भारत-पाक तनाव में फंसा Aly Goni का पूरा परिवार, एक्टर ने तस्वीरें शेयर कर बताई स्थिती

भारत-पाक तनाव में फंसा Aly Goni का पूरा परिवार, एक्टर ने तस्वीरें शेयर कर बताई स्थिती

Aly Goni Family Face Terror Attack On Jammu: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से हालत अच्छे नहीं चल रहे हैं। बीते तीन दिनों से पाक हमारे देश पर हमला करता नजर आ रहा है, जिसका भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। देर रात पाक ने जम्मू, जैसलमेर, पठानकोट और भारत के कई शहरों पर मिसाइल से हमला किया गया। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को नाकाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बीच कई लोगों को अपने घरों से सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ रहा है। इस बीच टीवी एक्टर अली गोनी (Aly Goni Family) का परिवार भी इस हमले में फंसा हुआ है। इसका जिक्र अली ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

अली का परिवार हमले से सहमा 

अली गोनी (Aly Goni) ने अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘मुझे बिल्कुल नींद नहीं आई, बहुत टूटा हुआ हूं। इस वक्त भारत से बाहर फंसा हुआ हूं और जम्मू में मेरा परिवार कल रात से हमले को झेल रहा है। मेरा पूरा परिवार, बच्चे और माता-पिता ड्रोन और अशांति के आतंक का सामना कर रहे हैं, फिर भी कुछ लोग अपने घरों में आराम से बैठकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस युद्ध का महिमामंडन कर रहे हैं। अली ने आगे लिखा, ‘जो लोग सीमा के पास रहते हैं उनके लिए ये इतना आसान नहीं है। हमारी IAF और भारतीय सेना को धन्यवाद.. सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

 

यूजर्स कर रहे हैं दुआ

अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भगवान सभी लोगों को और भारतीय सेना को सुरक्षित रखे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “कृप्या भारतीय सेना और बॉर्डर के पास मौजूद लोगों के लिए प्रार्थना करें।”

 

 

 

 

 

Kashmir से ताल्लुक रखते हैं ये सितारे, एक का तो परिवार आज भी वहीं रह रहा है

Kashmir से ताल्लुक रखते हैं ये सितारे, एक का तो परिवार आज भी वहीं रह रहा है

Bollywood Actors Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर जिसे अक्सर “धरती का स्वर्ग” कहा जाता है, लेकिन इन दिनों ये धरती युद्ध का मैदान बनी हुई है। 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई मासूम पर्यटकों की जान ली गई। ऐसे में पाक और भारत की और से लगातार हमला हो रहा है, लेकिन क्या आप जानते है कि इस खूबसूरत जगह से कई फिल्मी सितारों ताल्लुक रखते हैं।  इनमें से कुछ सितारे कश्मीर में जन्मे और पले-बढ़े हैं, जबकि कुछ का पारिवारिक ताल्लुक इस क्षेत्र से है। आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में।

अनुपम खेर (Anupam Kher)

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर एक कश्मीरी पंडित हैं, जिनका जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था, लेकिन उनका पारिवारिक ताल्लुक कश्मीर से है। वे एक मध्यमवर्गीय कश्मीरी परिवार से आते हैं। अभिनेता की मां और भाई आज भी कश्मीर में ही रह रहे हैं।

हिना खान (Hina Khan)

टीवी एक्ट्रेस हिना खान का जन्म 2 अक्टूबर 1987 को श्रीनगर में एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार में हुआ। वे एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं और अपनी पढ़ाई के लिए लखनऊ और दिल्ली चली गईं।

फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा का जन्म 11 जनवरी 1992 को मुंबई में हुआ, लेकिन उनकी मां कश्मीरी हैं और पिता जम्मू से हैं, जिससे उनका गहरा ताल्लुक जम्मू-कश्मीर से है।

कुणाल खेमू (Kunal Kemmu)

सैफ अली खान के जीजा कुणाल खेमू का जन्म 25 मई 1983 को श्रीनगर में एक अभिनय परिवार में हुआ। उनके पिता रवि खेमू और मां ज्योति खेमू दोनों अभिनेता थे। 1990 में कश्मीर में अशांति के कारण उनका परिवार मुंबई चला गया।

मोहित रैना (Mohit Raina)

मोहित रैना का जन्म 14 अगस्त 1982 को जम्मू में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ। उनका परिवार जम्मू-कश्मीर से है।

संजय सूरी (Sanjay Suri)

संजय सूरी का जन्म 6 अप्रैल 1971 को श्रीनगर में हुआ। वे 19 साल की उम्र तक श्रीनगर में रहे, लेकिन 1990 में उनके पिता की आतंकी हमले में हत्या के बाद उनका परिवार दिल्ली चला गया।

 

 

 

 

 

Operation Sindoor से बुरी तरह तिलमिलाई हानिया और माहिरा, पाक के लिए मांगी सलामती की दुआ

Operation Sindoor से बुरी तरह तिलमिलाई हानिया और माहिरा, पाक के लिए मांगी सलामती की दुआ

Hania Aamir and Mahira Khan New Post:  पहलगाम पर हुए आतंकी हमले के बाद पाक और भारत में तनाव बढ़ता ही रहा है। ऐसे में देर रात करीब 2 बजे भारत ने अपना बदला लेते हुए कार्रवाई की। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की। इस हमले के बाद अब पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर पाक के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है। इस बीच पाक स्टार्स भी भारत के इस बदले पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। हानिया आमिर से लेकर माहिरा खान के रिएक्शन सामने आए हैं।

