De De Pyaar De 2 Review: “प्यार vs परिवार” की कहानी है दे दे प्यार दे 2, अजय पर भारी पड़े माधवन

De De Pyaar De 2 Review: “प्यार vs परिवार” की कहानी है दे दे प्यार दे 2, अजय पर भारी पड़े माधवन

De De Pyaar De 2 Review: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ (De De Pyaar De 2) रिलीज हो चुकी है।  ये फिल्म 2019 की हिट रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है, जो 14 नवंबर 2025 को रिलीज हुई है। निर्देशक अंशुल शर्मा ने लव रंजन और तरुण जैन की स्क्रिप्ट पर काम किया है। इसमें ढेर सारी सेल्फ-अवेयर कॉमेडी, मजेदार ड्रामा और ट्विस्ट भरी लव स्टोरीज होती हैं। 

इस लव स्टोरी में है ज्यादा उम्र का तड़का

पहली फिल्म की तरह इस मूवी में भी उम्र के अंतर पर फोकस है, लेकिन इस बार ट्विस्ट आयशा के पिता (आर. माधवन) के किरदार से आता है, जो आशीष से उम्र में छोटा है। स्क्रिप्ट मजबूत है – शुरुआत और अंत शानदार हैं, बीच में थोड़ा धीमा पड़ जाता है। ह्यूमर रिलेटेबल है, जैसे फैमिली डिनर की अजीबोगरीब बातें या ‘प्रोग्रेसिव’ पेरेंट्स का ड्रामा। इमोशंस भी बैलेंस्ड हैं, जो हंसाती भी है और रुलाती भी। कुछ जगहें प्रेडिक्टेबल लगती हैं, लेकिन ओवरऑल एक रोलरकोस्टर राइड।

परफॉर्मेंस

  • अजय देवगन (आशीष मेहरा): इफॉर्टलेस! उनकी टाइमिंग और मैच्योरिटी कमाल की है। नॉस्टैल्जिया भी जोड़ते हैं, जैसे अपनी रियल लाइफ से रेफरेंस।
  • रकुल प्रीत सिंह (आयशा): स्टनिंग और एनर्जेटिक। इमोशनल सीन में चमकती हैं, लेकिन कभी-कभी अंडरयूज्ड लगती हैं।
  • आर. माधवन (राजजी): शोस्टॉपर! उनकी फेक-मॉडर्न अटिट्यूड और अजय के साथ केमिस्ट्री हंसाने पर मजबूर कर देती है। ‘शैतान’ के बाद फिर धमाल।
  • मीजान जाफरी: सरप्राइज पैकेज, कॉमिक टाइमिंग इम्प्रूव्ड। रकुल के साथ फ्रेश केमिस्ट्री।
  • जावेद जाफरी: वन-लाइनर्स से हाउस डाउन।
  • गौतमी कपूर: ग्राउंडेड रोल में परफेक्ट।

दे दे प्यार दे 2′ एक क्लीन फैमिली एंटरटेनर है, जो पहली फिल्म से बेहतर लगती है। हंसी, इमोशंस और मैसेज (उम्र से ऊपर प्यार) का परफेक्ट ब्लेंड। अगर आप लाइट-हार्टेड कॉमेडी चाहते हैं, तो थिएटर में जरूर जाएं। वीकेंड के लिए आइडियल। अनुमान है कि यह फिल्म जनवरी 2026 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी।

मेरा रेटिंग: ★★★★☆ (3/5)

Kesari 2 Box Office Collection Day 3: पर्दे पर हिट हुई अक्षय और माधवन की जोड़ी, तीन में कमाए इतने करोड़

Kesari 2 Box Office Collection Day 3: पर्दे पर हिट हुई अक्षय और माधवन की जोड़ी, तीन में कमाए इतने करोड़

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और आर माधवन (R. Madhavan) की फिल्म केसरी को दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। इसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ रही है। ये फिल्म उनकी पिछली कई फिल्मों से बेहतर बताई जा रही है। दर्शकों कहना है कि काफी समय बाद पर्दे पर इस तरह की मूवी देखने को मिली है। ऐसे में मूवी के बॉक्स ऑफिस को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। केसरी 2 को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके है और इन तीन दिनों में जाने कितना कलेक्शन हुआ है।

