by aditi | May 30, 2025 | बॉलीवुड
Allu Arjun: साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेता को तेलंगाना फिल्म पुरस्कार 2024 में उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने वाला है।
यह पुरस्कार तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू किया गया एक नया सम्मान है, जो प्रसिद्ध क्रांतिकारी कवि और गीतकार गद्दार के नाम पर स्थापित किया गया है। यह पुरस्कार समारोह सिनेमा में उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है और इसका पहला संस्करण 14 जून 2025 को हैदराबाद के HITEX में होगा।
अल्लू अर्जुन ने बताई खुशी
अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर जीत की खुशी जाहिर की है। एक्टर ने खास नोट लिखकर तेलंगाना सरकार के प्रति आभार जताया है। अल्लू अर्जुन ने लिखा, “गद्दार तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स 2024 में पुष्पा 2 के लिए पहला बेस्ट एक्टर का पुरस्कार पाकर मैं सच में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए तेलंगाना सरकार को तहे दिल से धन्यवाद।”

14 जून 2025 को हैदराबाद में आयोजित होगा
यह पुरस्कार समारोह 14 जून 2025 को हैदराबाद में आयोजित होगा, जहां अल्लू अर्जुन को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में अन्य उल्लेखनीय विजेताओं में निवेथा थॉमस (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री), श्रेया घोषाल (गायिका), और कल्कि 2898 AD की टीम शामिल है। बता दें, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ 2024 की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन चुकी है।
एक्टर की आने वाली फिल्म
अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 3‘ की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, जिससे उनके प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है. निर्माताओं के अनुसार, ‘पुष्पा 3’ की शूटिंग 2027 में शुरू होगी और यह फिल्म 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
by aditi | Dec 22, 2024 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollwood Baithak: एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक तरह जहां मूवी सुपरहिट साबित हुई तो वहीं दूसरी तरह हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ मामले में उन्हें कुछ समय से लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं अब अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से एक खास अपील की है।
अल्लू अर्जुन की अपील
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने फैंस से विनती की है कि वो किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा का ऑफलाइन या ऑनलाइन इस्तेमाल न करें। अल्लू अर्जुन ने लिखा, ”मैं अपने सभी फैंस से अपील करता हूं कि वो हमेशा की तरह अपनी भावनाओं को जिम्मेदारी के साथ व्यक्त करें और ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा या व्यवहार का सहारा न लें। खुद को मेरा फैन बताकर फेक आईडी और फेक प्रोफाइल से अगर कोई अपमानजनक पोस्ट करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैं अपने फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो ऐसी पोस्ट से इंगेज न करें।
https://www.instagram.com/p/DD4FHoHzhI3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading&img_index=2
क्यों की अल्लू ने फैंस से विनती
4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ हो गई थी. जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसके बेटे को आईसीयू में एडमिट कराना पड़ा। इस हादसे से बाद 21 दिसंबर को अभिनेता ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। ऐसे में पीसी के बाद सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन से जुड़े कई तरह के पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसके चलते अभिनेता ने ये पोस्ट साझा किया। आपको बता दें, एक्टर के पिता अल्लू अरविंद और पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार दोनों ने पीड़ित बच्चे से मुलाकात की भी की थी।
by aditi | Dec 4, 2024 | बॉलीवुड
Pushpa 2: साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है। हर किसी को नए साल का इंतजार है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में भी इन दिनों काफी हलचल हो रही है। सिनेमा फैंस को जिस फिल्म का इंतजार था वो अब रिलीज होने जा रही है। ये साल जाते-जाते फैंस को शानदार तोहफा देकर जा रहा है। हम बात कर रहे हैं अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2। जो कल यानी 5 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में सिनेमाघर हाउसफुल हो चुके हैं। इस मूवी का इतना जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है कि मूवी की एडवांस बुकिंग ने तबाही मचा दी है।
रिलीज से पहले कई फिल्मों को चटाई धूल
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली हैं। ऐसे में मूवी की एडवांस बुकिंग की चर्चा हो रही है, जिसने राम चरण और और जूनियर एनटीआर की आरआरआर समेत बाहुबली समेत कई मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग की है, जबकि देश में ब्लॉक सीटों को मिलाकर इसने 78.78 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स बुकिंग की है। आज यानी बुधवार को एडवांस बुकिंग का आखिरी दिन है, ऐसे में टिकटों की बिक्री में भयंकर तेजी नजर आ रही है।
जानें कितनी हुई एडवांस बुकिंग
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में पांच भाषाओं में 28625 शोज के लिए टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इनसे जहां 64.12 करोड़ रुपये की ग्रॉस प्री-सेल्स बुकिंग हुई है, वहीं ब्लॉक सीटों को मिला दें तो यह आंकड़ा 78.78 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म कल्कि 2898 के बाद यह 2024 की दूसरी भारतीय फिल्म है, जिसने पहले दिन दुनिया भर में एडवांस बुकिंग के साथ 100 करोड़ रुपये की कमाई की।
तेलुगू वर्जन में हुई ज्यादा कमाई
कहा जा रहा है कि देशभर के करीब 80% सिनेमाघरों में पुष्पा 2 रिलीज होने जा रही है। इतना ही नहीं ये सबसे बड़ी पैन इंडिया होगी। टिकटों की कीमतें भी 150 रुपये से 2500 रुपये तक हैं। मंगलवार रात तक की एडवांस बुकिंग में सबसे अधिक 35.56 करोड़ रुपये की कमाई तेलुगू वर्जन से हुई है। इसके बाद 24.84 करोड़ का कारोबार हिंदी वर्जन में है।
ओपनिंग वीकेंड पर कमा सकती है इतने करोड़
सोशल मीडिया पर फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर कयास लगाए जा रहे है कि ये ओपनिंग वीकेंड पर करीब 300 से 400 करोड़ की कमाई कर सकती हैं। हालांकि, अब देखने होगा पुष्पा बनकर अल्लू क्या क्या कमाल करते हैं।