worldwide box office पर भी नहीं चला सिकंदर का राज, पहले दिन की बस इतनी कमाई

worldwide box office पर भी नहीं चला सिकंदर का राज, पहले दिन की बस इतनी कमाई

Sikandar worldwide box office day 1 collection: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार की फिल्म रिलीज हुई है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर (Sikandar) रविवार 30 मार्च को सिनेमाघरों पर छा गई थी। इस फिल्म के साथ भाईजान ने करीब दो साल बाद अपने पसंदीदा त्योहार ईद पर वापसी की।

साल 2023 में किसी का भाई किसी की जान की असफलता के बाद सिकंदर सलमान (Sikandar worldwide) के लिए ईद पर अपनी पकड़ फिर से बनाने का मौका था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन न करने का मतलब है कि यह मौका हाथ से निकल गया। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ अभिनेता का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी ज्यादा खास नहीं रहा। आइए जानें पहले दिन दुनिया भर में सिकंदर ने कितने कमाए

वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ईद के मौके पर सलमान खान ने फिल्म सिकंदर (Sikandar) से सिनेमाघरों पर अपना कब्जा किया। सिकंदर ने अपने पहले दिन दुनिया भर में मुश्किल से 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो कि 10 साल पहले जश्न मनाने का कारण हो सकता था, लेकिन यह उस दौर में औसत है जब बॉलीवुड की फिल्में सिर्फ़ घरेलू स्तर पर इतनी कमाई कर रही हैं। इसका मतलब यह भी है कि सलमान ने इस साल किसी भारतीय फ़िल्म द्वारा सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज नहीं की है।

फिल्म निर्माता को पोस्ट

सोमवार की सुबह  फ़िल्म के निर्माताओं ने घोषणा की कि सिकंदर ने अपने पहले दिन दुनिया भर में ₹54 करोड़ कमाए हैं। पहले दिन का आकड़ा देख सवाल मन में आ रहा है कि क्या सिकंदर अपनी स्थिति सुधार पाएगी? हालांकि, यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि सोमवार को ईद की छुट्टी के दिन फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।

लीक हुई फिल्म

एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित सिकंदर फिल्म में रश्मिका मंदाना,काजल अग्रवाल,सत्यराज और शरमन जोशी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Salman Khan की ईदी फैंस को नहीं आई पसंद, सूखा रहा सिकंदर का ओपनिंग डे!

Salman Khan की ईदी फैंस को नहीं आई पसंद, सूखा रहा सिकंदर का ओपनिंग डे!

Sikandar  Office Collection Day 1: सलमान खान (Salman khan) की इस साल की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar ) आज यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। भाईजान ने हमेशा की तरह अपने ईद (Eid) के त्योहार पर फैंस का ईदी (Eidi)  में फिल्म सिकंदर दी, जिसका बज पिछले काफी समय से लोगों के बीच बना हुआ था।

 साल 2025 में ये सलमान खान की पहली फिल्म है जो रिलीज हुई है। सिनेमाघरों के बाहर लाइने लगने लगीं और लोग भाईजान की एंट्री पर जमकर तालियां बजा रहे थे। वहीं अब रात होते होते कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि पहले दिन सिकंदर ने कितनी कमाई की।

सिकंदर का ओपनिंग डे कितना

सिकंदर ( Film Sikandar) ने रिलीज से पहले ही करोंड़ों में कमाई कर ली थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग (Sikandar Advance Booking) को देखकर अनुमान लग गया था कि पहले दिन कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। सैकनिल्क के अनुसार ‘सिकंदर’ ने आज पहले दिन 26.48 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो उम्मीद के मुकाबले काफी कम है। इस डेटा में रात 10 बजे तक की एडवांस बुकिंग शामिल है। हालांकि ये आंकड़े बदल भी सकते हैं।

छावा से भी पीछे सिकंदर

बता दें, सलमान खान (Salman khan)  की फिल्म विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हालिया रिलीज फिल्म छावा (Chhaava) से भी पीछे है, जिसने अपने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी। छावा का क्रेज लोगों के बीच अभी तक चल रहा है। पिछले एक महीने से छावा सिनेमाघरों में लगी हुई है।

अपना ही रिकोर्ड नहीं तोड़ पाए भाईजान

अगर बात सलमान की पिछली फिल्मों की करें तो सिकंदर वहां तक भी नहीं पहुंच पाई है। साल 2016 में रिलीज़ हुई सुल्तान ने पहले दिन ₹36.54 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, 2023 में रिलीज़ हुई टाइगर 3 ने पहले दिन ₹53.3 करोड़ की शानदार कमाई की थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सिकंदर ने अपने पहले दिन 20.95 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी हासिल की। ​​यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।