Pahalgam हमले पर बॉलीवुड सितारों ने किया रिएक्ट, बोले- ‘दिल दहला देने वाली घटना’

Pahalgam हमले पर बॉलीवुड सितारों ने किया रिएक्ट, बोले- ‘दिल दहला देने वाली घटना’

Pahalgam Terrorist Attack:   मंगलवार की शाम देशवासियों के लिए काली शाम रही।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं कई लोग घायल है, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पहलगाम में हुए इस दर्दनाक आतंकी हमले पर बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने रिएक्ट किया है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट किया है और पहलगाम हमले पर दुख जताया है। एक्टर ने लिखा- ‘ये खबर सुनकर स्तब्ध हूं। इस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या करना सरासर पाप है। उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।

हिना खान

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- ‘पहलगाम, क्यों, क्यों क्यों.’

Pahalgam Terrorist Attack:

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए हमले की निंदा की है. इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘गलत, गलत, गलत. पहलगाम हत्याकांड!! शब्द आज नपुंसक हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

सोनू सूद


सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘कश्मीर के पहलगाम में बेगुनाह टूरिस्ट पर कायरता के साथ आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। सभ्य दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और ये कायरता वाली हरकत अस्वीकार्य है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके लिए मेरी गहरी संवेदनाएं और जो घायल हुए हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करता हूं।

रवि किशन

रवि किशन ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा- ‘उन्होंने राज्य नहीं पूछा, उन्होंने भाषा नहीं पूछी, उन्होंने जाति नहीं पूछी, उन्होंने पूछा धर्म।

मनोज मुंतशिर

मनोज मुंतशिर ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा- ‘आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता, आतंकवादी हिंदू या मुसलमान नहीं, सिर्फ़ आतंकवादी होता है। हे ईश्वर, अगले जन्म में मुझे भेड़िया बनाना ताकि मैं ऐसा कहने वाले बुद्धिजीवियों का मुंह नोच लूं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में वेकेशन मना रहे शोएब और दीपिका कक्कड़, अभिनेता ने दिया अपडेट

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में वेकेशन मना रहे शोएब और दीपिका कक्कड़, अभिनेता ने दिया अपडेट

Shoaib Ibrahim And Dipika Kakar Pahalgam:  मंगलवार की दोपहर ने देशभर को हिलाकर रख दिया जब सोशल मीडिया पर खबर सामने आई कि जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम (Pahalgam) में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर हमला किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयब्बा के संगठन टीआरएफ ने ली है।

इस हमले में 26 से 27 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज वहीं के अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच टीवी एक्टर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim) भी इन दिनों कश्मीर में वेकेशन पर थे। पहलगाम में हुए अटैक के बाद फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर चिंता में पड़ गए। ऐसे में शोएब ने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर की और उन्हें अपनी सारी अपडेट दी है।

शोएब ने फैंस को दी अपडेट

ये कपल अपने परिवार के साथ बीते दिनों कश्मीर (Kashmir) घूमने निकला था। सोशल मीडिया पर लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज भी साझा कर रहे थे। ऐसे में पहलगाम में हुए अटैक के बाद इस कपल के फैंस काफी परेशान होने लगे और सोशल मीडिया पर मैसेज करने लगे। ऐसे में शोएब ने अपनी सारी अपडेट दी है। शोएब ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर लिखा है, चिंता ना करें..हम सब सुरक्षित हैं, आज सुबह ही कश्मीर से निकले हैं। अब हम दिल्ली पहुंच चुके हैं। आप सभी की कंसर्न के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। जल्द ही नया व्लॉग आएगा।

पहली बार कश्मीर गया था ये कपल

बता दें, दीपिका और शोएब पहली बार कश्मीर घूमने पहुंचे थे। इस दौरान उनका बेटा भी उनके साथ रहा। उन्होंने कश्मीर से कई ब्वॉलिंग वीडियो भी साझा किए थे, जिसमें उन्होंने बताया कि यहां उनका काफी अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। शोएब ने बताया कि अपने छोटे बेटे रूहान के साथ यात्रा करने के कारण वे कई जगहों पर नहीं जा पाए, लेकिन उन्होंने अपनी यात्रा का भरपूर आनंद लेने की कोशिश की।