by aditi | Mar 11, 2025 | ट्रेंडिंग
Bam Bam Bhole Song: देशभर में इस वक्त होली की धूम देखने को मिल रही है। 13 और 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाना है, लेकिन भारत में कई ऐसे राज्य हैं जहां इस त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। वहीं फिल्मी दुनिया में भी होली के कई गाने रिलीज हो रहे हैं। जो इस साल होली पर धूम मचा रहे है। इन्हीं में से एक है सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) का गाना ‘बम बम भोले’ (Bam Bam Bhole Song) जो आज यानी 11 मार्च को रिलीज हो गया है। एक दिन पहले सोमवार को इस होली सॉन्ग का टीजर रिलीज हुआ था और अब जब यह गाना रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं।
सलमान और रश्मिका का डांस
‘सिकंदर’ के ‘बम बम भोले’ (Bam Bam Bhole Song) गाने ने रंगों के त्योहार होली का मूड सेट कर दिया है। इसी के साथ सलमान और रश्मिका का एनर्जेटिक डांस भी काफी पसंद आ रहा है। ये गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। इस होली सॉन्ग की बात करे तो लाल रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस में सलमान खान पूरे स्वैग के साथ नाचते हुए गा रहे हैं।

फैंस कर रहे हैं तारीफ
इस गाने को फैंस का बेहद प्यार मिल रहा है। एक ने फैन ने लिखा है, ‘परफेक्ट फैमिली होली सेलिब्रेशन सॉन्ग।’ दूसरे फैन ने लिखा है, ‘प्रीतम+शान+समीर अनजान= बूम, धमाकेदार।’ एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘यह होली का मास्टरपीस है।

कब रिलीज होगी ‘सिंकदर’
‘सिकंदर’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म होने वाली है। जो इस साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म का टीजर और पहला गाने ‘जोहरा जबीं’ रिलीज हो चुका है, जिसे बंपर रेस्पॉन्स मिला है।
https://www.youtube.com/watch?v=INSOyREDJ7k
by aditi | Dec 22, 2024 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollwood Baithak: एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक तरह जहां मूवी सुपरहिट साबित हुई तो वहीं दूसरी तरह हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ मामले में उन्हें कुछ समय से लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं अब अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से एक खास अपील की है।
अल्लू अर्जुन की अपील
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने फैंस से विनती की है कि वो किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा का ऑफलाइन या ऑनलाइन इस्तेमाल न करें। अल्लू अर्जुन ने लिखा, ”मैं अपने सभी फैंस से अपील करता हूं कि वो हमेशा की तरह अपनी भावनाओं को जिम्मेदारी के साथ व्यक्त करें और ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा या व्यवहार का सहारा न लें। खुद को मेरा फैन बताकर फेक आईडी और फेक प्रोफाइल से अगर कोई अपमानजनक पोस्ट करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैं अपने फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो ऐसी पोस्ट से इंगेज न करें।
https://www.instagram.com/p/DD4FHoHzhI3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading&img_index=2
क्यों की अल्लू ने फैंस से विनती
4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ हो गई थी. जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसके बेटे को आईसीयू में एडमिट कराना पड़ा। इस हादसे से बाद 21 दिसंबर को अभिनेता ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। ऐसे में पीसी के बाद सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन से जुड़े कई तरह के पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसके चलते अभिनेता ने ये पोस्ट साझा किया। आपको बता दें, एक्टर के पिता अल्लू अरविंद और पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार दोनों ने पीड़ित बच्चे से मुलाकात की भी की थी।