Arti Singh And Dipak Chauhan) संग शादी की थी। ऐसे में शादी के एक साल पूरे होने पर एक्ट्रेस और उनके पति दीपक ने एक बार फिर शादी राचाई, लेकिन इस बार बिल्कुल सादगी अंदाज में। इस कपल ने उतराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में दोबारा शादी की।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arti singh chauhan (@artisingh5)

यह वहीं मंदिर है जहां भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। वीडियो शेयर करते हुए आरती ने बताया कि ‘पति दीपक चौहान का सपना था कि वो यहां शादी करे और भगवान शिव-पार्वती माँ का आशीर्वाद ले। इसलिए हमारी पहली शादी की सालगिरह पर हमने अपनी वचन दोहराए और वही कपड़े पहने जो हमने अपने पहले फेरों पर पहने थे।’

पहाड़ी दुल्हन बनीं आरती

वीडियो में आरती ने बेहद सुंदर मांग टीका और नाक में पहाड़ी नथ पहनी हुई है। दोनों ने शिव और पार्वती जी का आशीर्वाद लेकर शादी की रस्में शुरू की। इन दिनों ये जगह कपल की शादी का पहला और मशहूर डेस्टिनेशन प्लेस बन चुका है। आरती और दीपक का ये वीडियो देख फैंस काफी खुश हुए। टीवी के कई सेलेब्स ने उन्हे एनिवर्सी की बधाई भी दी।

 

 

तारक मेहता उल्टा चश्मा फेम Lalit Manchanda ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

तारक मेहता उल्टा चश्मा फेम Lalit Manchanda ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

Lalit Manchanda Committed Suicide:  टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेता ललित मनचंदा (Lalit Manchanda) को लेकर हैरान करने वाली खबर समाने आ रही है। अभिनेता ने खुदकुशी कर ली है। ललित (Lalit Committed Suicide) के अचानक से निधन की खबर सामने आने के बाद मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) ने खबर की पुष्टि की है। सिंटा ने एक्टर को अपना सदस्य बताते हुए इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि दी है।

मेरठ वाले घर में की खुदकुशी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ललित (Lalit) ने अपने मेरठ वाले में घर में खुदकुशी की है। पुलिस को ललित (Lalit Committed Suicide) का शव पंखे से लटका मिला था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। उनके परिवार में पत्नी तरु मनचंदा, 18 वर्षीय बेटा उज्जवल मनचंदा और बेटी श्रेया मनचंदा शामिल थे। उनके भाई संजय मनचंदा और रवि मनचंदा भी मेरठ में रहते थे और ललित अपने अंतिम दिनों में भाई संजय के घर पर रह रहे थे।

परिवार ने बताया सच

खबरों के मुताबिक, अभिनेता के परिवार की तरफ से मिली जानकारी में बताया गया है कि वह रविवार की रात अपने कमरे में गए, जब अगली सुबह उन्हें चाय के लिए जगाने फैमिली वाले पहुंचे तो उनका शव पंखे से लटका मिला। घरवालों ने फौरन पुलिस को सूचना दी।

एक्टर का करियर

ललित मनचंदा (Lalit Committed Suicide) ने टेलीविजन और बॉलीवुड में सहायक अभिनेता (taarak mehta ka ooltah chashmah) के रूप में काम किया। ललित ने कई लोकप्रिय टीवी शोज में छोटी लेकिन उल्लेखनीय भूमिकाएं निभाईं। इनमें शामिल हैं:

  • क्राइम पेट्रोल: एपिसोडिक किरदारों में अभिनय।
  • इंडिया मोस्ट वांटेड: सहायक भूमिकाएं।
  • मर्यादा: सहायक किरदार।
  • झांसी की रानी: ऐतिहासिक ड्रामा में छोटी भूमिका।
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है: सहायक किरदार।
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा: इस कॉमेडी शो में भी उन्होंने कुछ किरदार निभाए, जिसने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई।

फिल्में और वेब सीरीज:

  • ललित ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाईं। उनकी एक उल्लेखनीय फिल्म रीवा एक्सप्रेस (2023) थी, जिसके लिए उन्हें IMDb पर क्रेडिट दिया गया।
  • उनकी अंतिम परियोजनाओं में एक वेब सीरीज शामिल थी, जिसके लिए वह उत्साहित थे, लेकिन इसका नाम या विवरण स्पष्ट नहीं है।

 

 

 

इस मशहूर एक्ट्रेस की बहन को डेट कर रहे हैं Elvish Yadav, खुद यूट्यूबर ने किया खुलासा

इस मशहूर एक्ट्रेस की बहन को डेट कर रहे हैं Elvish Yadav, खुद यूट्यूबर ने किया खुलासा

Elvish Yadav On Dating News: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ का हिस्सा बने हुए हैं, जिसमें वो अपनी कुकिंग से जजेस को इंप्रेस कर रहे हैं। दर्शकों को एल्विश का ये अंदाज भी काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, इस भी शो में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। दोनों को शो में साथ देख सोशल मीडिया पर कई तरह की खबर भी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एल्विश और मन्नारा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दावों पर अब एल्विश ने खुद चुप्पी तोड़ी है।

मन्नारा संग रिश्ते पर बोले एल्विश 

एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों अपना एक पोडकास्ट चैनल भी चला रहा हैं। जहां अब तक कई स्टार्स नजर आ चुके हैं। वहीं हालिया एपिसोड में एल्विश खुद का ही इंटरव्यू लेते हुए नजर आए, जिसमें वो सवाल करते हैं कि मन्नारा चोपड़ा से आपका चक्कर चल रहा था और ‘लाफ्टर शेफ 2’ में भी उसी ने आपकी एंट्री कराई है? इसका जवाब उन्होंने दिया कि ‘ये बिल्कुल सही है कि मन्नारा के साथ मेरा चक्कर चल रहा है और उसी ने शो में मेरी एंट्री कराई है। उसने तो क्लब्स में भी मेरी एंट्री कराई है। बता दें, एल्विश ने ये बाते बेहद मजाकिया अंदाज में कही है, जिसके बाद उनके फैंस को ये यकीन हो गया कि उनका मन्नारा के साथ कोई रिश्ता नहीं है।

कौन है एल्विश की गर्लफ्रेंड 

बता दें, एल्विश ने कुछ वक्त पहले शो में ये खुलासा किया था कि वो किसी और को डेट कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं किया। कॉलेज के दिनों में एल्विश का नाम  कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra) से जुड़ा था।

 

एल्विश यादव और कीर्ति मेहरा ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। कुछ साल पहले ही दोनों अलग हुए थे। जब यूट्यूबर ‘बिग बॉस’ में थे, तब भी कीर्ति ने उन्हें फुल सपोर्ट किया था। कीर्ति मेहरा भी जानी-मानी यूट्यूबर और फैशन इन्फ्लुएंसर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।