सैफ अली खान ने ऑटो ड्राइवर को दी अपनी जान बचाने की कीमत, भजन सिंह से की एक मुलाकात

सैफ अली खान ने ऑटो ड्राइवर को दी अपनी जान बचाने की कीमत, भजन सिंह से की एक मुलाकात

Bollywood Baithak:   बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान अब अपने घर आ चुके हैं। 21 जनवरी को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज मिला, जिसके बाद अब वह घर पर ही आराम कर रहे हैं। 16 जनवरी की देर रात अनजान शख्स ने उनके ही घर पर घुसकर उनपर चाकू से करीब 6 बार हमला किया था।

इसके चलते एक्टर लीलावती अस्पताल में एडमिट थे। जहां उनकी 2 सर्जरी भी हुई। खबर थी कि उन्हें हमले की एक ऑटो ड्राइवर अपने ऑटो रिक्शे में अस्पताल पहुंचाया था। ऐसे में सैफ ने उसने मुलाकात की और उसे इनाम भी दिया।

 

सैफ अली खान ने की ऑटो ड्राइवर से मुलाकात


सैफ अली खान पर हुए हमले वाली रात जब उनके ड्राइवर घर पर नहीं थे तो उनकी घर के पास से गुजर रहा एक ऑटो ड्राइवर ने उन्हें अपने ऑटो रिक्शा में बैठकर अस्पताल पहुंचाया था, जिसका नाम है भजन सिंह राणा। अब सोशल मीडिया पर अभिनेता और भजन की दो तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं।

सैफ ने भजन को दिया खास इनाम

 

घर जाने से पहले सैफ ने भजन से मुलाकात की और उन्हें थैंक्यू कहकर इनाम के तौर पर 51 हजार रुपए दिए। सैफ अली खान के साथ-साथ उनकी मां शर्मिला टैगोर ने भी भजन सिंह का शुक्रिया अदा किया।

मौत के मुंह से बाहर आए सैफ अली खान, अस्पताल से मिली छुट्टी, पहले से ज्यादा हैंडसम दिखे अभिनेता

मौत के मुंह से बाहर आए सैफ अली खान, अस्पताल से मिली छुट्टी, पहले से ज्यादा हैंडसम दिखे अभिनेता

Bollywood Baithak:  पांच दिन पहले यानी 16 जनवरी की सुबह सुबह सोशल मीडिया पर खबर सामने आई कि अभिनेता  सैफ अली खान पर उनके ही घर में हमला हुआ। इस खबर ने सबको हिलाकर रख दिया था। पिछले कुछ दिनों से सैफ के चाहने वाले और फैमिली उनकी जल्द ठीक होने की दुआ कर रहता नजर आए। वहीं अब सोमवार को सैफ को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। करीना और उनकी बेटी सारा अली खान डिस्चार्ज करना पहुंची थी। अब सोशल मीडिया पर उनकी कई वीडियोज और फोटोज भी सामने आ रही है, जिसमें अभिनेता बिल्कुल बेहतर नजर आ रहे हैं।

घर पहुंचे सैफ अली खान 

सैफ अली खान को मीडिया और फैंस से बचाकर अस्‍पताल की इमरजेंसी एग्‍ज‍िट से बाहर निकला गया। एक वीडियो वायरल हो रहा  है, जिसमें वह अपनी काले रंग की सेडान कार से घर जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया को देख स्माइल भी की।

हमले के बाद सैफ की पहली झलक 

इसके अलावा सैफ अली खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने घर की बिल्डिंग में जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके आसपास कई सारे पुलिस वाले भी दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर वह सफेद रंग की शर्ट, लाइट ब्‍लू डेनिम जींस और आंखों पर काला चश्‍मा लगाए नजर आ रहे है। इस मौके पर उन्होंने हाथ हिलाकर मीडिया की ओर देखा और हाथ जोड़े। इतना ही नहीं वह मुस्‍कुराए और फिर घर के अंदर चले गए।

https://www.instagram.com/p/DFFfNSOzEpd/?hl=en

 

गले पर दिखा घाव का निशान

इस दौरान सैफ की चोटों के निशान भी साफ-साफ नजर आए। सैफ के हाथ पर लगी चोट और गले पर लगी चोट उनके चाहने वालों को साफ-साफ नजर आई। उनके दाएं हाथ में काले रंग का बैंडेज नजर आया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Kareena Kapoor Khan के घर फिर आई मुसीबत, सैफ के बाद अब इस शख्स को लगी चोट

Kareena Kapoor Khan के घर फिर आई मुसीबत, सैफ के बाद अब इस शख्स को लगी चोट

Bollywood Baithak:  करीना कपूर खान इन दिनों अपने परिवार को लेकर काफी परेशानी से जूझ रही हैं। हाल ही में उनके पति सैफ अली खान पर घर में घुसकर एक व्यक्ति ने हमला किया था, जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सैफ अली खान का पूरा पूरा ख्याल रखा जा रहा है। करीना रोजाना दो से चार बार अस्पताल के चक्कर काट रही हैं। इसके अलावा सैफ की मां और बहन भी लगातार उनसे मिलने अस्पताल आ रही हैं। अब इस बीच सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी को लेकर एक खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि सबा को भी चोट लगी है।

सबा को लगी चोट

सैफ अली खान एक तरह जहां अस्पताल में भर्ती हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बड़ी बहन सबा को भी चोट लगने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि उंगली में फ्रैक्चर हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर फैंस के साथ इस खबर को साझा किया है।

सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी टूटी हुई उंगली दिख रही है। अपने भाई सैफ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘वापस आकर और भाई के साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा।’

‘उंगली में फ्रैक्चर हो गया है’

सबा ने अपनी पोस्ट में एक मैसेज भी लिखा है,  ‘जबकि मुझे हाल ही में एहसास हुआ कि मेरी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। भाई और मुझे अब्बा की क्रिकेट चोटों की याद आ गई। मुझे कुछ न करके अपनी उंगली को ऐसे ही छोड़ देने का लालच था… लेकिन ऐसा नहीं हुआ। परिवार के साथ रहकर खुशी हुई। हमेशा साथ रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सैफ अली खान पर हमले के बाद करीना कपूर ने किया पोस्ट, बोलीं- ‘परिवार के लिए मुश्किल वक्त…’

सैफ अली खान पर हमले के बाद करीना कपूर ने किया पोस्ट, बोलीं- ‘परिवार के लिए मुश्किल वक्त…’

Bollywood Baithak:  करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) के पति और अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan)  पर हुए हमले के बाद सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने सैफ की तबीयत को लेकर मीडिया में बातचीत की थी। तो वहीं अब करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस और मीडिया से खास रिएक्ट की है।

करीना ने साझा किया पोस्ट

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चोड़ा पोस्ट साझा किया है, जिसमें लिखा है-  ‘यह हमारे परिवार के लिए मुश्किल का समय हैं। हम अभी भी इस हादसे को समझने की कोशिशों में जुटे हैं। मैं मीडिया और पत्रकारों से अपनी कहना चाहूंगी कि वह निरंतर अटकलें लगाने और कवरेज करने से बचें, लेकिन आपकी चिंता और आपके सपोर्ट की मैं सराहना करती हूं। निरंतर जांच और ध्यान न सिर्फ मुश्किल है, बल्कि हमारी सुरक्षा के लिए एक बड़ा जोखिम है। मैं आपसे अपील करती हूं कि हमारी सीमाओं का सम्मान करें और हमें थोड़ा स्पेस दे कि हम इन चीजों को समझ सके मैं इस संवेदनशील समय में आपकी समझदारी और सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद देना चाहती हूं।

सैफ अली खान खतरे से हैं बाहर

सैफ अली खान के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी के पास ढाई इंच का चाकू घुसा था, जिसे सर्जरी की मदद से निकाला गया है। कुछ हिस्सों पर प्लास्टिक सर्जरी भी की कई है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें, सैफ के घर पर 56 साल की नर्स एलियामा फिलिप ने बताया कि उस हमलावर ने उनसे 1 करोड़ रुपये मांगे और जब विरोध किया तो उनपर डंडे और ब्लेड से हमला कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Saif Ali Khan नहीं हैं पहले सितारें जिनपर हुआ जानलेना हमला, इन पर भी हो चुका है अटैक , एक की तो चली गई जान

Saif Ali Khan नहीं हैं पहले सितारें जिनपर हुआ जानलेना हमला, इन पर भी हो चुका है अटैक , एक की तो चली गई जान

Bollywood Baithak:  बॉलीवुड अभिनेता सैल अली खान (Saif Ali Khan) इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। उनपर गुरुवार देर रात करीब 2.30 बजे उनके ही घर पर जानलेवा हमला हुआ, जिसके चलते एक्टर की सर्जरी भी हुई। इस वक्त वह लीलावती की आईसीयू में भर्ती है। इस खबर ने आमजन से लेकर फिल्मी सितारों को हैरान करके रख दिया। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्मी सितारें पर हमला हुआ। इससे पहले भी कई बार अटैक हो चुका है।

सलमान खान

इस लिस्ट में सलमान खान का नाम सबसे पहले हैं। पिछले कुछ सालों से उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। इतना ही नहीं साल 2024 के शुरुआत में अभिनेता के घर पर दो हमलावरों ने गोलीबारी की थी। हालांकि, इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

संजय लीला भंसाली

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली पर भी जानलेवा हमला हो चुका है।  ये बात है साल 2018 की जब वह राजस्थान में फिल्म पद्मावत की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने निर्देशक हमला कर दिया था और उनको थप्पड़ मार दिया था। इस फिल्म को लेकर देशभर में काफी हंगामा भी हुआ था। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को भी जान से मारने की धमकी मिली थी।

गौहर खान 

एक्ट्रेस गौहर खान पर साल 2014 में एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान हमला हुआ था। उनपर एक शख्स ने थप्पड़ मारा था।

राजीव राय 

निर्देशक राजीव राय को भी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के हिटमैन की तरफ से धमकियां मिली थी, जिसके चलते उन पर जानलेवा हमला भी हुआ था। ऐसे में उन्होंने अपने पूरे परिवार सहित देश को छोड़ दिया।

राकेश रोशन 

साल 2000 में मशहूर निर्देशक राकेश रोशन पर भी हमला हुआ था। उन पर सरेआम फायरिंग की थी। हालांकि, इस हमले में राकेश की जान बाल-बाल बची थी। माना जाता है कि बेटे ऋतिक की पहली फिल्म कहो न प्यार की सफलता के बाद राकेश रोशन को लगातार धमकियां मिल रही थीं।

गुलशन कुमार

भजन सम्राट और टी सीरीज के मालिक रहे गुलशन कुमार पर साल 1997 में मुंबई में जातेश्वर महादेव मंदिर के आसपास दिनदहाड़े गोलियों चलाई थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।