kyunki saas bhi kabhi bahu thi सीजन 2 की क्या होगी कहानी, जानें पहले शो का अंत कहा हुआ था

kyunki saas bhi kabhi bahu thi सीजन 2 की क्या होगी कहानी, जानें पहले शो का अंत कहा हुआ था

Kyunki Saas Bhi Kbhi Bahu Thi 2: एकता कपूर को टीवी इंटस्ट्री की क्वीन कहा जाता है। उन्होंने 90 के दशक में पूरे टीवी पर राज किया। एक से बढ़कर एक शोज दर्शकों को दिए। इसी में से एक था क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kbhi Bahu Thi)। अब खबर है कि इस शो का दूसरा सीजन आ रहा है,जिसकी एक झलक दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर जारी हुई है। शो के पहले सीजन में स्मृति ईरानी जिन्होंने शो में तुलसी की भूमिका निभाई थी, वो चर्चा में छा गई हैं। टीवी पर जल्द ही सीजन 2 का प्रीमियर भी होने वाला है।

जुलाई से हो रहा है शुरू 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 स्टार प्लस पर 29 जुलाई से 10.30 बजे शुरू होने जा रहा है और आप इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। शो में एक बार फिर से स्मृति ईरानी को तुलसी की भूमिका में देखा जाएगा। तो वहीं अमर उपाध्याय मिहिर के रोल में दिखाई देंगे। ऐसे में अब  लोगों के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर नए सीजन की शुरुआत कहा से होंगी। बता दें आखिरी एपिसोड में अंबा विरानी यानी बा की वसीयत पर फोकस किया गया था।

 

शो के आखिरी एपिसोड में क्या हुआ था?

आपको बता दें पहले सीजन का आखिरी एपिसोड 6 नवंबर 2008 को प्रसारित किया गया था। शो में बा का निधन हो जाता है और उसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है। दरअसल बा की वसीयत पर किसका अधिकार होगा इस पर सस्पेंस दिखाया जाता है। इसी बीच तुलसी को एक धमकी से भरा खत मिलता है, जिसमें लिखा होता है कि अगर पूरी प्रॉपर्टी पार्थ के नाम नहीं हुई तो पार्थ को मार दिया जाएगा।

 

पार्थ को करण और नंदिनी के बेटे के तौर पर दिखाया गया है, जो बचपन में खो गया होता है। तुलसी उस लेटर को देखकर दंग रह जाती है और अपने पोते को ढूंढने निकलती है। इसी बीच तुलसी की दोस्त पार्वती अग्रवाल उसे बताती है कि उसी ने पार्थ नाम के बच्चे को पाला है और लेटर भी उसी ने भेजा था। अब नए सीजन के पहले एपिसोड में क्या होने वाला है ये तो 29 जुलाई को ही पता चल पाएगा।