by aditi | Jun 24, 2025 | ओटीटी
Panchayat Season 4: लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज पंचायत का चौथा सीजन (Panchayat Season 4) 24 जून 2025 को रिलीज हो चुका है। यह सीरीज, जो 2020 में शुरू हुई थी, अपनी सादगी भरी कहानी, शानदार अभिनय और ग्रामीण भारत की प्यारी दुनिया के लिए जानी जाती है। सीजन 4 की रिलीज की घोषणा अप्रैल 2025 में की गई थी, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया। इस सीरीज का निर्देशन चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि इसका निर्माण किया है द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। फैंस को नया सीजन पसंद आ रहा है।
रिंकी-सचिव का मिलन ?
एक यूजर ने पंचायत सीजन 4 का स्पॉयलर बता दिया है। यूजर के मुताबिक, पंचायत का सीजन 4 आ चुका है। प्रधान मंजू देवी चुनाव हार चुकी हैं। प्रधान जी पर गोली सांसद ने चलाई थी। पहलाद चा को विधायकी सीट मिल चुकी है। सबसे जरूरी रिंकी (सांविका) और सचिव जी (जीतेंद्र कुमार) का मिल हो चुका है।

‘शो नहीं है, यह सिनेमा का इंस्टीट्यूशन है’
एक यूजर ने कहा, “पंचायत सीजन 4 सिर्फ एक शो नहीं है, यह सिनेमा का इंस्टीट्यूशन है। स्टोरीटेलिंग, स्क्रीनप्ले और इमोशन में एक मास्टरक्लास। यह आपको हंसाता है, रुलाता है, हर फ्रेम पर बोलता है। कुछ जीत खुशी नहीं लाती, कुछ जीत हार से ज्यादा दुख देती हैं। यह सच है। यही पंचायत है।”
स्टोरीटेलिंग के फैन हुए लोग
दूसरे यूजर ने लिखा, “हाय द वायरल फीवर (सीरीज के मेकर्स), पंचायत सीजन 4 एक बार फिर साबित करता है कि पंचायत कहानी कहने का एक बेहतरीन तरीका है। हर एपिसोड के साथ, यह गांव की हल्की-फुल्की घटनाओं और गहरी छिपी हुई भावनाओं के बीच बेहतरीन संतुलन बनाता है। अब सीजन 5 का इंतजार है।
पंचायत की कास्ट
इस सीजन में कुछ पुराने कलाकार और कुछ नए कलाकार शामिल है, जिसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक नजर आ रहे हैं। शो के नए सीजन को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे और अब जब ये आ गया है तो लोगों के उत्साह के साथ कई सवाल भी हैं, जिनके जवाब इसमें देखने को मिल रहे हैं। इस सीजन में क्या कुछ नया है और क्या रोमांचक देखने को मिलेगा, पहले ही जानें।
by aditi | Apr 3, 2025 | ओटीटी
Panchayat Season 4 Release Date: साल 2020 कोरोना जैसी महामारी में गुजरा था और पूरा देश अपने अपने घर की चारदीवारी में बंद होकर रह गया। ऐसे में मनोरंजन की दुनिया ने घर बैठे लोगों का वो समय सही तरह से गुजरा। उन दिनों भले ही सिनेमाघरों पर ताला लग गया था, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुई, जिसमें से एक पंचायत (Panchayat) भी थी।
इस साल पंचायत (Panchayat) को पूरे पांच साल हो चुके हैं। इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और फैंस चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों मेकर्स ने खुलासा किया था कि जल्द पंचायत सीजन 4 (Panchayat Season 4) रिलीज होगा लेकिन अभी तक नहीं हुआ। वहीं आज यानी 4 अप्रैल को प्राइम वीडियो ने इस सीरीज के फैंस को एक बड़ी खुशखबरी है।
नए सीजन की रिलीज डेट का खुलासा
ओटीटी (OTT) की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘पंचायत 4′ को लेकर मेकर्स ने रिलीज डेट का एलान किया है। प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भूषण बिनोद से कहते हैं कि बिनोद कि सचिव जी ने पांच साल में कुछ नहीं किया, जिसके बाद सचिव जी सभी से पूछते हैं, ‘आपने पांच साल में क्या किया?’ कास्ट कहती है, ‘हमें लगा कि आप लोग खुश होंगे क्योंकि हम इस साल पंचायत का नया सीजन लेकर आ रहे हैं।’ बाद में अनाउंसमेंट वीडियो से पता चलता है कि पंचायत सीजन 4, 2 जुलाई 2025 को रिलीज होगा।
पुरानी स्टार कास्ट आएगी नजर
सीरीज के पिछले तीन सीजन में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैजल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। पंचायत सीजन 4 में भी यह पूरी स्टार कास्ट नजर आने वाली है। हालांकि, खबर यह भी है कि इन पुरानी कास्ट के अलावा कुछ नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं, जिससे इस सीजन की कहानी में काफी मजा आएएगा।