by aditi | Apr 1, 2025 | बॉलीवुड
Sikandar Inside Theatre Video: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) इन दिनों सिनेमाघरों पर लगी हुई है। सालों से भाईजान के फैंस इस मूवी का इंतजार कर रहे थे, जो ईद पर पूरा हुआ। ये सच है कि सलमान के फैंस इस कदर उनकी फिल्मों के दीवाने हैं कि वो एक्टर के लिए हर सीमा लांघ कर सिनेमा में जाने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही कुछ सिकंदर के समय भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैंस थौड़ते भागते थिएटर्स में घूसते नजर आ रहे हैं। वहीं अब एक नया वीडियो सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है।
हैरान करने वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर एक थिएटर (Salman Khan fans video) की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें सलमान के फैंस ने सिकंदर देखने पहुंचे। इस दौरान फैंस ने सिनेमाघर के अंदर ढेर सारे पटाखे फोड़े और हुड़दंग भी काटा। ये वीडियो महाराष्ट्र के मालेगांव के एक थिएटर (theater in fans sikander) का बताया जा रहा है, जिसमें लोगों ने ‘सिकंदर’ में सलमान की एंट्री पर पटाखे फोड़े थे।

जान बचाकर भागे लोग
इस वीडियो ‘जोहरा जबीं’ (Song Zohra Jabeen) गाने पर कई लोग झूमते नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग अपनी बचते भी नजर आ रहे हैं और सिनेमा से बाहर भागते दिखाई दे रहे हैं। बता दें, ये पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी भाईजान के फैंस इस तरह की हरकत कर चुके हैं। फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) के दौरान भी एक थिएटर में इसी तरह पटाखे जलाए थे, जिसपर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जारी की थी। हालांकि, सिकंदर के इस वीडियो पर अभी तक सलमान का कोई बयान सामने नहीं आया है।
सिकंदर की टोटल कमाई
‘सिकंदर’ के कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग डे (Sikandar opening day) पर सलमान कमाल नहीं कर पाए। उनका कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 26 करोड़ का ही था। वहीं अब तक के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Sikandar Worldwide Collection) की बात करें तो 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है।
by aditi | Mar 29, 2025 | बॉलीवुड
Salman Khan Film Sikandar: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर‘ (Sikandar) की रिलीज में अब महज कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में सलमान खान के फैंस फिल्म को देखने को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। मूवी की एडवांस बुकिंग (Sikandar Advance Booking) भी काफी जोर शोर से हो रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो राह है, जिसमें सलमान खान के एक फैन ने उनकी फिल्म की लाखों रुपये की टिकटें खरीदी हैं।
सलमान के फैन का पागलपन
इस वीडियो में देख स कते है कि एक फैन ने ‘सिकंदर’ (Sikandar Film) फिल्म की टिकट एडवांस में खरीदी हैं। इस व्यक्ति के मुताबिक उसने हजारों में नहीं बल्कि 1.72 लाख रुपये की ये टिकटें खरीदी हैं और वह इसे लोगों को मुफ्त में बांट भी रहा है। जब इस व्यक्ति से पूछा गया कि क्या इसके लिए उसे सलमान खान ने पैसे दिए हैं? तो उसने इससे इंकार किया। व्यक्ति ने बताया कि उसने पहले भी कई शहरों में सलमान की फिल्म की टिकट को बांटी है।
https://x.com/SRKsLevhino/status/1906020569533051257
फिल्म को लेकर क्या बोले सलमान
भाईजान ने हाल ही में अपनी मूवी को लेकर ANI के एक सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा है कि, “अरे नहीं चाहिए भाई हमें कोई विवाद। बहुत सारे विवादों से गुजर चुके हैं हम। हमें कोई विवाद नहीं चाहिए।” सलमान ने आगे कहा, “हमने देखा है कि कभी-कभी तो फिल्म के रिलीज होने में देरी भी हो जाती है, जैसे शुक्रवार से मंगलवार तक।”
पहले दिन कितनी हो सकती है कमाई
सिकंदर को लेकर कयास लगाए जा रहे है कि ये मूवी पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है। क्या शाह रुख खान, सनी देओल का रिकोर्ड तोड़ पाएंगे। वैसे बता दें अब तक सिकंदर ने रिलीज से पहले करीब 8.11 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई कर ली है। कई जानकारों ने अंदाजा लगाया है कि सिकंदर फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। एक जानकार के मुताबिक फिल्म टोटल 500 से 700 करोड़ तक कारोबार कर सकती है।
by aditi | Mar 11, 2025 | ट्रेंडिंग
Bam Bam Bhole Song: देशभर में इस वक्त होली की धूम देखने को मिल रही है। 13 और 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाना है, लेकिन भारत में कई ऐसे राज्य हैं जहां इस त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। वहीं फिल्मी दुनिया में भी होली के कई गाने रिलीज हो रहे हैं। जो इस साल होली पर धूम मचा रहे है। इन्हीं में से एक है सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) का गाना ‘बम बम भोले’ (Bam Bam Bhole Song) जो आज यानी 11 मार्च को रिलीज हो गया है। एक दिन पहले सोमवार को इस होली सॉन्ग का टीजर रिलीज हुआ था और अब जब यह गाना रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं।
सलमान और रश्मिका का डांस
‘सिकंदर’ के ‘बम बम भोले’ (Bam Bam Bhole Song) गाने ने रंगों के त्योहार होली का मूड सेट कर दिया है। इसी के साथ सलमान और रश्मिका का एनर्जेटिक डांस भी काफी पसंद आ रहा है। ये गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। इस होली सॉन्ग की बात करे तो लाल रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस में सलमान खान पूरे स्वैग के साथ नाचते हुए गा रहे हैं।

