Deepika Padukone फिर ShahRukh Khan के साथ करेंगी काम, जानें किस फिल्म में और क्या किरदार निभाएंगी अभिनेत्री

Deepika Padukone फिर ShahRukh Khan के साथ करेंगी काम, जानें किस फिल्म में और क्या किरदार निभाएंगी अभिनेत्री

Deepika Padukone New Film:  शाहरुख खान (ShahRukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने पहली बार 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ में साथ काम किया था। अब खबर है कि इन दोनों स्टार की जोड़ी फिर से पर्दे पर नजर आने वाली है।  ‘ओम शांति ओम’ से शुरू हुआ यह सफर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों तक पहुंचा। अब यह जोड़ी सिद्धार्थ आनंद की नई एक्शन थ्रिलर में साथ नजर आएगी।

‘किंग’ में हुई दीपिका की एंट्री

‘पीपिंगमून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका इस फिल्म में सुहाना खान (Suhana Khan) की मां का किरदार निभाएंगी। फिल्म में दीपिका का किरदार छोटा होगा, लेकिन बेहद अहम होने वाला है।

शाहरुख-दीपिका की एक साथ छठी फिल्म

बता दें, ‘किंग’ शाहरुख और दीपिका (Shah Rukh And Deepika) अब तक पांच फिल्मों में काम कर चुके हैं। किंग उनकी छठी फिल्म होगी। हर फिल्म में फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद किया है और अब ‘किंग’ को भी फैंस का प्यार मिलने की पूरी-पूरी उम्मीद है।

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘किंग’ (King) की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि यह 2000 की फिल्म ‘बिच्छू’ और फ्रेंच फिल्म ‘लियोन: द प्रोफेशनल’ से प्रेरित हो सकती है। इसमें शाहरुख एक खतरनाक हत्यारे की भूमिका में नजर आ सकते हैं। दर्शकों को इसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांस का फुल डोज देखने को मिलेगा। फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन की भूमिका में होंगे, जबकि ‘मुंज्या’ फेम अभय वर्मा भी अहम किरदार निभाएंगे।

कब रिलीज होगी ‘किंग’?

फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम इन दिनों चल रहा है। अगले महीने से मुंबई में इसकी शूटिंग शुरू होगी। ‘किंग’ 2026 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा दीपिका संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड मूवी लव एंड वॉर में नजर आएंगी। उन्हें रणबीर कपूर के साथ एक 40 मिनट की अहम भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि दीपिका ने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है। बताया जा रहा है कि वह इस बोल्ड और चुनौतीपूर्ण रोल पर विचार कर रही हैं और जल्द फैसला ले सकती हैं।

 

 

 

 

Holi 2025: बॉलीवुड के ये स्टार्स शादी के बाद खेलेंगे पहली होली, जमकर एक-दूजे पर बरसाएंगे रंग

Holi 2025: बॉलीवुड के ये स्टार्स शादी के बाद खेलेंगे पहली होली, जमकर एक-दूजे पर बरसाएंगे रंग

Bollywood Stars Holi:  13 और 14 मार्च को देशभर में रंगों के त्योहार होली (Holi 2025) मनाया जाएगा। पहले दिन छोटी होली है, जिसमें होलिका दहन होगा और दूसरे दिन रंगों की होली होगी। होली के त्योहार हर राज्य में अलग-अलग परंपरा के साथ मनाया जाता है। हर साल होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। बॉलीवुड का भी होली के इस त्योहार से बड़ा गहरा नाता है। फिल्म इंडस्ट्री में इस साल कई सितारें ऐसे भी हैं, जो अपने पार्टनर के साथ पहली होली खेलेंगे। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन स्टार्स कपल शामिल हैं।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ

बॉलीवुड कपल एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की इस साल पति-पत्नी के रूप में पहली होली (Holi 2025) होगी, जिसे ये कपल अपने अंदाज में मनाने वाला है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

बॉलीवुड का मशहूर कपल एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल शादी के बाद पहली होली (Holi 2025) एक साथ मनाने वाले हैं। इस कपल ने जून 2024 में शादी की थी। फैंस को इस कपल की होली वाली तस्वीरों के बेसब्री से इंतजार है।

प्राजक्ता कोली और वृषांक खनल

एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड वृषांक खनल के साथ शादी रचाई। इस कपल ने नेपाली रीति-रिवाजों से शादी की। अब दोनों एक साथ पहली होली (Holi) खेलेंगे।

 

कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल

साउथ में भी होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से 12 दिसंबर 2024 से शादी की थी। तो दोनों इस बार होली साथ मनाएंगे।

प्रिया बनर्जी और प्रतीक बब्बर

एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी (Priya Banerjee) ने अभिनेता प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar)  से 14 फरवरी को शादी की थी। ये कपल भी शादी के बाद पहली होली सेलिब्रेट करेगा।

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य

शोभिता धुलिपाला ने अभिनेता नागा चैतन्य से साउथ रीति रिवाजो के शादी की थी, जिसमें कई बड़े-बड़े सेलेब्स भी शामिल हुए थे। अब शादी के बाद शोभिता की भी ससुराल में ये पहली होली होने वाली है।