by aditi | Mar 27, 2025 | लाइफस्टाइल
Eid 2025: इन दिनों दुनिया भर में रमजान का महीना चल रहाहै और सभी को ईद (Eid) का बेसब्री से इंतजार भी होरहा है। रमजान का ये महीने महज कुछ दिनों में खत्म होने जा रहा है। ऐसे में अब हरकोई ईद की तैयारियों में लग चुका है। रमजान के महीने की ईद को मीठी ईद या ईद-उल-फितर (Eid Al-Fitr) भी कहा जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईदगाह में नमाज अदा की जाती है और मीठी सेवाईंयों के साथ ही तरह-तरह के पकवानबनाए जाते हैं। हालांकि, इस बार ईद को लेकर थोड़ी सी कन्फ्यूजन है कि आखिरकार इस बार ईद भारत में किस दिन मनाई जाएगी।
कैसे मनाई जाती है ईद
आपको बता दें, मुस्लिम धर्म से जुड़े अधिकतर त्योहार चंद्रमा पर आधारित होते हैं। चांद नजर आने के बाद ही पक्की तारीख तय की जाती है। इसी तरह रमजान महीने के आखिरी दिन भी ईद का चांद नजर आने के बाद ही शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाने की परंपरा है। चांद दिखने के बाद इस्लामी विद्वान और धार्मिक संस्थाओं द्वारा आधिकारिक तौर पर ईद की तारीख की घोषणा की जाती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बार भारत में ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को होने वाली है।

31 मार्च या 1 अप्रैल
मुस्लिम विद्वानों की माने तो, चांद 10 डिग्री में नजर आ जाता है। हालांकि यह चांद बहुत बारीक और छोटा होता है। रविवार 30 मार्च 2025 को भारत में चांद की ऊंचाई 14 डिग्री बताई जा रही है। ऐसे में अधिक संभावना है कि 31 मार्च 2025 को भारत में ईद का त्योहार मनाया जा सकता है। अगर किसी कारणवश इस दिन ईद नहीं मनाई गई तो 30 रोजा पूरा होने के बाद 1 अप्रैल को मुसलमान ईद मनाएंगे।
by aditi | Mar 18, 2025 | ओटीटी, टीवी
Hina Khan Performs Umrah: एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) पिछले एक साल से ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से झूज रही है। हालांकि, पहले से हिना खान काफी बेहतर हो गई है। मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर आए दिन फोटोज और वीडियो साझा कर अपनी हेल्थ अपडेट फैंस को बताती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। हिना खान ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह रमजान के पाक महीने में उमराह करने मक्का पहुंची।
हिना के शरीर पर अनगिनत टांके
हिना खान ने खुलासा किया है कि वह अपनी ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के बाद अपनी बॉडी की लिमिट को देखते हुए मक्का जाना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। हिना ने बताया कि उनकी बॉडी पर अनगिनत टांके लगे हैं, लेकिन जब खुदा चाहता है कि कोई उनके घर आए, तो कोई उसे नहीं रोक सकता।

हिना ने लिखा पोस्ट
हिना खान (Hina Khan Performs Umrah) ने इस्टाघ्रम पर एक मक्का में उमराह करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने एक लंबा नोट लिखा,- ‘मैंने अपनी सर्जरी के साढ़े तीन महीने बाद यहां आने का सपना भी नहीं देखा था। मेरी बॉडी पर अनगिनत टांके लगे हैं, बॉडी पावर लिमिटेड है और रिकवरी के दौरान बहुत थकान है। मेरे यहां न आने की कई वजह हैं। ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं बेहद दुखी थी, लेकिन मैंने इस बात को कबूल कर लिया कि इस बार नहीं होगा और हिना तुम कोई स्टंट नहीं करोगी।

जब खुदा चाहता है कि तुम उनके घर आओ, तो यूनिवर्स उनकी बात सुनता है और ये बस हो गया, ये उनकी इच्छा थी कि मैं पाक काबा को भी छू सकूं। मुसलमान समझेंगे कि ऐसा कर पाना कितना मुश्किल है, खासकर रमजान के महीने में। ये मेरे लिए अब तक का सबसे भीड़भाड़ वाला उमराह रहा है। मुझे लोगों के भीड़ से होते हुए काबा शरीफ की तरफ अपना रास्ता तय करना था। मैंने ये कर दिखाया। उसने मुझे ऐसा करने के काबिल बनाया।