by aditi | Nov 15, 2025 | बॉलीवुड
Globe Trotter Event: आज 15 नवंबर 2025 को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की आगामी फिल्म ग्लोबट्रॉटर (Globe Trotter) (जिसका आधिकारिक टाइटल अब वराणसी घोषित हो चुका है) का भव्य लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। यह इवेंट एक ऐतिहासिक डिजिटल-फर्स्ट प्रीमियर रहा, जो जियोहॉटस्टार पर शाम 7 बजे से लाइव स्ट्रीम हुआ।
लगभग 50,000 फैंस की मौजूदगी में यह समारोह एक सिनेमाई उत्सव की तरह रहा। जहां फिल्म का पहला लुक, टीजर और टाइटल रिवील किया गया। एसएस राजामौली की यह फिल्म आरआरआर के बाद उनकी पहली डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट है, जो एक एक्शन-एडवेंचर जंगल थ्रिलर है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में महेश बाबू (रुद्रा के रूप में), प्रियंका चोपड़ा (मंदाकिनी के रूप में) और पृथ्वीराज सुकुमारन (कुंभ के रूप में) नजर आए। सोशल मीडिया पर पीसी का देसी लुक काफी वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा का लुक
फिल्म ‘वाराणसी’ की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस मौके पर सफेद रंग की ड्रेस में नजर आईं। इवेंट में आते ही उन्होंने नमस्ते किया और फैंस की तरफ हाथ हिलाया। सफेद लहंगे में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन का अभिवादन किया। इवेंट में महेश बाबू और विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल हुए

प्रियंका ने इवेंट के दौरान कहा, ‘मुझे भारत में इस फिल्म में काम करने पर बहुत खुशी हो रही है। मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मैं तेलुगु इंडस्ट्री को ज्वाइन कर पाई। ये तो बस शुरुआत है।’ उन्होंने राजामौली और महेश बाबू की तारीफ की। महेश बाबू की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा मुझे आपके परिवार ने इतना अपनापन फील कराया। मुझे लगा कि हैदराबाद मेरा दूसरा घर है।
भारतीय सिनेमा में वापसी
प्रियंका चोपड़ा जोनस की भारतीय सिनेमा में यह धमाकेदार वापसी हो रही है। उनका किरदार मंदाकिनी एक रहस्यमयी, सशक्त और एक्शन-ओरिएंटेड महिला का है। इवेंट से पहले ही उनका पहला लुक पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें वे चट्टान की कगार पर खड़ी हैं—एक चटख पीले साड़ी में, हाथ में बंदूक लिए बैलेंस बनाते हुए। यह तस्वीर पारंपरिक परिधान और हाई-ऑक्टेन एक्शन का शानदार मिश्रण है, जिसे प्रशंसकों ने “प्योर फायर” कहा। टीजर में भी उनका किरदार एक फियरलेस वॉरियर के रूप में उभरा, जो अफ्रीकी लोककथाओं और हॉलीवुड एडवेंचर हीरोज से प्रेरित लगता है।
by aditi | Jun 26, 2025 | बॉलीवुड
Priyanka Chopra Daughter Malti: बॉलीवुड से हॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर चर्चा में है, जिसका वह जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बी खुलासा किया है। उन्होंने एक बार फिर अपनी लाडली बेटी मालती मैरी को लेकर बात कही है। सभी जानते है कि प्रियंका ने निक जोनस से शादी से साल 2018 में शादी की थी और 15 जनवरी 2022 को वो सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी की मां बनी थी। जन्म हुआ था।
‘मालती ने क्रू से भाषा सीखी’
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ‘ई! न्यूज’ संग बातचीत में बताया कि 3 साल की मालती पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे साथ थी। हम प्रोवेंस में लोकेशन पर थे और जब वह सेट पर थी तो वो और उसकी दादी इस बेकरी में क्रोइसैन लेने जाती थीं और उन्हें घर ले आती थीं। जब हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उसने सबसे शानदार समय बिताया।’ मालती (Malti) ने क्रू से भाषा भी सीखी। प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘उसे सेट बहुत पसंद आया। उसने कलाकारों की तरह ही क्राफ्ट सर्विसेज को ‘क्राफ्टी’ कहा। यह बहुत प्यारा था।’

