इस हीरोइन कि ननद बनने जा रही हैं Priyanka Chopra, सामने आई सिद्धार्थ चोपड़ा के वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें

इस हीरोइन कि ननद बनने जा रही हैं Priyanka Chopra, सामने आई सिद्धार्थ चोपड़ा के वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें

Bollywood baithak: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने देश भारत में हैं। दो दिन पहले पीसी अपनी टीम और दोस्तों के साथ भारत लौटी थी। साल 2025 में पीसी पहली बार इंडिया आई है। दरअसल, उनके आने की वजह उनके छोटे भाई की शादी है।

ट्रेडिशनल लुक में दिखीं प्रियंका चोपड़ा

 प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Brother) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। चोपड़ा परिवार में शादी की रस्में शुरू हो चुकी है।  सोशल मीडिया पर उनके वेडिंग फंक्शन की फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है। मंगलवार को देसी गर्ल भाई की शादी का शगुन लेकर जाती नजर आईं थी। इस मौके पर प्रियंका ने गाजरी कलर के सूट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनके हाथ में शगुन का सामान नजर आया।

 

नीलम उपाध्याय के हाथों में लगी मेहंदी

सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra Wife)  साउथ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय (Neelam Upadhyaya) से शादी करने जा रहे हैं। मंगलवार को नीलम ने अपने हाथों में सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी भी लगवाई, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर साझा भी की। इस मौके पर वह ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आई।

 

डेटिंग ऐप पर हुई थी दोनों की मुलाकात

सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय (Neelam Upadhyaya) की मुलाकात किसी दोस्त के जरिए नहीं हुई थी। बल्कि दोनों एक डेटिंग ऐप पर मिले थे। बता दें कि यह वही ऐप है, जिसमें प्रियंका ने निवेश किया था। हार्पर बाजार यूके को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में खुलासा किया था। प्रियंका ने कहा था, ‘यह ऐप काफी कूल है, और मेरे भाई अपनी मंगेतर से इसी के जरिए मिले थे। इसके लिए उसने मुझे धन्यवाद भी कहा था।’ बता दें, अब ये कपल 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।