हानिया आमिर का पोस्ट

हानिया आमिर (Hania Aamir Post) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। हानिया आमिर द्वारा शेयर की गई इस स्टोरी में लिखा हुआ है, “मैंने किसी भी पाकिस्तानी को पहलगाम पर हुए हमले का जश्न मनाते हुए नहीं देखा, लेकिन अनगिनत भारतीय ट्वीटर पर निर्दोष लोगों की मौत का जश्न मना रहे हैं।

हानिया ने इस पर लिखा कि,  मेरे पास अभी कोई फेंसी शब्द नहीं है। मेरे पास बस गुस्सा, दर्द और आहत हुआ दिल है। एक बच्चा चला गया, परिवार बिखर गए और किस लिए? इस तरह से आप किसी की रक्षा नहीं करते। यह पूरी तरह क्रूरता है। आप निर्दोष लोगों पर बम गिराकर उसे स्ट्रेटेजी नहीं कह सकते। यह ताकत नहीं है, कायरता है। हम आपको देख रहे हैं।

अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिका-  “गंभीर रूप से कायरतापूर्ण। अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे, सदबुद्धि आए। आमीन।  बता दें कि माहिरा खान और हानिया आमिर सहित पाकिस्तान के कई कलाकारों के सोशल मीडिया एकाउंट पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में बैन कर दिये गए हैं। वहीं अब भारत के जवाबी हमले के बाद पाक सेलेब्स सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Pakistan को शादियों में नहीं आएगा मजा, सरकार ने अपने ही देश के लिए बढ़ाई मुसीबत, जानें कैसे

Pakistan को शादियों में नहीं आएगा मजा, सरकार ने अपने ही देश के लिए बढ़ाई मुसीबत, जानें कैसे

Indian Song Banned In Pakistan:  कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में  22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में लोगों के अंदर काफी गुस्सा देखा जा रहा है। ऐसे में भारत सरकार ने पिछले कुछ दिनों में पड़ोसी देश को लेकर कई सख्त नियम और कानून लागू कर दिए है। इस बीच एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया है। अब खबर है कि पाकिस्तान में पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने देशभर में भारतीय गानों पर बैन लगा दिया है।

पाकिस्तान में बैन किए भारतीय गाने

आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान (Pakistan) में आम जनता से लेकर वहां के सितारों के घर के हर फंक्शन में बॉलीवुड गानें बजाए जाते थे। वहां बिना बॉलीवुड के गानों के कोई शादी पूरी नहीं होती, लेकिन अब खबर है कि पाक सरकार ने 1 मई को इसको लेकर एक नोटिफिकेशन जारी की है, जिसमें ये बताया गया की पाक में अब बॉलीवुड गानों नहीं बजेंगे।

उन्होंने इसपर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि, ‘अब पाकिस्तानी एफएम रेडियो स्टोशन पर भारतीय गाने नहीं बजाए जाएंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि ये फैसला पूरे देश को ध्यान में रखकर लिया गया है।

भारत में बैन हुए पाक स्टार्स के अकाउंट

बता दें, 30 अप्रैल को भारत सरकार ने भी एक बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान के कई बड़े स्टार्स को सोशल मीडिया पर बैन कर दिया था। इस लिस्ट में हानिया आमिर, माहिरा खान, आयजा खान, इकरा अजीज जैसे एक्टर्स के नाम शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में वेकेशन मना रहे शोएब और दीपिका कक्कड़, अभिनेता ने दिया अपडेट

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में वेकेशन मना रहे शोएब और दीपिका कक्कड़, अभिनेता ने दिया अपडेट

Shoaib Ibrahim And Dipika Kakar Pahalgam:  मंगलवार की दोपहर ने देशभर को हिलाकर रख दिया जब सोशल मीडिया पर खबर सामने आई कि जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम (Pahalgam) में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर हमला किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयब्बा के संगठन टीआरएफ ने ली है।

इस हमले में 26 से 27 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज वहीं के अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच टीवी एक्टर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim) भी इन दिनों कश्मीर में वेकेशन पर थे। पहलगाम में हुए अटैक के बाद फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर चिंता में पड़ गए। ऐसे में शोएब ने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर की और उन्हें अपनी सारी अपडेट दी है।

शोएब ने फैंस को दी अपडेट

ये कपल अपने परिवार के साथ बीते दिनों कश्मीर (Kashmir) घूमने निकला था। सोशल मीडिया पर लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज भी साझा कर रहे थे। ऐसे में पहलगाम में हुए अटैक के बाद इस कपल के फैंस काफी परेशान होने लगे और सोशल मीडिया पर मैसेज करने लगे। ऐसे में शोएब ने अपनी सारी अपडेट दी है। शोएब ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर लिखा है, चिंता ना करें..हम सब सुरक्षित हैं, आज सुबह ही कश्मीर से निकले हैं। अब हम दिल्ली पहुंच चुके हैं। आप सभी की कंसर्न के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। जल्द ही नया व्लॉग आएगा।

पहली बार कश्मीर गया था ये कपल

बता दें, दीपिका और शोएब पहली बार कश्मीर घूमने पहुंचे थे। इस दौरान उनका बेटा भी उनके साथ रहा। उन्होंने कश्मीर से कई ब्वॉलिंग वीडियो भी साझा किए थे, जिसमें उन्होंने बताया कि यहां उनका काफी अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। शोएब ने बताया कि अपने छोटे बेटे रूहान के साथ यात्रा करने के कारण वे कई जगहों पर नहीं जा पाए, लेकिन उन्होंने अपनी यात्रा का भरपूर आनंद लेने की कोशिश की।