फैंस कर रहे हैं तारीफ
इस गाने को फैंस का बेहद प्यार मिल रहा है। एक ने फैन ने लिखा है, ‘परफेक्ट फैमिली होली सेलिब्रेशन सॉन्ग।’ दूसरे फैन ने लिखा है, ‘प्रीतम+शान+समीर अनजान= बूम, धमाकेदार।’ एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘यह होली का मास्टरपीस है।

कब रिलीज होगी ‘सिंकदर’
‘सिकंदर’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म होने वाली है। जो इस साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म का टीजर और पहला गाने ‘जोहरा जबीं’ रिलीज हो चुका है, जिसे बंपर रेस्पॉन्स मिला है।
https://www.youtube.com/watch?v=INSOyREDJ7k
by aditi | Jan 16, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollywood Baithak: बॉलीवुड अभिनेता सैल अली खान (Saif Ali Khan) इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। उनपर गुरुवार देर रात करीब 2.30 बजे उनके ही घर पर जानलेवा हमला हुआ, जिसके चलते एक्टर की सर्जरी भी हुई। इस वक्त वह लीलावती की आईसीयू में भर्ती है। इस खबर ने आमजन से लेकर फिल्मी सितारों को हैरान करके रख दिया। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्मी सितारें पर हमला हुआ। इससे पहले भी कई बार अटैक हो चुका है।
सलमान खान
इस लिस्ट में सलमान खान का नाम सबसे पहले हैं। पिछले कुछ सालों से उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। इतना ही नहीं साल 2024 के शुरुआत में अभिनेता के घर पर दो हमलावरों ने गोलीबारी की थी। हालांकि, इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
संजय लीला भंसाली
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली पर भी जानलेवा हमला हो चुका है। ये बात है साल 2018 की जब वह राजस्थान में फिल्म पद्मावत की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने निर्देशक हमला कर दिया था और उनको थप्पड़ मार दिया था। इस फिल्म को लेकर देशभर में काफी हंगामा भी हुआ था। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को भी जान से मारने की धमकी मिली थी।
गौहर खान
एक्ट्रेस गौहर खान पर साल 2014 में एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान हमला हुआ था। उनपर एक शख्स ने थप्पड़ मारा था।
राजीव राय
निर्देशक राजीव राय को भी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के हिटमैन की तरफ से धमकियां मिली थी, जिसके चलते उन पर जानलेवा हमला भी हुआ था। ऐसे में उन्होंने अपने पूरे परिवार सहित देश को छोड़ दिया।
राकेश रोशन
साल 2000 में मशहूर निर्देशक राकेश रोशन पर भी हमला हुआ था। उन पर सरेआम फायरिंग की थी। हालांकि, इस हमले में राकेश की जान बाल-बाल बची थी। माना जाता है कि बेटे ऋतिक की पहली फिल्म कहो न प्यार की सफलता के बाद राकेश रोशन को लगातार धमकियां मिल रही थीं।
गुलशन कुमार
भजन सम्राट और टी सीरीज के मालिक रहे गुलशन कुमार पर साल 1997 में मुंबई में जातेश्वर महादेव मंदिर के आसपास दिनदहाड़े गोलियों चलाई थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
by aditi | Jan 16, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollywood Baithak: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से जुड़ी एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही हैं। दरअसल एक्टर पर देर रात हमला हो गया है। ये हमला उनके घर के अंदर ही हुआ है।
कैसे हुआ सैफ पर हमला
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर देर रात करीब 2.30 बजे चोर घुस गया थे। इस दौरान चोर ने सैफ पर हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए हैं। तीन पर एक्टर पर चोर ने हमला किया। इस वक्त वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।

सैफ को लगी कई चोट
जानकारी के मुताबिक, लीलावती अस्पताल के सीईओ के बयान के अनुसार, एक्टर को सुबह 3-3:30 बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान उन्हें छह चोट आई हुई थी, जिसमें से एक चोट उनकी रीढ़ के बहुत करीब है। दो चोट गहरी हैं। उनका ऑपरेशन किया गया है।

पुलिस का बयान आया सामने
सैफ अली खान के इस हमले के बाद अब मुंबई पुलिस का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने पूरा मामला बताते हुए कहा है कि, “कल देर रात एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुस गया और इस दौरान उसकी घर की हाउस हेल्प से बहस हुई। इस मौके पर अभिनेता ने इंटरफेयर करने और उस शख्स को शांत करने की कोशिश की, जिसके चलते उन्होंने सैफ पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया।
करीना कपूर कर रही थी पार्टी ?
कहा जा रहा है कि इस मौके पर ये हादसा हुआ। उस दौरान करीना कपूर खान अपनी बहन करिशमा, सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ गर्ल्स नाइट आउट पार्टी कर रही थीं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट शेयर करके दी थी। 7 घंटे पहले बेबो ने पोस्ट साझा किया था। फोटो में देख सकते है कि टेबल पर खाने-पीने की चीजें रखी हुई हैं।
