by aditi | Jun 23, 2025 | बॉलीवुड
Sonakshi- Zaheer First Wedding Anniversary: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज यानी23 जून 2025 को अपनी शादी कीपहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके को कपल ने बेहद रोमांटिक और खास अंदाज में एक-दूसरे को विश किया है, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर भी साझा की है। सोनाक्षी और जहीर ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून 2024 को मुंबई में अपने बांद्रा वाले घर में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत सिविल मैरिज की थी।
सोनाक्षी और जहिर का सेलिब्रेशन
पहली एनिवर्सरी के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति जहीर इकबाल संग एक तस्वीर शेयर की। एक्ट्रेस ने उनके लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा। सोनाक्षी ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी उस शख्स को जो 8 साल से मेरा बॉयफ्रेंड था और एक साल से मेरा पति है।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा, “भगवान का शुक्र है कि इंसान सेम है।’ जहीर ने सोनाक्षी की इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर करते हुए, “लव यू जानेमन” लिखा।

वहीं एक्ट्रेस ने दूसरी स्टोरी में अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की एक झलक भी दिखाई। वहीं एक्ट्रेस ने दूसरी स्टोरी में अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की एक झलक भी दिखाई। सोनाक्षी ने लिखा, “दुनिया के सबसे अच्छे ससुराल वाले… सबसे पहले, उन्होंने मुझे यह आदमी दिया और फिर मुझे बेशुमार प्यार दिया।”
सेलिब्रेशन का अंदाज
हालांकि, कपल ने एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की जगह का खुलासा नहीं किया, लेकिन उनकी पोस्ट्स से जाहिर था कि उन्होंने इसे इंटीमेट और प्यार भरे माहौल में मनाया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इस मौके पर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए समय निकालते हैं।
शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे, और इसके बाद मुंबई के मशहूर रेस्टोरेंट बैस्टियन में एक ग्रैंड रिसेप्शन हुआ, जिसमें सलमान खान, रेखा, काजोल, तब्बू जैसे कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। उनकी इंटरफेथ मैरिज (सोनाक्षी हिंदू और जहीर मुस्लिम परिवार से हैं) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग भी हुई, जिसके चलते सोनाक्षी ने अपनी वेडिंग पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया था।
सोनाक्षी का वर्क फ्रंट
एनिवर्सरी के समय सोनाक्षी अपने करियर में भी व्यस्त थीं। वे जल्द ही फिल्म निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस में नजर आएंगी, जिसे उनके भाई कुश सिन्हा डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा, सोनाक्षी साउथ सिनेमा में तेलुगु फिल्म जटाधारा से डेब्यू कर रही हैं, जिसका फर्स्ट लुक 8 मार्च 2025 को रिलीज हुआ था। वे जहीर के साथ फिल्म तू है मेरी किरण में भी नजर आएंगी।
by aditi | Mar 11, 2025 | बॉलीवुड
Bollywood Stars Holi: 13 और 14 मार्च को देशभर में रंगों के त्योहार होली (Holi 2025) मनाया जाएगा। पहले दिन छोटी होली है, जिसमें होलिका दहन होगा और दूसरे दिन रंगों की होली होगी। होली के त्योहार हर राज्य में अलग-अलग परंपरा के साथ मनाया जाता है। हर साल होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। बॉलीवुड का भी होली के इस त्योहार से बड़ा गहरा नाता है। फिल्म इंडस्ट्री में इस साल कई सितारें ऐसे भी हैं, जो अपने पार्टनर के साथ पहली होली खेलेंगे। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन स्टार्स कपल शामिल हैं।
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ
बॉलीवुड कपल एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की इस साल पति-पत्नी के रूप में पहली होली (Holi 2025) होगी, जिसे ये कपल अपने अंदाज में मनाने वाला है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
बॉलीवुड का मशहूर कपल एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल शादी के बाद पहली होली (Holi 2025) एक साथ मनाने वाले हैं। इस कपल ने जून 2024 में शादी की थी। फैंस को इस कपल की होली वाली तस्वीरों के बेसब्री से इंतजार है।

प्राजक्ता कोली और वृषांक खनल
एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड वृषांक खनल के साथ शादी रचाई। इस कपल ने नेपाली रीति-रिवाजों से शादी की। अब दोनों एक साथ पहली होली (Holi) खेलेंगे।

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य

by aditi | Mar 2, 2025 | बॉलीवुड
Sonakshi Sinha Post: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून को मुंबई में अपने घर पर ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी रचाई थी। शादी के बाद ये कपल लगातार एक-दूसरे के साथ फोटोज और वीडियोज साझा करता रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। शादी के 8 महीने बाद सोनाक्षी ने बताया कि शादी की सरल परिभाषा क्या है।
सोनाक्षी सिन्हा का नया वीडियो
सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। जहां जहीर कार चला रहे हैं, वहीं सोनाक्षी पूरी तरह ‘मस्ती’ के मूड में हैं। वीडियो में एक फैन के मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शामिल है, जिसमें लिखा है, ” शादी का अर्थ यह समझना है कि आप लगातार 8 घंटे गाड़ी चलाएंगे जबकि आपकी पत्नी कॉफी पीती रहेगी, गलत दिशा-निर्देश देगी और सोती रहेगी, भले ही वह गाड़ी चलाने की पेशकश भी करे। इसके साथ ही सोनाक्षी ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग का लिंक भी शेयर किया, जिसका टाइटल है “ऑस्ट्रेलिया की यात्रा – भाग 2 – मेलबर्न से सिडनी.” क्लिप में जहीर और सोनाक्षी मस्ती करते नजर आए।

सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट
सोनाक्षी सिन्हा के करियर की बात करे तो अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘तू है मेरी किरण’ है, जिसमें उनके साथ पति जहीर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करण रावल और संजना मल्होत्रा ने किया है। साल 2010 में सलमान खान के साथ ‘दबंग’ फिल्म से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोनाक्षी को आखिरी बार 2024 में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘कुकड़ा’ फिल्मों में देखा गया था। इसके अलावा उन्हें बीते साल ‘हीरामंडी’ फिल्म में भी देखा गया था। इस सीरीज में उन्होंने डबल रोल निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था।
by aditi | Jan 12, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollywood Baithak: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने बीते साल जून में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। शादी के बाद ये कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और आए दिन नई-नई फोटोज और वीडियोज भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में नया साल सेलिब्रेट किया था। शादी के बाद एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर भी सामने आई थी, लेकिन इसे उन्हें महज एक अफवाह बताया था। अब एक बार फिर कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही है।
सोनाक्षी का पोस्ट वायरल
सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा- ‘अभी मैंने सेकंड बेबी डिलीवर किया’। बता दें कि ये एक प्रमोशन पोस्ट है। इसमें सोनाक्षी एक पोस्टपार्टम केयर ब्रांड का प्रमोशन करती दिख रही हैं। प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी ने मदरहुड के बारे में भी बात करती नजर आती हैं।
https://www.instagram.com/p/DEttSyBoaHv/?img_index=1
फैंस के बीच अनकंफर्टेबल हुई सोनाक्षी
हाल ही में सोनाक्षी को एक इवेंट में देखा गया। जहां कुछ देर बाद फैंस भी सोनाक्षी के आस आए। इस मौके पर फैंस सोनाक्षी संग फोटो भी लेते नजर आए थे। इस दौरान एक्ट्रेस थोड़ा अनकंफर्टेबल होती नजर आईं। सोनाक्षी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कहती दिखीं- ‘बस हो गया, बस हो गया, अब आप लोग यहां से हट जाइए।’ वह दूसरी तरफ फैंस को जाने का इशारा कर रही थी।
by aditi | Dec 21, 2024 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Year Ender 2024: दिसंबर का महीना यानी साल 2024 (Year Ender 2024) का आखिरी वो महीना जिसकी धूम पूरी दुनिया भर में देखने को मिलती है। इस महीने में भारत समेत कई देशों में ठंड काफी तेज पड़ती है। इस बीच क्रिसमस और नए साल की भी धूम देखने को मिलती है। इसके अलावा आमजन से लेकर फिल्मी सितारों के लिए साल 2024 बेहद खास रहा। बॉलीवुड में कई स्टार ने इस साल अपने रिश्ते की नई शुरुआत की और धूमधाम से शादी रचाई। आईए जानते हैं कौन कौन इस लिस्ट में शामिल है।
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी
सबसे पहले बात करे तो इस साल की शुरुआत अंबानी परिवार की शादी फंक्शन से हुई थी। मार्च से लेकर जुलाई तक राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के कई वेडिंग फंक्शन देखने को मिले। इस कपल ने 12 जुलाई को मुंबई में धूमधाम से अपने गुजराती रीति-रिवाज से शादी की थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ
अंबानी शादी के बाद इस साल एक और खास शादी रही वो थी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ की। इस कपल ने करीब 3 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद गुपचुप सगाई की और फिर शादी की। इस कपल ने एक नहीं बल्कि दो रीति-रिवाजों से शादी की। सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर सबको हैरान किया था।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
यूं तो इस साल कई शादी हुई लेकिन एक कपल ऐसा भी थी, जिसकी शादी की खबर से सोशल मीडिया पर काफी ड्रामा भी देखने को मिला। लोगों ने इस कपल को काफी ट्रोल किया। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की। दोनों ने बेहद सादगी से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में 23 जून को मुंबई में अपने आवास पर शादी की थी। रजिस्टर मैरिज के बाद इस कपल ने बास्टियन में रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया था, जिसमें सायरा बानो, रेखा, सलमान खान, विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर सहित अन्य कई हस्तियां शामिल हुई थी।

नागा चैतन्य और सोभिता धुलिपाला
वहीं 4 दिसंबर 2024 को साउथ के सुपरस्टार एक्टर नागा चैतन्य ने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोभिता धुलिपाला संग सात फेरे लिए। इस कपल ने हैदराबाद में परिवार संग फेरे लिए। बता दें, अभिनेता की यह दूसरी शादी थी। जबकि एक्ट्रेस की पहली शादी है।

कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने भी शादी रचा ली है। एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन एंटनी थाटिल संग हाल ही में साउथ इंडियन रिवाज से शादी रचाई है। इस दौरान उन्होंने कांजीवरम मदीसर साड़ी पहनी थी।