‘खुद को डिज्नी प्रिंसेस मानती है मालती’
इस अलावा ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ पर प्रियंका ने बताया कि मालती खुद को डिज्नी प्रिंसेस के रूप में कैसे देखती हैं। उन्होंने कहा, ‘वो खुद को मालती मैरी मोआना चोपड़ा जोनास के रूप में पेश करती है। वो जोर देकर कहती है कि वो मोआना है। वो जोर देकर कहती है कि ये उसका नाम है, जैसे स्कूल में उसका ऑफिशियल नाम है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ‘एड्रेनालाईन जंकी’ और एक ‘गर्लिश गर्ल’ दोनों है।

priyanka chopra
इसके अलावा प्रियंका ने एली के साथ पिछले इंटरव्यू में मालती के जन्म के बाद के नाजुक शुरुआती दिनों को याद किया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं उसे इतनी बार खोने के इतने करीब थी कि वो किसी भी चीज से बच सकती है और मैं बस उसे खुश देखना चाहती हूं। मुझे ये भी नहीं पता कि मैं उसे कैसे अनुशासित कर पाऊंगी क्योंकि मेरे अंदर यह सब नहीं है।’
फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’
हेड्स ऑफ स्टेट एक आगामी अमेरिकी एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन इल्या नाइशुलर ने किया है। यह फिल्म 2 जूलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रियंका और जॉन सीना के अलावा इदरीस एल्बा, जैक क्वैड, पैडी कॉन्सिडाइन, स्टीफन रूट और कार्ला गुगिनो मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी दो विश्व नेताओं पर आधारित है, जिन्हें एक क्रूर विदेशी विरोधी का निशाना बनने के बाद वैश्विक साजिश को विफल करने के लिए अपनी प्रतिद्वंद्विता को अलग रखना चाहिए।
by aditi | May 13, 2025 | बॉलीवुड
Priyanka Chopra and Nick Jonas New Photos: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इस वक्त एक-दूसरे के साथ अपना स्पेशल टाइम स्पेंड कर रहे हैं। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर फोटोज भी साझा कर रहे हैं। हाल ही में ये कपल मेट गाला के रेड कार्पेट पर एक साथ नजर आया था। अब निक जोनस ने पीसी और अपनी बेटी संग कुछ शानदार फोटोज साझा की है। जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा का मदर्स डे सेलिब्रेशन
निक जोनस ने मदर्स डे (Mother’s Day 2025) के मौके पर प्रियंका और उनकी बेटी मालती के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इनमें प्रियंका अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखीं। निक ने प्रियंका की मां के तौर पर उनकी तारीफ की और उनके बॉन्ड को सेलिब्रेट किया।
पार्क में मनाया जश्न
पीसी और निक ने बेटी मालती के साथ न्यूयॉर्क (New York) के एक शानदार पार्क में बेहद सादगी से मदर्स डे का जश्न मनाया। इस पोस्ट ने फैंस के दिल को छू लिया है। बता दें, ये कपल न्यूयॉर्क में रहते हैं। उन्होंने पेड़ की छांव तले एक पार्क में नेचर के बीच वक्त बिताया। पिकनिक की फोटोज शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, ‘पार्क में मेरी प्रियंका चोपड़ा के साथ मदर्स डे।’

प्रियंका का कैजुअल लुक
इस खास मौके पर प्रियंका कैजुअल लुक में नजर आईं। उनके हाथ में एक बोर्ड दिखा, जिस पर हैप्पी मदर्स लिखा था और उनकी गोद में बेटी मालती मैरी नजर आ रही है। हालांकि, उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया।


एक और फोटो में मालती जमीन पर लेटी हुई हैं और उनके बगल में पापा निक बैठे हैं। पास में ही पालतू डॉग भी है। सभी ने पार्क में पिकनिक मनाई।
by aditi | May 6, 2025 | बॉलीवुड
Priyanka Chopra and Nick Jonas Met Gala 2025: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी एक बार फिर मेट गाला के कार्पेट में नजर आई। इस जोड़े ने अपनी शानदार उपस्थिति से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। बता दें, प्रियंका की मेट गाला में पांचवीं बार भागीदारी थी और उन्होंने इस मौके पर अपनी ग्लोबल फैशन आइकन की छवि को और मजबूत किया। यह कपल न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित फैशन इवेंट में रेड कार्पेट पर एक साथ नजर आया और उनकी केमिस्ट्री व स्टाइल ने सभी को प्रभावित किया।
मेट गाला 2025 की थीम और प्रियंका का लुक
इस साल मेट गाला की थीम थी ‘Superfine: Tailoring Black Style’, जो अफ्रीकी-अमेरिकी फैशन और सांस्कृतिक प्रभावों पर केंद्रित थी। प्रियंका ने इस थीम को ध्यान में रखते हुए Balmain के क्रिएटिव डायरेक्टर Olivier Rousteing द्वारा डिज़ाइन किया गया एक शानदार कस्टम कॉउचर लुक चुना।

