OTT Releases: Diwali से पहले देखिए ये नई वेब सीरीज और फिल्में
OTT Releases : इस सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है सोमवार का दिन जा चुका है और दूसरा दिन मंगलवार चल रहा है। ऐसे में अभी पूरा हफ्ता बाकी है। ऐसे में OTT प्लेटफॉर्म्स पर बॉलीवुड, हॉलीवुड, तेलुगु, तमिल और अन्य भाषाओं की कई रोमांचक फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो रही हैं। Netflix, Prime Video, ZEE5, JioHotstar, Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर, एक्शन, ड्रामा और हॉरर से भरपूर कंटेंट उपलब्ध होगा। आइए देखते है क्या-क्या रिलीज होने वाला है।
फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स
16 अक्टूबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है। जो इंग्लिश/हॉरर फिल्म है। फाइनल डेस्टिनेशन सीरीज की छठी कड़ी, मौत के जाल से बचने की डरावनी दौड़। मई 2025 में थिएटर में रिलीज हुई और अब OTT पर आ रही है।
भागवत अध्याय 1: राक्षस
ज़ी5 फिल्म में अरशद वारसी ने इंस्पेक्टर भागवत की भूमिका निभाई है, जो यूपी के रॉबर्ट्सगंज में एक लापता व्यक्ति के मामले की जांच कर रहा है। इससे पहले कि वह खुद को हत्या और हिंसा के अंधेरे जाल में फंसता हुआ पाता। फिल्म में जितेंद्र कुमार नायक की भूमिका में हैं और यह 17 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होगी।
संतोष
शहाना गोस्वामी स्टारर संतोष को कान फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन मिला। यह ऑस्कर में भी शॉर्टलिस्ट हुई, लेकिन दिलचस्प है कि भारतीय सेंसर बोर्ड ने हिंदी में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए सर्टिफिकेट नहीं दिया। संध्या सूरी के डायरेक्शन में बनी यह 17 अक्टूबर 2025 को ओटीटी पर आ रही है।
हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन
How to Train Your Dragon, साल 2010 की लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्म का लाइव-एक्शन रीमेक है। हिक्कप (मेसन थेम्स), वाइकिंग सरदार स्टोइक (जेरार्ड बटलर) का बेटा है, जिसे सब कम आंकते हैं, लेकिन जब ड्रैगन बार-बार बर्क द्वीप पर हमला करते हैं। तो हिक्कप एक दुर्लभ नाइट फ्यूरी को मार गिराता है। ये 13 अक्टूबर 2025 को रिलीज हो चुकी है।
मैडम सेनगुप्ता
यह बंगाली फ़िल्म अनुरेखा नाम की एक कार्टूनिस्ट के बारे में है जो अपनी बेटी की मौत के राज़ जानने के लिए कोलकाता आती है। फ़िल्म की कहानी एक बेहतरीन मोड़ लेती है जब मैडम सेनगुप्ता को एक ही व्यक्ति से जुड़ी कई मासूम लेकिन रहस्यमयी हत्याओं का पता चलता है। इसे 17 अक्टूबर से जी5 पर देख सकते हैं।




