Saif Ali Khan नहीं हैं पहले सितारें जिनपर हुआ जानलेना हमला, इन पर भी हो चुका है अटैक , एक की तो चली गई जान

Saif Ali Khan नहीं हैं पहले सितारें जिनपर हुआ जानलेना हमला, इन पर भी हो चुका है अटैक , एक की तो चली गई जान

Bollywood Baithak:  बॉलीवुड अभिनेता सैल अली खान (Saif Ali Khan) इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। उनपर गुरुवार देर रात करीब 2.30 बजे उनके ही घर पर जानलेवा हमला हुआ, जिसके चलते एक्टर की सर्जरी भी हुई। इस वक्त वह लीलावती की आईसीयू में भर्ती है। इस खबर ने आमजन से लेकर फिल्मी सितारों को हैरान करके रख दिया। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्मी सितारें पर हमला हुआ। इससे पहले भी कई बार अटैक हो चुका है।

सलमान खान

इस लिस्ट में सलमान खान का नाम सबसे पहले हैं। पिछले कुछ सालों से उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। इतना ही नहीं साल 2024 के शुरुआत में अभिनेता के घर पर दो हमलावरों ने गोलीबारी की थी। हालांकि, इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

संजय लीला भंसाली

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली पर भी जानलेवा हमला हो चुका है।  ये बात है साल 2018 की जब वह राजस्थान में फिल्म पद्मावत की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने निर्देशक हमला कर दिया था और उनको थप्पड़ मार दिया था। इस फिल्म को लेकर देशभर में काफी हंगामा भी हुआ था। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को भी जान से मारने की धमकी मिली थी।

गौहर खान 

एक्ट्रेस गौहर खान पर साल 2014 में एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान हमला हुआ था। उनपर एक शख्स ने थप्पड़ मारा था।

राजीव राय 

निर्देशक राजीव राय को भी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के हिटमैन की तरफ से धमकियां मिली थी, जिसके चलते उन पर जानलेवा हमला भी हुआ था। ऐसे में उन्होंने अपने पूरे परिवार सहित देश को छोड़ दिया।

राकेश रोशन 

साल 2000 में मशहूर निर्देशक राकेश रोशन पर भी हमला हुआ था। उन पर सरेआम फायरिंग की थी। हालांकि, इस हमले में राकेश की जान बाल-बाल बची थी। माना जाता है कि बेटे ऋतिक की पहली फिल्म कहो न प्यार की सफलता के बाद राकेश रोशन को लगातार धमकियां मिल रही थीं।

गुलशन कुमार

भजन सम्राट और टी सीरीज के मालिक रहे गुलशन कुमार पर साल 1997 में मुंबई में जातेश्वर महादेव मंदिर के आसपास दिनदहाड़े गोलियों चलाई थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

 

 

Saif Ali Khan को हमले में लगी कई गहरी चोट, अभिनेता का हुआ ऑपरेशन

Saif Ali Khan को हमले में लगी कई गहरी चोट, अभिनेता का हुआ ऑपरेशन

Bollywood Baithak:  बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर देर रात हमला हो गया है।  अब एक्टर से जुड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि उनका ऑपरेशन हुआ है। इसके अलावा करीना कपूर खान ने भी इस हादसे को लेकर ऑफिशियल बयान दिया है।

करीना लेकर गई थी अस्पताल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान पर जब हमला हुआ तो करीना कपूर घर पर ही थीं। वह ही सैफ को हॉस्पिटल लेकर गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन को इसकी हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद करिश्मा कपूर 4.30 बजे तक लीलावती पहुंची थी। इस मौके पर न सिर्फ करिश्मा वहां थी बल्कि सैफ की बहन सोहा और उनके पति भी हॉस्पिट पहुंचे।

https://www.instagram.com/p/DE38PhYT1X7/?hl=en

सैफ अली खान की हुई सर्जरी

सैफ अली खान को हमले में कई चोट आई थी, जिसके चलते लीलावती के डॉक्टर्स ने ढाई घंटे तक ऑपरेशन किया। फिलहाल सैफ ओटी के रिकवरी रूम में हैं और खतरे से बाहर है।

https://www.instagram.com/p/DE36s7SzYW0/?hl=en

करीना कपूर का स्टेटमेंट

इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर करीना और सैफ के फैंस काफी परेशान हो रहे हैं। हर कोई पटौदी परिवार के लिए दुआ कर रहा है। ऐसे में करीना कपूर ने सैफ पर हुए हमले को लेकर स्टेटमेंट जारी किया है, जिससें उन्होंने कहा- ‘घर में बीती रात चोरी की कोशिश हुई। सैफ के हाथ में चोट लगी है, जिसकी वजह से वे अस्पताल में हैं और सर्जरी से गुजर रहे हैं। परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं। हम मीडिया और फैंस से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे धैर्य रखें और आगे कोई अटकलें न लगाएं, क्योंकि पुलिस पहले से ही अपनी उचित जांच कर रही है। आपकी चिंता के लिए आप सभी को धन्यवाद।