Metro In Dino Review: 18 साल बाद भी छाई अनुराग बसु की ‘मेट्रो…इन दिनों’? ऐसी फिल्म अब बनती नहीं

Metro In Dino Review: 18 साल बाद भी छाई अनुराग बसु की ‘मेट्रो…इन दिनों’? ऐसी फिल्म अब बनती नहीं

Metro In Dino Review: बॉलीवुड की एक और नए फिल्म इन दिनों चर्चा में है, जिसका नाम है  मेट्रो इन दिनों (Metro In Dino) यह 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, यह म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग बासु ने किया है और इसे टी-सीरीज फिल्म्स और अनुराग बासु प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई लाइफ इन अ मेट्रो (Life In a Metro) की सीक्वल है। फिल्म में कई समकालीन जोड़ों की दिल को छू लेने वाली कहानियों को दर्शाया गया है। सोशल मीडिया पर मूवी रिव्यू वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म आपको कुछ देकर जाएगी, रिलेशनशिप में दिक्कत है तो उसको सुलझा देगी और रिलेशनशिप सिर्फ एक उम्र तक सीमित नहीं होता। हमारे मां बाप , दादा दादी के रिश्तों में भी दिक्कत होती है, ये फिल्म 15 साल के टीनएजर से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग के रिश्तों को खास बनाने में काम करने वाली हैं।

फिल्म की कहानी 

फिल्म चार अलग-अलग पीढ़ियों की प्रेम कहानियों को दर्शाती है, जो आधुनिक शहरी जीवन की जटिलताओं, अकेलेपन, प्रेम, और रिश्तों की विविधता को उजागर करती हैं। ये कहानियां आपस में किसी न किसी बिंदु पर जुड़ती हैं, जो अनुराग बासु की कहानी कहने की विशिष्ट शैली को दर्शाती हैं।
  • युवा जोड़े  (आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान): यह कहानी आधुनिक युवा पीढ़ी के रिश्तों को दर्शाती है, जो सोशल मीडिया, कमिटमेंट की चुनौतियों, और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
  • युवा जोड़े (अली फजल और फातिमा सना शेख): यह जोड़ा शहरी जीवन की भागदौड़ और प्रेम की तलाश को दर्शाता है, जिसमें रिश्तों की अनिश्चितताएं और भावनात्मक गहराई को उजागर किया गया है।
  • मध्यम आयु का शादीशुदा जोड़ा (पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा): इस कहानी में वैवाहिक जीवन की जटिलताओं और रिश्तों को फिर से जीवंत करने की कोशिश को दिखाया गया है।
  • उम्रदराज जोड़ा (अनुपम खेर और नीना गुप्ता): यह कहानी दर्शाती है कि प्रेम की कोई उम्र नहीं होती, और बुजुर्ग अवस्था में भी रिश्तों में नई शुरुआत संभव है।
पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शादीशुदा हैं लेकिन शादी में बोर हो गए हैं। उनकी टीनएजर बेटी ये जानना चाहती है कि वो लेस्बियन है या स्ट्रेट है। अली फजल और फातिमा सना शेख लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में हैं, करियर और प्यार के बीच फंसे हैं। आदित्य रॉय कपूर मस्तमौला हैं, पहले से किसी के प्यार में पड़ी सारा अली खान से उनका रिश्ता कैसे बनता है। नीना गुप्ता कोंकणा और सारा की मां है। शादी में दिक्कत है, फिर अपने स्कूल के दोस्त अनुपम खेर से मिलती हैं। इन सबकी कहानी में आपको अपनी कहानी दिखेगी, आपके अपने रिश्ते दिखेंगे।

कैसी है फिल्म

फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत कमाल का है। सारी कहानियां गुलज़ार और जावेद अख्तर की शायरी की तरह आपस में कमाल तरीके से बनी गई हैं। ये फिल्म आपको काफी कुछ समझा और सिखा जाती है। बीच बीच में प्रीतम का म्यूजिक हवा के ताजे झोंके जैसा आता है। प्रीतम का म्यूजिक बढ़िया है, मजा आता है, गाने कहानी का हिस्सा हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The Great Indian Kapil Show Season 3: फिर कहा गायब हो गए नवजोत सिंह सिद्धू? कपिल के शो के नए प्रोमो ने बढ़ाई कंफ्यूजन

The Great Indian Kapil Show Season 3: फिर कहा गायब हो गए नवजोत सिंह सिद्धू? कपिल के शो के नए प्रोमो ने बढ़ाई कंफ्यूजन

The Great Indian Kapil Show Season 3:  ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का सीजन 3 आ चुका है। इसकी शुरुआत सलमान खान ने की। इस सीजन के पहले गेस्ट सलमान खान थे, जिन्हें काफी समय के बाद कपिल शर्मा के शो में देखा गया। इस एपिसोड में सलमान के साथ साथ एक और नए शख्स नजर आए थे। सालों बाद शो के जज की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह के साथ इस बार नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आए थे।

इस वजह से पहला एपिसोड और ज्यादा एंटरटेनिंग बन गया था। वहीं अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’  (The Great Indian Kapil Show Season 3) के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमा वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं क्योंकि जज की कुर्सी से नवजोत सिंह सिद्धू गायब नजर आ रहे हैं।