केसरी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार (Akshay Kumar Film) की फिल्म केसरी 2 ने पहले दिन 7.84 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन लगभग 10.08 करोड़ की कमाई की थी और अब तीसरे दिन की बात करें तो 10:10 बजे तक 11.84 करोड़ रुपये हो चुकी है। यानी टोटल कलेक्शन देखा जाए तो 29.76 करोड़ रुपये हो चुका है।  बता दें कि आज के आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।

हालांकि, यह अक्षय की पिछली रिलीज स्काई फ़ोर्स की तुलना में अभी भी कम है, जिसने रिलीज के तीसरे दिन ₹27.50 करोड़ जमा किए थे। स्काई फ़ोर्स ने पहले वीकेंड में काफ़ी ज़्यादा कमाई की, जिसमें ₹61.75 करोड़ का मज़बूत घरेलू नेट आंकड़ा था। रविवार को केसरी चैप्टर 2 की हिंदी ऑक्यूपेंसी 26.94% थी। सुबह के शो के लिए ऑक्यूपेंसी 17.28% थी, जबकि दोपहर के शो के लिए यह बढ़कर 36.60% हो गई।

 

केसरी 2 के बारे में

इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने किया है। यह फिल्म रघु पलात और पुष्पा पलात की किताब द केस दैट शुक द एम्पायर पर आधारित है, जो सी शंकरन नायर और 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर का रोल निभाया है जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की ताकतों को सजा दिलाने की कोशिश करते हैं। उनके अलावा आर माधवन और अनन्या पांडे अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है. बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को 150 करोड़ रुपये में बनाया गया है।

 

 

Kesari Chapter 2 का वीकएंड पर कितना रहा कलेक्शन,  ‘जाट’ पर भारी पड़े अक्षय कुमार

Kesari Chapter 2 का वीकएंड पर कितना रहा कलेक्शन, ‘जाट’ पर भारी पड़े अक्षय कुमार

Kesari Movie Box Office Collection:  अक्षय कुमार, आर. माधवन, और अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग (Kesari Chapter 2: The Untold Story of Jallianwala Bagh) 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कानूनी लड़ाई पर आधारित एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसका निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है।

फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स, और लियो मीडिया कलेक्टिव ने प्रोड्यूस किया है। गुड फ्राइडे के मौके पर फिल्म को पहले दिन अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन कलेक्शन कम रहा। आइए जानते है पहले दिन केसरी ने कितने कमाए। 

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क और अन्य ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) ने पहले दिन और दूसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7- 7 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, फिल्म ने पहले दिन 8-10 करोड़ रुपये की ओपनिंग की तुलना में कम प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को कुल 17.40% हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। अपने पहले दिन, इसके सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 12.67% थी, जबकि दोपहर और शाम के शो दोनों के लिए यह थोड़ी बढ़कर 19.76% हो गई थी।

 

दूसरे दिन का कलेक्शन 

Sacnilk ने दूसरे दिन का कलेक्शन शेयर किया है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन, रात 9.30 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर ₹7 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म ने अब तक 7.66 करोड़ रुपये कमाए हैं। शुक्रवार को फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक ऐसा लग रहा है कि फिल्म अपने पहले दिन की कमाई को थोड़े अंतर से पार कर पाएगी।

फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 15.41 करोड़ रुपये हो गया है। केसरी चैप्टर 2 ने शनिवार को हिंदी में कुल 20.47% ऑक्यूपेंसी हासिल की। ​​सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 11.68% रही। वीकेंड होने के कारण दोपहर और शाम के शो में ऑक्यूपेंसी बढ़कर क्रमशः 22.91% और 26.83% हो गई।

फिल्म की कहानी 

केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग में अक्षय कुमार ने सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जो एक वकील हैं और जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ़ लड़ाई लड़ी थी। इस बीच, आर. माधवन एडवोकेट नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं और अनन्या पांडे दिलरीत गिल का किरदार निभा रही हैं।

सिनेमा पर छाई Kesari 2, फैंस को पसंद आया Akshay Kumar का सी. शंकरन नायर किरदार

सिनेमा पर छाई Kesari 2, फैंस को पसंद आया Akshay Kumar का सी. शंकरन नायर किरदार

Kesari 2 Release: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग शुक्रवार 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी को पेश करती है। यह फिल्म 2019 की फिल्म ‘केसरी’ का सीक्वल है, जो सारागढ़ी की जंग पर आधारित थी। फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चा बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग भी दर्ज की गई।

