Sunjay Kapur की बहन ने लिखी झकझोरने वाला नोट, बोलीं- ‘अहंकार में सबकुछ गंवा बैठीं’

Sunjay Kapur की बहन ने लिखी झकझोरने वाला नोट, बोलीं- ‘अहंकार में सबकुछ गंवा बैठीं’

Sunjay Kapoor sister Post: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का बीते दिनों निधन हो गया। रविवार को करिश्मा अपने दोनों बच्चों और बहन करीना कपूर के साथ दिल्ली में उनकी प्रेयर मीट में शामिल हुई थी। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीर और वीडियो भी सामने आई। इस दौरान उनकी आंखों में संजय के जाने का गम साफ-साफ नजर आया। वहीं अब उनकी बहन मंधीरा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि शेयर की, जिसने बिजनेसमैन की मौत के बाद लोगों को झकझोर कर रख दिया।

 

चार साल तक बात नहीं की थी

मंधीरा कपूर ने बचपन की प्यारी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने बताया कि उनके भाई और उन्होंने लगभग चार साल तक बात नहीं की थी। बचपन में हुई एक छोटी सी बहस के बाद वे भावनात्मक रूप से दूर हो गए थे। संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी ने इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा- ‘देर रात तक बातें करना, चुपके से घूमना और एक करीबी परिवार की तरह साथ में हंसना। उसे उससे दूर होने का गहरा अफसोस है और उसने कहा कि वह हमेशा एक सच्चा बड़ा भाई और दोस्त था। मेरे भाई और मैंने पिछले 4 सालों से बात नहीं की है, अहंकार और बुलशिट के कारण भाई-बहन के बीच एक मूर्खतापूर्ण झगड़ा पागलपन के स्तर तक बढ़ गया। हालांकि, यह कभी भी वह वापस नहीं ले सकता जो हम थे और जो हमारे पास था।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandhira Kapur (@mandhirakapursmith)

‘हम कभी भी हम नहीं होंगे’

उन्होंने आगे लिखा, ‘उसने हमेशा मेरा और मेरी बहन का ख्याल रखा, एक सच्चा बड़ा भाई और एक दोस्त। अंत में जो हुआ वह भयानक और व्यर्थ दोनों था, मैं उसके साथ अपने पल कभी नहीं बिता पाऊंगी। हम कभी भी हम नहीं होंगे और यह विनाशकारी है कि हमने जो टूटा था उसे ठीक नहीं किया और इसलिए अब मेरा दिल वैसा ही है। मुझे यकीन है कि वह हमारे हालिया अलगाव के बावजूद वो जानता था कि मैं उससे प्यार करती हूं और मुझे यकीन है कि वह मेरी तरह ही उम्मीद करता था कि एक दिन हम उतने ही अच्छे होंगे जितने हम पहले 47 सालों में थे। मुझे इस बात का यकीन है और मुझे थोड़ी राहत मिलती है।’

संजय का परिवार 

करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव कपूर से शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा अजारियस है। संजय अपने पीछे एक बड़ा परिवार छोड़ गए हैं – उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर, बच्चे सामायरा, कियान, और प्रिया की पहली शादी से उनकी बेटी साफिरा भी उनके परिवार का हिस्सा हैं।

इस वजह से Karisma Kapoor ने नहीं की कभी दूसरी शादी? Randhir Kapoor ने किया था खुलासा

इस वजह से Karisma Kapoor ने नहीं की कभी दूसरी शादी? Randhir Kapoor ने किया था खुलासा

Karishma Kapoor: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के ऊपर बीते दिनों दुखों का पहाड़ टूटा था। उनके एक्स पति संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। संजय कपूर को पोलो खेलते हुए हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को लंदन से दिल्ली आया गया। जहां उनके परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ, करीना कपूर और सैफ अली खान दिल्ली पहुंचे थे।

वहीं रविवार को संजय कपूर की प्रेयर मीट थी। इस खास मौक पर भी करिश्मा कपूर अपने बच्चों और बहन के साथ दिल्ली पहुंची। सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज वायरल हुए। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सभी जानते है कि करिश्मा और संजय (Karishma And Sanjay) साल 2003 में शादी की थी और साल 2016 में दोनों का तलाक ले लिया था। करिश्मा ने संजय पर कई आरोप भी लगाए थे। दोनों का तलाक काफी चर्चा में रहा था। इन सबके बाद संजय ने फिर से शादी कर अपना घर बसाया, लेकिन करिश्मा ने दूसरी शादी नहीं की।

जब बेटी की दूसरी शादी पर बोले थे रणधीर कपूर 

साल 2017 में डीएनए को दिए इंटरव्यू में करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के पिता और एक्टर रणधीर कपूर ने अपनी लालड़ी की दूसरी शादी को लेकर बात की थी। ‘मुझे लगता है कि करिश्मा अच्छे से सेटल है और खुश है। मैंने कभी भी उसके साथ शादी के टॉपिक पर चर्चा नहीं की है, लेकिन अगर वो ऐसा करने की प्लानिंग बनाती है, तो उसे हमेशा मेरा आशीर्वाद मिलेगा।

 

मुझे नहीं लगता कि वो दोबारा शादी करना चाहती हैं। वो हैप्पी मदर हैं लेकिन अगर वो चाहें तो वो कभी भी दूसरी शादी कर सकती हैं। लेकिन फिलहाल वो अभी शादी नहीं करना चाहती। वो जैसे है वैसे खुश है। इतना ही नहीं आगे रणधीर ने कहा था कि, ‘करिश्मा शानदार मां हैं जो अपने बच्चों का ख्याल रखती है और उसे अभी दूसरी शादी करने की इच्छा नहीं है।

कौन है संजय कपूर की तीसरी पत्नी 

संजय कपूर ने तीन शादियां की थी। उनकी पहली शादी साल 1996 में नंदिता महतानी से हुई थीं, जिनसे उनका 2000 में तलाक हो गया था। इसके बाद संजय ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से साल 2003 में शादी की थी, लेकिन यह शादी भी 2016 में खत्म हो गई। करिश्मा से उन्हें दो बच्चे हैं। वहीं, संजय ने 2017 में प्रिया से शादी की थी जिनसे एक बेटा है।