कपिल के शो में आई मेट्रो इन दिनों की कास्ट 

बता दें, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) सीजन 3 के पहले एपिसोड में सलमान खान ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे भी किए। वहीं शो का अपकमिंग एपिसोड भी जबरदस्त होने वाला है।


इस शो में इस बार ‘मेट्रो इन दिनों’ की पूरी स्टारकास्ट धमाल मचाती नजर आएगी। आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, सारा अली खान, अली फजल, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और पंकज त्रिपाठी के साथ निर्देशक अनुराग बसु भी कपिल के शो में बतौर गेस्ट नजर आएंगे।

कहा गए नवजोत सिंह सिद्धू

हालांकि इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) जज की कुर्सी पर नजर नहीं आए। कपिल अर्चना पूरन सिंह से सवाल करते हैं कि सिद्धू जी कहा हैं? इस पर अर्चना हैरानी जताते हुए कहती हैं मुझे क्या पता। ये सुनकर  कपिल कहते हैं गायब तो नहीं कर दिया उनको? अब इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या सिद्धू ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक ही एपिसोड के लिए जज बने थे।

 

 

 

स्विट्जरलैंड में Sara Ali Khan ने दिखाया अपना हॉट अवतार,  एक से बढ़कर एक तस्वीरें की शेयर

स्विट्जरलैंड में Sara Ali Khan ने दिखाया अपना हॉट अवतार, एक से बढ़कर एक तस्वीरें की शेयर

Sara Ali Khan Photo: सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सारा को वेकेशन का बेहद शौक है। जब भी एक्ट्रेस अपने काम से फ्री होती है तो फैमिली और दोस्तों के साथ वेकेशन पर निकल जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। इन दिनों एक्ट्रेस पहाड़ों पर वेकेशन मना रही है।  सारा इन छुट्टियों को अपनी मां अमृता सिंह (Amrita Singh) और भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कई फोटोज शेयर की है।

वादियों में सारा

सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों स्विट्जरलैंड में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने स्विट्जरलैंड वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ‘मेरा सबसे ग्रीनेस्ट फ्लैग। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ग्रे कलर की जैकेट में बर्फ की वादियों में पोज देती नजर आ रही हैं।

पूल में सारा की मस्ती

इस फोटो में सारा (Sara Bikini Photo) पूल में रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने येलो कलर की बिकिनी पहनी हुई है और किसी चीज को बहुत ध्यान से देख रही हैं।

भाई के साथ सारा का पोज

दूसरी फोटो में सारा येलो कलर का ट्रैक सूट पहने मस्ती मूड में दिखाई दे रही है। इस दौरान उनके भाई इब्राहिम अली खान उनके साथ दिख रहे हैं।

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म 

सारा जल्द आदित्य रॉय कपूर के साथ अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में दोनों को रोमांस करते हुए नजर आएंगे, जिसकी एक तिहाई शूटिंग अब तक लगभग कंप्लीट हो चुकी है और सिनेमाघरों में इसे रिलीज करने की डेट भी अनाउंस कर दी गई है। मेट्रो इन दिनों को 2025 के नवंबर माह में सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा, जिसका निर्देशन जग्गा जासूस और बर्फी जैसी उम्दा फ़िल्में बना चुके डायरेक्टर अनुराग बसु कर रहे हैं।  साल 2007 में आई फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो का भी निर्देशन और स्क्रीन प्ले भी इन्होंने ही लिखा था, जो अपने समय की काफी हिट फिल्म साबित रही थी।

 

 

अब सैफ अली खान रक्षा करेंगे अभिनेता रोनित रॉय, जानें क्या है पूरा मामला

अब सैफ अली खान रक्षा करेंगे अभिनेता रोनित रॉय, जानें क्या है पूरा मामला

Bollywood Baithak:  अभिनेता सैफ अली खान सोमवार की शाम लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने मुंबई के बांद्रा वाले घर में लौट चुके हैं। करीब 5 दिन बाद सैफ अपने घर आए हैं। अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मिली है। सोशल मीडिया पर उनके घर के कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें भारी मात्रा में पुलिस कर्मी नजर आ रहे हैं।

इस बीच अभिनेता रोनित रॉय का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस के मन में काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर रोनित रॉय सैफ अली खान के घर के बाहर क्या कर रहे हैं। तो चलिए हम आपको बतातें है कि अब रोनित रॉय सैफ और उनके परिवार की रक्षा करेंगे।

 

रोनित की सुरक्षा एजेंसी करेंगी काम

बहुत कम लोगों को पता है कि रोनित रॉय अभिनेता होने के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी है। उनकी एक सिक्योरिटी एजेंसी है, जिसका नाम ‘ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन सुरक्षा एजेंसी’। जिसे ऐसस्क्वाड सिक्योरिटी एलएलपी के नाम से भी जाना जाता है। कहा जा रहा है कि अब रोनित की टीम सैफ के घर और परिवार की रक्षा करेंगी।

https://www.instagram.com/p/DFFg2hGoW1v/?hl=en