जेल जाने से डरे Samay Raina, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर उठाया बड़ा कदम

जेल जाने से डरे Samay Raina, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर उठाया बड़ा कदम

Bollywood Baithak: सोशल मीडिया पर समय रैना के शो  ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’  (India’s Got Latent) को काफी विवाद हो रहा है। ऐसे में आज यानी बुधवार को शो के ऑर्गनाइजर समय रैना ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। कहा जा रहा है कि समय रैना जेल जाने से डर गए है, जिसके चलते उन्होंने अपना ये कदम उठाया।

समय रैना ने क्या कहा

समय रैना का शो शो  ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ बीते साल शुरू हुआ था।  अब तक कई एपिसोड आ चुके थे। हाल ही में समय से शो पर इस बार रणवीरअल्लाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने कंटेस्टेंट से माता-पिता के बारे में बेहद गंदा सवाल किया। ऐसे में अब समय रैना का रिप्लाई आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ‘जो कुछ भी हो रहा है, वो मेरे लिए बहुत ज्यादा है। मैंने अपने चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी वीडियो हटा दिए हैं. मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो. थैंक्यू।

विदेश में है समय रैना

इन दिनों समय रैना (Samay Raina) भारत में नहीं है, बल्कि वो विदेश में है। वह कनाडा में भी शो करने वाले हैं। समय ने हाल ही में कैलिफोर्निया के सैन जोस सिविक में प्रदर्शन किया। वह 13 फरवरी को वाशिंगटन डीसी और 14 फरवरी को न्यू जर्सी में प्रदर्शन करने वाले हैं। इनके बाद 15 फरवरी को मॉन्ट्रियल में होंगे।

पुलिस ने दर्ज किए 6 लोगों के बयान

बता दें,  ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद को लेकर खार पुलिस ने अब तक 6 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा का भी बयान लिया।  पुलिस को दिए अपने बयान में दोनों ने कहा कि ये शो स्क्रिप्टेड नहीं है। बता दें, 11 फरवरी को भी चंचलानी अपने वकील के साथ खार पुलिस स्टेशन गए थे। वहीं, 12 फरवरी को इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा और यूट्यूबर आशीष चंचलानी पुलिस के सामने पेश हुए।

 

 

 

Ranveer Allahbadia पर एक्स गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने सादा निशाना, कभी दोनों करते थे एक-दूसरे को डेट

Ranveer Allahbadia पर एक्स गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने सादा निशाना, कभी दोनों करते थे एक-दूसरे को डेट

Bollywood Baithak:  सोशल मीडिया पर पिछले तीन-चार दिनों से कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent Show)  पर काफी विवाद होता नजर आ रहा है। हाल ही में इस शो पर रणवीर अल्लाहबादिया स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए थे, जो उनको और समय दोनों को काफी भारी पड़ा। दरअसल शो के दौरान यूट्यूबर ने कंटेस्टेंट से एक गंदा सवाल पूछा।

रणवीर का सवाल माता-पिता के संबंध से था। इस हरकत पर असम में रणवीर समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज हुआ। इस बात की जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर दी। वहीं अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

 

निक्की शर्मा का क्रिप्टिक पोस्ट

इस पूरी कंट्रोवर्सी के बीच रणवीर की एक्स गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। निक्की ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि आपका शरीर सिर्फ भोजन को ही रिजेक्ट नहीं करता; यह एनर्जी को भी अस्वीकार करता है। अगर आपका शरीर कुछ जगहों, लोगों या चीजों को रिजेक्ट करना शुरू कर देता है, तो उस पर भरोसा करें और सुनें।”

कौन थी रणवीर की गर्लफ्रेंड

बता दें, निक्की शर्मा (Nikki Sharma) एक टीवी एक्ट्रेस हैं जो शिवशक्ति, जन्म जन्म के साथ जैसे कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। निक्की शर्मा रणवीर को डेट कर रही थीं। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। हालांकि कुछ समय पहले देखा गया कि इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक दूजे को अनफॉलो कर दिया। यह देख लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इस कपल ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया था, लेकिन दोनों एक साथ वेकेशन पर भी जाया करते थे।

एक पल में खराब हुई रणवीर की छवी

बता दें, रणवीर ने अपने शो ‘द रणवीर शो’ से फेम हासिल किया था। उनके पॉडकास्ट शो में अभी तक कई बड़े सेलेब्स नजर आ चुके हैं, लेकिन अब उनकी छवि उनके ही एक सवाल ने बदलकर रख दी। सोशल मीडिया पर उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स  भी अब कम होते नजर आ रहे हैं।