Zubeen Garg को न्याय दिलाने के लिए सिंगर की पत्नी ने फैंस से की अपील, उठाएगी ये बड़ा कदम
Zubeen Garg Death Investigation: जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) असम के सबसे प्रसिद्ध गायक, संगीतकार, अभिनेता और गीतकार थे। उनका जन्म 18 नवंबर 1972 को मेघालय के तुरा में एक असमिया ब्राह्मण परिवार में हुआ था। सिंगर की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान 19 सितंबर को मौत हुई थी। वे 20 सितंबर को होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए थे। इवेंट से एक दिन पहले उन्होंने वाटर एडवेंचर एक्टिविटी में हिस्सा लिया था।
इस मामले में आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें, जुबीन गर्ग की मौत मामले में गिरफ्तार उनके चचेरे भाई संदीपन गर्ग को DSP पद से सस्पेंड कर दिया गया है। वे असम पुलिस सर्विस के अधिकारी हैं और अब तक राज्य के कामरूप जिले में तैनात थे। उन्हें बुधवार को सिंगर की मौत मामले में गिरफ्तार किया गया था।
जुबीन की पत्नी ने की तेज जांच की अपील
शुक्रवार देर रात गुवाहाटी के बाहरी इलाके कमरकुची में जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार स्थल पर गरिमा ने अपने पति की मौत की तेज जांच की अपील की है। आधी रात को जुबीन के कई फैंस भी अंतिम संस्कार स्थल पर भारी संख्या में मौजूद थे। पीटीआई की खबर के अनुसार जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार स्थल पर पत्नी गरिमा ने कहा, ‘मेरी एक प्रार्थना है। जुबीन को न्याय मिले, इसलिए हर समय हैशटैग का इस्तेमाल करते रहें। हमें जानना है कि क्या हुआ था। अब 22 दिन हो गए हैं और हमें अभी भी नहीं पता कि क्या हुआ था।’
#WATCH | Guwahati: Zubeen Garg’s Wife Garima Saikia says, “…I am still keeping the faith, 5 to 6 people have been arrested in this case, but they haven’t spoken the truth yet…I am waiting very patiently. People are cooperating with the investigation team and the judicial… pic.twitter.com/ATFnTm2qKB
— ANI (@ANI) October 9, 2025




