Raid 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन रेड 2 का निकला बजट, कमाई देखकर खुद हैरान हो जाएंगे अजय देवगन

Raid 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन रेड 2 का निकला बजट, कमाई देखकर खुद हैरान हो जाएंगे अजय देवगन

Raid 2 Box Office Collection Day 2:  अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर अभिनीत रेड 2 जो 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। साल 2018 की रेड का सेकंड पार्ट रेड 2 भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। पर्दे पर आते ही ये मूवी छा गई है। फिल्म ने अपने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं अब दूसरे दिन की के भी आकंड़े सामने आ गए हैं। तो चलिए देखते है कि रेड 2 (Box Office Collection Day 2) ने कितने की कमाई की है।

दूसरे दिन की कमाई (Box Office Collection Day 2)

 इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शानदार शुरुआत की। सैक्निल्क की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, फिल्म के दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने अब भारत में दो दिनों में 31.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है। ‘रेड 2’ ने पहले दिन 19. 25 करोड़ और अजय देवगन की फिल्म ने दूसरे दिन 12 करोड़ कमाए हैं।

कमाई में गिरावट के कारण:

  1.  पहला दिन (1 मई) मजदूर दिवस के छुट्टी के कारण था, जिससे फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली, लेकिन दूसरा दिन (2 मई) एक छुट्टी नहीं थी जिसके कारण दर्शकों की संख्या में कमी आई।

  2.  रेड 2 का मुकाबला साउथ की दो बड़ी फिल्मों हिट 3 (नानी) और रेट्रो (सूर्या) के साथ-साथ संजय दत्त की द भूतनी और हॉलीवुड की थंडरबोल्ट्स से हो रहा है। खासकर हिट 3 ने पहले दिन 21 करोड़ और रेट्रो ने 19.25 करोड़ की कमाई की, जिससे रेड 2 को स्क्रीन शेयर और दर्शकों के बंटवारे का सामना करना पड़ा।

  3.  क्रिटिक्स से फिल्म को मिश्रित समीक्षाएँ मिलीं, हालांकि दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। अजय देवगन और रितेश देशमुख की एक्टिंग की तारीफ हुई, लेकिन कहानी को कुछ जगह औसत बताया गया।

फिल्म की कहानी

रेड 2 साल 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म रेड का सीक्वल है, जिसका निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। यह एक क्राइम-थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में हैं। फिल्म में वाणी कपूर उनकी सहयोगी और रितेश देशमुख खलनायक दादा मनोहर भाई के किरदार में हैं। कहानी भ्रष्टाचार, सत्ता, और एक ईमानदार अधिकारी के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। 

 

 

 

 

 

 

 

Raid 2 Trailer:  ‘दादा भाई’ के घर रेड मारने पहुंचे अजय देवगन, अभिनेता के चक्रव्यूह में फंसे रितेश देशमुख

Raid 2 Trailer: ‘दादा भाई’ के घर रेड मारने पहुंचे अजय देवगन, अभिनेता के चक्रव्यूह में फंसे रितेश देशमुख

Raid 2 Trailer: अजय देवगन और रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म रेड 2 (Raid 2) एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है।

यह फिल्म आयकर विभाग के एक ईमानदार अधिकारी की कहानी को आगे बढ़ाती है, जो भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखता है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है, जिन्होंने पहली फिल्म का भी निर्देशन किया था। लंबे समय के इंतजार के बाद मंगलवार को रेड 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया।

रेड 2 का ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत दमदार सीन से होती है, जहां अजय एक हवेली में दस्तक देकर गेट खोलने के लिए कहते हैं, जो रितेश देशमुख का घर है। रितेश की मां पूछती हैं कि ये कौन हैं तो रितेश उन्हें याद दिलाते हैं कि सात साल पहले ताऊ जी (सौरभ शुक्ला) के घर पर जिसने रेड की थी, ये वो ऑफिसर है। ट्रेलर में अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, जहां रितेश एक खलनायक की भूमिका में हैं। बता दें, अभिनेत्री वाणी कपूर अभिनेता अजय देवगन की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं, जिनकी एक बेटी भी हैं।  ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

 

कलाकार और किरदार

  • अजय देवगन: फिल्म के मुख्य नायक अमय पटनायक के रूप में, जो एक दमदार और निष्ठावान IRS अधिकारी है।
  • वाणी कपूर: इस बार फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के तौर पर वाणी कपूर नजर आएंगी, जो पहली फिल्म में इलियाना डिक्रूज की जगह लेंगी।
  • रितेश देशमुख: फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं, जो एक भ्रष्ट और शक्तिशाली राजनेता का किरदार निभा रहे हैं। यह उनकी पहली बार अजय देवगन के साथ टक्कर होगी।
  • सौरभ शुक्ला: रेड में ताऊजी के किरदार में नजर आए सौरभ शुक्ला इस बार भी अहम भूमिका में हो सकते हैं, हालांकि उनकी भूमिका की पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है।
  • अन्य सहायक कलाकारों में रजत कपूर और रवि तेजा जैसे नाम भी शामिल हो सकते हैं। फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।