उनका आउटफिट व्हाइट को-ऑर्ड सेट था, जिसमें ब्लैक पोल्का डॉट्स थे, जो रेट्रो हॉलीवुड ग्लैमर और मॉडर्न एलिगेंस का मिश्रण था। इस लुक को Bvlgari के हाई ज्वेलरी कलेक्शन के दुर्लभ पीस, खास तौर पर एक बड़े पेंडेंट ने पूरा किया, जिसने उनके लुक को रॉयल टच दिया।
निक जोनस का लुक और कपल की केमिस्ट्री
इस मौके पर निक जोनस अपनी वाइफ प्रियंका के साथ Balmain का ही एक शार्प ब्लैक एंड व्हाइट को-ऑर्डिनेटेड लुक को कैरी करते नजर आए। उनका सूट मॉडर्न और क्लासिक स्टाइल का था, जो प्रियंका के आउटफिट के साथ परफेक्टली मैच कर रहा था।

इस कपल की रेड कार्पेट पर केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया। एक वायरल वीडियो में निक को प्रियंका का गाउन ठीक करते देखा गया। एक अन्य पल में, दोनों का लिपलॉक मोमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना, जिसने मेट गाला के माहौल को और रोमांचक बना दिया।
सोशल मीडिया और फैंस का रिएक्शन
मेट गाला 2025 से प्रियंका और निक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। X पर कई पोस्ट्स में फैंस ने उनके लुक और केमिस्ट्री की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “पावर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक मेट गाला 2025 में फैशन की खूबसूरती को चार चांद लगाते हुए।” एक अन्य पोस्ट में कहा गया, “पति का हाथ थामें रेड कार्पेट पर पहुंची प्रियंका ने रेट्रो लुक से चुराया सबका चैन।” फैंस ने प्रियंका को “मेट गाला की क्वीन” और निक को “परफेक्ट पार्टनर” करार दिया।

प्रियंका और निक का वर्कफ्रंट
मेट गाला के अलावा, प्रियंका अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। वह 2025 में बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं। वह एस.एस. राजामौली की फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। निक जोनस भी अपने म्यूजिक करियर और ब्रॉडवे शो के साथ सक्रिय हैं। इस कपल की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही फैंस के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
by aditi | Apr 8, 2025 | बॉलीवुड
Priyanka Chopra Pune Property: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सालों पहले इंडिया छोड़ अमेरिका में जा बसी हैं। उन्होंने शादी भी अमेरिकन सिंगर निक जोनस से की और साल 2022 में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की मां बनीं। हालांकि, प्रियंका (Priyanka) काम के चलते इंडिया आती रहती हैं। विदेश जाने से पहले पीसी मुंबई अंधेरी वेस्ट के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती थी। एक्ट्रेस की भारत में भी कई प्रॉपर्टीज है, जिन्हें उनकी मां और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा संभालते हैं। अब खबर है कि एक्ट्रेस का पुणे वाला बंगला उनके परिवार वालों ने किराए पर दे दिया है।
कितने स्क्वायर फीट में फैला है बंगला
स्क्वायर यार्ड्स द्वारा रिव्यू किए गए आईजीआर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, मधु और सिद्धार्थ चोपड़ा द्वारा किराए पर दी गई प्रॉपर्टी का एरिया 4,800 स्कवाय़र फुट है। इस लेनदेन में 39,000 रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 1,000 रुपये की रजिस्टेशन फीस शामिल है। रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेट्स में 13.5 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपोजिट और लीज के लिए 36 महीने की लॉक-इन पीरियड स्पेसिफाई किया गया है। ये लेनदेन फरवरी 2025 में रजिस्टर्ड किया गया था। अगर आप भी इस बंगले में रहना चाहते है तो आप इसे किराए पर ले सकते हैं।

सबसे महंगा और फेमस इलाका है
बता दें कि कोरेगांव पार्क पुणे के सबसे महंगे और फेमस इलाकों में से एक है। इस एरिया में हेरिटेज बंगलों, मॉर्डन अपार्टमेंटों और कमर्शियल शॉप्स की भरमार है। इस प्रॉपर्टी को उन्होंने ने अगस्त 2017 में 5.6 करोड़ रुपये में खरीदा था।

इस फिल्म में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो एसएस राजामौली की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी। ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा का इंडियन सिनेमा में ग्रैंड कमबैक होगा। इस फिल्म में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। ये एक एक्शन, एडवेंचर फिल्म है। इस एसएस राजामौली के पिता वि विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है।