Sunny Deol की फिल्म Border 2 में हुई दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की एंट्री
दिलजीत और अहान आए नजर


Diljit Dosanjh: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ हिट हुई ही थी, लेकिन अब इस मूवी के दूसरे पार्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में सनी देओल तो लीड रोल में नजर आएंगे। साथ ही वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के भी होने की खबर है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग दिलजीत दोसांझ बाकी को-एक्टर्स के साथ शुरू करेंगे।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर दिलजीत दोसांझ (diljit dosanjh) 10 जून से फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। सनी देओल अपने किरदार की काफी हद तक शूटिंग पूरी कर चुके हैं। दिलजीत अब जून में सनी के साथ शूटिंग करेंगे और जुलाई में वरुण धवन के साथ शूटिंग करेंगे।
दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, वह इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी थे और 1971 के युद्ध में अपने शौर्य के लिए याद किए जाते हैं। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है, यह फिल्म गणतंत्र दिवस के अवसर से पहले 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
View this post on Instagram
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कहानी की जहां तक बात है तो यह इस बार 1971 के वॉर पर आधारित होगी। भारतीय सैनिकों और सैन्य अधिकारों ने इस युद्ध में जिस शौर्य का परिचय दिया था, वही सब इस फिल्म में दिखाया जाएगा। अनुराग सिंह ने ‘बॉर्डर 2’ के निर्देशन की कमान संभाली है। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। खास बात यह है कि बॉर्डर को 2026 में 29 साल पूरे हो रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब देखना होगा पार्ट 2 कितना हिट होता है।
Ranbir Kapoor Film Ramayan: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की आगामी फिल्म रामायण, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) कर रहे हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह फिल्म प्राचीन भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है और इसे दो भागों में रिलीज करने की योजना है। अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
दरअसल, रामायण में कई सेलेब्स नजर आने वाले हैं। फिल्म में साउथ अभिनेता यश रावण के किरदार में होने वाले हैं। ऐसे में अब उनकी पत्नी का किरदार मंदोदरी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल निभाने वाली हैं। कथित तौर पर उन्हें नितेश तिवारी की रामायण में मंदोदरी की भूमिका के लिए कास्ट किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका लुक टेस्ट भी पूरा हो चुका है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक काजल अग्रवाल ने पिछले हफ्ते अपना लुक टेस्ट दिया है और वह मंदोदरी के किरदार के लिए एकदम फिट बैठ रही हैं। हालांकि मेकर्स ने काजल अग्रवाल को लेकर कोई भी खुलासा या कंफर्मेशन नहीं दिया है

Jaat Box Office Collection Day 4: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘जाट’ (Jaat) ने 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जाट फैंस को पसंद तो आ रही है, लेकिन सनी पाजी के फैंस में वो क्रेज नहीं देखने को मिल रहा है जो साल 2023 गदर 2 के दौरान सिनेमाघरों में देखा जा रहा था। मूवी को रिलीज हुए पूरे 4 दिन हो चुके है, लेकिन कलेक्शन रोजाना घटता ही नजर आ रहा है। आइए देखते है जाट (Jaat Box Office Collection) ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।
चौथे दिन (Collection Day 4) यानी 13 अप्रैल 2025 रविवार को फिल्म ने कुछ क्षेत्रों में दर्शकों का ध्यान खींचा, लेकिन कुल मिलाकर यह कम ही रहा। Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, जाट ने अब तक कुल मिलाकर ₹40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जाट ने रिलीज के चौथे दिन ₹14.06 करोड़ कमाए। हालांकि, यह फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन रहा है।

फिल्म ने पहले दिन ₹9.5 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन, कलेक्शन ₹7 करोड़ रहा, जबकि तीसरे दिन कलेक्शन ₹9.75 करोड़ रहा। फिल्म ने कुल ₹40.31 करोड़ की कमाई की है। ‘जाट’ की तुलना में ‘गदर 2’ ने पहले दिन 40.1 करोड़ और कुल 525.45 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘जाट’ इस स्तर तक पहुंचने से कोसों दूर है।
जाट को पुष्पा 2 और गुड बैड अग्ली जैसी फिल्मों के प्रोडक्शन हाउस मैथ्री मूवी मेकर्स ने तैयार किया है। फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट 100 करोड़ रुपये है और इसे साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल लीड में हैं और रणदीप हुड्डा-विनीत कुमार सिंह नेगेटिव रोल में. रेजिना कैसेंड्रा, राम्या कृष्ण्न, सैयामी खेर और जगपति बाबू भी अहम रोल में दिखे हैं।
Jaat Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सनी देओल (Sunny Deol) की मच अवेटेड फिल्म जाट (Jaat) आज यानी गुरुवार 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। करीब दो साल बाद सनी पाजी को फिर से पर्दे पर देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। यह साफ है कि प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसके चलते ‘जाट’ शानदार ओपनिंग रही। सोशल मीडिया पर पहले ही दिन की कमाई को लेकर कई तरह की खबर सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं जाट कमाई के मामले में कितनी खरी उतर रही है।
sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की है। जाट ने ओपनिंग डे पर 4:05 बजे तक 5.29 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, अभी फाइनल डेटा आने में समय है। एक बार फाइनल डेटा आ जाता है तो साफ पता चल जाएगा कि सनी पाजी ने विक्की कौशल की फिल्म छावा (33.10 करोड़) और सलमान खान सिकंदर (30.06 करोड़) को पीछे छोड़ा है या नहीं।

फिल्म ‘जाट’ (Jaat Story) एक भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। फिल्म की कहानी एक रोमांचक और एक्शन से भरपूर कथानक पर आधारित है, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह, और सैयामी खेर जैसे कलाकार महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आते हैं। कहानी आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के एक सुदूर तटीय गांव रामायपट्टनम पर केंद्रित है। यहां एक क्रूर अपराधी, वरदाराजा रणतुंगा (रणदीप हुड्डा), स्थानीय लोगों पर अत्याचार करता है और गांव को अपने आतंक के अधीन रखता है।
