by aditi | Aug 4, 2025 | लाइफस्टाइल
Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन का त्यौहार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025) 9 अगस्त को मनाया जाने वाला है। ऐसे में इस त्यौहार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बहन को समर्पित एक ऐसा त्योहार जो उनके पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। बहनें साल भर इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करती है, ताकि रक्षाबंधन वाले दिन भाई की कलाई पर राखी बांधकर अपने रिश्ते को ओर मजबूत कर सकें। ऐसे में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त की भी काफी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं इस साल का शुभ मुहूर्त कब और कितने बजे का है।
हिंदू पंचांग के अनुसार राखी का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन 2025 (Raksha Bandhan 2025) का पर्व 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त निम्नलिखित है, लेकिन क्या आप जानते हैं राखी बांधने की भी एक धार्मिक विधि, दिशा और शुभ समय होता है। शास्त्रों के मुताबिक रक्षाबंधन के पर्व को भावानात्मक संबंध के साथ धार्मिक संकल्प के रूप में भी देखा जाता है। इसी वजह से आज हम आपको राखी बांधने की सही विधि, समय और शुभ दिशा के बारे में बताएंगे।

शुभ मुहूर्त: सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक (कुल 7 घंटे 37 मिनट)।
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक (यह समय राखी बांधने के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है)। राहुकाल (सुबह 9:07 बजे से 10:47 बजे तक) में राखी बांधने से बचें।
भद्रा काल
इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, क्योंकि भद्रा 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से 9 अगस्त को सुबह 1:52 बजे तक रहेगी, जो सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी। इससे पूरे दिन राखी बांधने के लिए शुभ समय उपलब्ध होगा।

राखी बांधने की विधि:
एक थाली में रोली, चावल, राखी, मिठाई और दीपक सजाएं।
सबसे पहले भगवान को राखी अर्पित करें, उनकी पूजा करें और आरती उतारें।
भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बिठाएं।
भाई के माथे पर तिलक लगाएं, चावल चढ़ाएं, और राखी बांधें।
राखी बांधते समय मंत्र उच्चारण करें:येन बद्धो बली राजा, दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वाम रक्ष बध्नामि, रक्षे माचल माचल।
भाई को मिठाई खिलाएं और उनकी लंबी उम्र की कामना करें।
भाई का सिर ढका होना चाहिए और बहन को भी सिर ढककर पूजा करनी चाहिए।
by aditi | Aug 4, 2025 | लाइफस्टाइल
Look Festive And Elegant This Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्यौहार आने को है। ऐसे में बाजारों में रौनक लगनी शुरू हो चुकी है। हर बहन अपने भाई के लिए शॉपिंग करती नजर आ रही हैं। बहन भाई के साथ-साथ बहन अपने कपड़ों की शॉपिंग कर रही है। यूं तो लड़कियों के लिए कई ऑपशन होते हैं, लेकिन वह कहते हैं ना जितने फैशन के ऑपशन उतनी ही कन्फ्यूजन। ऐसे में आज कल सूट में ट्रेडीशन भी बना रहे और स्टाइल भी पीछे ना छूटे, इसके लिए कई हीरोईन के लुक्स भी वायरल हो रहे हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर कैसा सूट पहनना है और रेडी कैसे होना है, आइए टिप्स देखते हैं।
रंग और डिजाइन
रक्षाबंधन के लिए हल्के और जीवंत रंग जैसे पीला, गुलाबी, हरा, या क्रीम चुनें। ये रंग उत्सव की खुशी को दर्शाते हैं। फ्लोरल प्रिंट, जरी वर्क, या गोटा-पट्टी डिज़ाइन इस अवसर के लिए उपयुक्त हैं। राखी के त्योहार पर थोड़ा सिंपल लुक रखना चाहती हैं तो अनन्या पांडे का ये लुक भी परफेक्ट है उन्होंने रेड अनारकली सूट कैरी किया है। एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टा और प्लाजो पैंट कैरी किया है। हाथों में कड़ा और कानों में चांद बालियां खूबसूरत लग रही हैं।

साड़ी लुक
अनन्या पांडे का साड़ी लुक खूब चर्चा में है। नीली साड़ी में अनन्या पांडे के इवेंट में नजर आईं तो उनका लुक समर का लेटेस्ट फैशन गोल बन गया है। फ्लोरल प्रिंट की साड़ी में अनन्या का लुक खूब जंच रहा था।

ananya pandey blue saree
लहंगा
किसी भी त्योहार पर अगर आप एथनिक पहनना चाहती हैं तो लहंगा आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। रक्षाबंधन के त्योहार पर भी आप लहंगा पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं। इसके लिए आप लाइट कलर के लहंगे पहन सकते हैं। इस पर एक्सेसरीज में हल्की ज्वेलरी जैसे झुमके, चूड़ियाँ, मांग टीका या नेकलेस पहनें। राखी बांधते समय चूड़ियाँ विशेष रूप से शुभ मानी जाती हैं। एक छोटा बिंदी और मेहंदी आपके लुक को और आकर्षक बनाएगी। एक स्टाइलिश क्लच या पोटली बैग आपके लुक को पूरा करेगा।

फुटवियर
कपड़ों के साथ-साथ सबका ध्यान फुटवियर पर भी जाता है। जो काफी अहम भी होती है। ऐसे में कोल्हापुरी चप्पल, जूती या हील्स आपके परिधान के साथ अच्छी लगेंगी।