लोगों को पसंद आया अक्षय का किरदार

इस बार कहानी कोर्टरूम ड्रामा के रूप में सामने आती है, जहां अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं नायर एक निडर वकील हैं, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ जलियांवाला बाग नरसंहार की सच्चाई को दुनिया के सामने लाने की कानूनी लड़ाई लड़ी। अभिनेता की एक्टिंग और उनका किरदार फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

फैंस के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपना रिएक्शन साझा करते आ रहे हैं। जहां कुछ फैंस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं लोग अक्षय कुमार की इस फिल्म को देखने की बात कहते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हमारा खिलाड़ी वापस आ गया है। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने #केसरीचैप्टर2 में सी. शंकरन नायर के रूप में दमदार एक्टिंग की है। एक यूजर ने कहा कि, अक्षय कुमार ने बहुत बढ़िया एक्टिंग की है।

 

कहानी और प्रस्तुति

‘केसरी चैप्टर 2’ एक भावनात्मक और शक्तिशाली कोर्टरूम ड्रामा है, जो ऐतिहासिक घटनाओं को प्रामाणिकता के साथ दर्शकों तक पहुंचाती है। निर्देशक करण सिंह त्यागी ने जलियांवाला बाग की त्रासदी को संवेदनशीलता और गहराई के साथ पेश किया है। फिल्म की कहानी न केवल नरसंहार की क्रूरता को उजागर करती है, बल्कि उस दौर की सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि को भी प्रभावी ढंग से दिखाती है।

बॉक्स ऑफिस

‘केसरी चैप्टर 2’ की एडवांस बुकिंग को से  अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, और पहले दिन 4,000ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। ट्रेलर और गानों को भी दर्शकों ने पसंद किया था, जिससे फिल्म के लिए अच्छा बज बना। हालांकि, फिल्म ने आज कितनी कमाई की है इसका पता शाम तक चलेगा।
Akshay Kumar लेकर आए जलियांवाला बाग का खौफनाक मंजर, केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

Akshay Kumar लेकर आए जलियांवाला बाग का खौफनाक मंजर, केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

Kesari 2 Trailer Out:  अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आने वाली फिल्म केसरी चैप्टर 2′ (Kesari 2 Trailer) का बज दर्शकों के बीज काफी बना हुआ है। बीते दिनों इस मूवी का टीजर रिलीज हुआ था। वहीं आज 3 अप्रैल 2025 को इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर जलियांवाला बाग हत्याकांड (Jallianwala Bagh massacre) की सच्ची घटना को बड़ी ही बारीकी से दिखाया गया है।

जलियांवाला बाग का खौफनाक मंजर

केसरी चैप्टर 2′ (Kesari 2) फिल्म ये अक्षय कुमार की साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक होने वाली है। 3 मिनट 3 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में चली गोलियों की आवाज से होती है, जो दर्शकों को उस भयावह घटना का अहसास कराती है। अक्षय कुमार एक वकील, सर सी. शंकरन नायर, की भूमिका में नजर आते हैं। वे ब्रिटिश सरकार के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा लड़ते हुए दिखाई देते हैं।

इसके अलावा आर. माधवन एक विरोधी वकील के रूप में दिखाई देते हैं, जो ब्रिटिश क्राउन का प्रतिनिधित्व करते हैं। जबकि अनन्या पांडे उस दौर की एक ऐसी महिला के किरदार में हैं, जो कानून की पढ़ाई करती है और अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाती है।

दर्शकों को पसंद आया ट्रेलर

ट्रेलर (Kesari 2 Trailer) रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। दर्शकों को यह काफी पसंद आ रहा है।  एक यूजर ने लिखा- आप सबसे बहादुर अभिनेता हैं, सुपरस्टार अक्षय कुमार सर। मिस्टर बॉन्ड 1991 से आपके प्रशंसक होने पर गर्व है।  मैं हमेशा आपके और आपके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं।

अभिनेता अजय देवगन को भी पसंद आया ट्रेलर। उन्होंने तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा है- भगत सिंह की लड़ाई सड़कों पर थी, यह अदालत में थी – दोनों ने इतिहास बदल दिया। केसरी चैप्टर 2, ट्रेलर अब रिलीज़। मेरे मित्र और पूरी टीम को शुभकामनाएं।

कब रिलीज हो रही है फिल्म

यह कहानी रघु पालन और पुष्पा पालन की किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ से प्रेरित है, जो इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को उजागर करती है। फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित केसरी चैप्टर 2 का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है।